जून 2023 मासिक टैरो राशिफल: साल के छठे महीने में इन राशियों पर रहेगी माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा!

टैरो कार्ड, कार्ड्स का एक ऐसा प्राचीन डेक है और भविष्य बताने का इतना कारगर तरीका है जिसका उपयोग सदियों से तमाम रहस्यवादियों और टैरो रीडर्स द्वारा होता आया है। आध्यात्मिक विकास और आत्म समझ के लिए कार्ड्स का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। अगर कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और विनम्रता के साथ अपने जीवन को बदलने से संबंधित और अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए आता है तो टैरो की रहस्यमई दुनिया में उन्हें उनके सवालों का जवाब अवश्य मिलता है। बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि टैरो दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किया जाने वाला सत्र जैसा है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। अपने 78 कार्ड्स के डेक में टैरो राशिफल सबसे गहरे रहस्य और इंसान के गहरे से गहरे डर को बाहर निकालने की क्षमता रखता है।

Varta Astrologers

इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे जून के महीने के लिए सभी 12 राशियों के लिए टैरो भविष्यवाणी क्या कुछ कहती है लेकिन इससे पहले आइए हम यह समझ लेते हैं कि यह शक्तिशाली जादुई उपकरण आया तो आया कहां से। दरअसल टैरो की उत्पत्ति 1400 के दशक की मानी जाती है। इसका सबसे पहला उल्लेख इटली और इसके आसपास के क्षेत्रों से आता है। शुरुआत में इसे बड़े घर के लोग ताश के पत्तों के रूप में खेलते थे और रॉयल्टी कलाकारों को अपने दोस्तों और पार्टियों के लिए आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए बनाने का निर्देश देते थे।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

माना  जाता है कि वास्तव में 16वीं शताब्दी के आसपास ही एवं कार्ड का देवीय उपयोग शुरू किया गया था जब यूरोप के रहस्यवादियों ने इसे अभ्यास करना और सीखना शुरू किया कि कार्ड को किस तरह से व्यवस्थित रूप से फैलाना होता है और उन जटिल रेखा चित्रों के पीछे छुपे रहस्यों को कैसे समझा जाता है। कहा जाता है तब से टैरो केवल ताश के पत्तों का डेक नहीं रह गया था। इसके बाद मध्ययुगीन काल के दौरान टैरो जादू टोना से जुड़ा हुआ था और कई तरह के अंधविश्वास का साया इसके ऊपर पड़ चुका था। यही वजह थी कि फिर बहुत से लोग इसे भाग्य बताने की मुख्यधारा से दूर मानने लगे थे।

हालांकि हाल ही में कुछ दशकों पहले से टैरो को वापस अपनी खोई हुई पहचान वापस मिल गई और अब यह भविष्य बताने की मुख्यधारा में दोबारा जुड़ चुका है। टैरो भविष्यवाणी एक बार फिर भारत और दुनिया भर में भविष्य बताने के एक मुख्य उपकरण के रूप में उपयोग किया जा रहा है और निश्चित रूप से ही वापस से अपनी खोई हुई प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त कर रहा है। आइए अब बिना देरी किए हुए टैरो की इस दुनिया में प्रवेश करते हैं और जानते हैं कि जून का महीना सभी 12 राशियों के लिए कितना खास होने वाला है।

 यह भी पढ़ें: टैरो कार्ड रीडिंग 2023 

टैरो राशिफल जून 2023: राशि अनुसार भविष्यवाणियां 

मेष राशि 

प्रेम: द स्टार 

आर्थिक जीवन: जजमेंट 

करियर: ऐस ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटेकल्स 

प्रेम के संदर्भ में मेष राशि के जातकों के लिए द स्टार का कार्ड इस तरफ इशारा कर रहा है कि जून के महीने में आप अपने जीवन में पिछले प्यार के बोझ को छोड़ने के लिए तैयार नजर आएंगे और मुमकिन है कि इस दौरान आप नए विकल्पों या प्रस्तावों की तरफ रुझान दिखा सकते हैं। आपके पास मनचाहे व्यक्ति को अपनी तरफ आकर्षित करने की क्षमता और कला है और आप अपने व्यक्तित्व के इस पहलू को सामने लाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आएंगे। 

आर्थिक पक्ष के लिए जजमेंट का कार्ड इस बात की तरफ इशारा दे रहा है कि इस महीने आप निवेश और अपने आर्थिक पक्ष की सावधानीपूर्वक योजना बना सकते हैं जिससे आपको भविष्य में सर्वोत्तम लाभ प्राप्त होगा। साथ ही इस दौरान आप आय के नए स्रोत भी तलाश सकते हैं। 

करियर के संदर्भ में ऐस ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि आप इस समय ज्यादा उत्साहित नज़र आएंगे और किसी नई कंपनी या फिर नई परियोजना, उपक्रम, नए पद, को शुरू करने के लिए इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। मुमकिन है कि काम के सिलसिले में आपको यात्रा भी करने का मौका मिले। 

स्वास्थ्य के लिए नाइट ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड मेष राशि के जातकों के शारीरिक स्वास्थ्य के उत्तम होने का संकेत दे रहा है। हालांकि नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपनी हड्डियों और दातों का विशेष ध्यान रखें। 

जून महीने के लिए मेष राशि के लिए शुभ पेड़: ज़ेब्रा प्लांट

वृषभ राशि 

प्रेम: सेवेन ऑफ पेंटेकल्स 

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स 

करियर: पेज ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वोर्ड्स

इस महीने के लिए प्रेम के लिए आपका कार्ड सेवेन ऑफ पेंटेकल्स आया है जो इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि इस महीने आपको कोई नया साथी, कोई नया दोस्त या शुभचिंतक मिल सकता है। मुमकिन है कि इस रिश्ते को सही से पनपने में थोड़ा समय अवश्य लगे लेकिन यह रिश्ता भविष्य में लंबा चलने वाला है। 

आर्थिक पक्ष के लिए थ्री ऑफ कप्स का कार्ड इस बात की तरफ संकेत दे रहा है कि इस महीने आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपने जैसी विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर काम करते नजर आएंगे और आपकी मेहनत जल्दी आपको फल भी देगी। इसके अलावा यह महीना अपने पार्टनर के साथ मिलकर संयुक्त निवेश करने के संदर्भ में भी अनुकूल रहेगा। 

करियर रीडिंग में पेज ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि इस महीने आपके जीवन में काफी स्पष्टता नज़र आने वाली है और आप अच्छी तरह से निश्चय कर पाएंगे कि आप अपने करियर में क्या करना चाहते हैं। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं और नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। 

स्वास्थ्य के लिए किंग ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आने वाले समय में मानसिक तनाव और मानसिक रुकावट की तरफ इशारा कर रहा है। सावधान रहे हैं क्योंकि इस समय में आपको डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। 

जून महीने के लिए वृषभ राशि के लिए शुभ पेड़: हार्ट लीफ फिलोडेन्ड्रॉन

मिथुन राशि 

प्रेम: नाइट ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वौण्ड्स 

करियर: पेज ऑफ वौण्ड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वौण्ड्स

प्रेम के संदर्भ में आपका पहला कार्ड नाइट ऑफ कप्स इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि इस महीने आपको कोई रोमांटिक ऑफर मिलने वाला है। मिथुन राशि के जातकों का जून का यह महीना प्रेम भरी बातें करते हुए, रोमांटिक मुलाकातों की खूबसूरती में गुजरेगा। सलाह केवल इतनी दी जाती है कि किसी भी रिश्ते में गंभीर होने से पहले अपने रिश्ते को विकसित होने के लिए कुछ समय अवश्य दें। 

आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए और आज आप जहां हैं वहां पहुंचने के लिए आपने कड़ी मेहनत की है लेकिन वांछित लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी भी आपको एक लंबा रास्ता तय करना है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि कड़ी मेहनत करते रहें और अपनी वित्त का अच्छी तरह से प्रबंधन करें। 

करियर रीडिंग में पेज ऑफ वौण्ड्स का कार्ड इस महीने आपकी राह में आने वाले नौकरी के नए अवसरों, प्रस्तावों, और परियोजनाओं की तरफ संकेत कर रहा है। यह अवसर छोटे बेशक हो सकते हैं लेकिन निश्चित रूप से आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार होंगे। 

स्वास्थ्य के लिए नाइट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड बताता है कि इस महीने आपका स्वास्थ्य शानदार रहने वाला है और आपको डॉक्टरों के पास चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएँ। 

जून महीने के लिए मिथुन राशि के लिए शुभ पेड़: इंग्लिश आइवी

कर्क राशि 

प्रेम: द मून 

आर्थिक जीवन: द डेविल 

करियर: पेज ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटेकल्स 

लव रीडिंग के लिए कर्क राशि के जातकों का पहला कार्ड द मून निश्चित रूप से शुभ कार्ड नहीं है। ऐसे में इस महीने प्रेम जीवन के संदर्भ में आपके जीवन में ढेरों गलतफहमियां आने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में मुमकिन है कि जैसा आपको नजर आ रहा हो असलियत में वैसा ना हो और सच्चाई जानने के लिए आपको कुछ अधिक काम करने पड़ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले दूसरे के इरादों को अच्छी तरह से भाँप और समझ अवश्य लें।

आर्थिक पक्ष के लिए भी यह महीना अनुकूल नहीं रहने वाला है। आर्थिक रीडिंग में द डेविल का कार्ड इस बात की तरफ संकेत दे रहा है कि आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। इस स्थिति से बाहर आने के लिए यूं तो आप बहुत कुछ कर सकते हैं लेकिन मुमकिन है कि इस समय आपको ना ही समाधान दिखे और अगर समाधान दिखता भी है तो आप इसे उपयोग करने में विफल हो सकते हैं। 

करियर रीडिंग में पेज ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड शुभ कार्ड है। यह इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि जून के महीने में कर्क राशि के जातकों की वेतन वृद्धि और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही इस राशि के जातक इस महीने अपने करियर की नींव रख सकते हैं और अपने सपनों को साकार करने के लिए कदम आगे बढ़ा सकते हैं। 

स्वास्थ्य के लिए नाइट ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड बताता है कि इस पूरे महीने आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। साथ ही आप इस बात पर भी गौर करेंगे कि ज्यादातर महत्वपूर्ण मामलों पर विचार करने और अपने पसंद का काम करने में ही अपना वक्त व्यतीत कर रहे हैं जो कि आपके लिए शुभ रहेगा। 

जून महीने के लिए कर्क राशि के लिए शुभ पेड़: लकी बैम्बू

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशि 

प्रेम: फोर ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: द एम्परर

करियर: फोर ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य: ऐट ऑफ स्वोर्ड्स

लव रीडिंग में फोर ऑफ कप्स का कार्ड इस बात की तरफ संकेत देता है कि अतीत में जो चीजें पीछे छूट गई हैं आप उन पर बहुत ज़्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। छूटे हुए अवसरों के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं और अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में मुमकिन है कि आप अपने सामने आने वाले अच्छे प्रस्तावों को ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं और परेशान हो रहे हैं। 

इसके बाद आर्थिक रीडिंग में द एम्परर का कार्ड इस बात को सुनिश्चित करता है कि जून के महीने में आप अपने वित्त पर पूरा नियंत्रण रखने में कामयाब रहेंगे और आप अपना बहुत सारा पैसा बचाने में भी कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर इस पूरे महीने आप आर्थिक रूप से सुरक्षित और स्थिर महसूस करेंगे। 

फोर ऑफ वौण्ड्स का कार्ड बताता है कि आप अपने करियर में अच्छी तरह से व्यवस्थित हैं और कंपनी या कार्यक्षेत्र में टीम के एक अच्छे सदस्य या बॉस के रूप में सम्मानित और मूल्यवान महसूस करते हैं। यह महीना करियर के लिहाज से ढेरों उपलब्धियां लेकर आने वाला है और आप इस महीने काफी सफल रहेंगे। 

स्वास्थ्य के लिए ऐट ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि जून महीने में सिंह राशि के जातक आत्म संदेह के बोझ तले रहने वाले हैं जिससे इस महीने समय-समय पर आप अवसाद से भी घिर सकते हैं। बेहतर होगा कि अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जिस पर आप विश्वास करते हैं तो आपका स्वास्थ अच्छा बना रहेगा। 

जून महीने के लिए सिंह राशि के लिए शुभ पेड़: एमेरीलिस 

कन्या राशि 

प्रेम: फोर ऑफ पेंटेकल्स 

आर्थिक जीवन: द मेजीशियन 

करियर: सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य: द वर्ल्ड 

प्रेम जीवन के लिए फोर ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड इस बात की तरफ संकेत दे रहा है कि, आप अपने पार्टनर पर कुछ ज्यादा ही हक जता रहे हैं जिससे आपका पार्टनर अच्छा नहीं महसूस कर रहा है। ऐसे में आपको अपना यह रूप बदलने की आवश्यकता है। आप हद से ज़्यादा पोस्सेस्सिव होकर अपने साथी को खुद से दूर कर रहे हैं और अपने रिश्ते में तनाव की भी वजह बन रहे हैं। आपको यहां यह समझने की आवश्यकता है कि लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते के लिए यह बेहद जरूरी होता है कि आप अपने साथी को अपने जीवन में व्यक्तिगत स्थान दें और उसे उतना ही महत्वपूर्ण समझें जितना आप खुद को समझते हैं। 

आर्थिक पक्ष के लिए द मेजीशियन का कार्ड जीवन में आने वाली वित्तीय प्रचुरता को दर्शाता है। आपने अतीत में बहुत मेहनत की है और अब आपको अपनी इस मेहनत का फल नसीब होगा। अतीत में किए गए निवेश से भी आपको अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। 

सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि इस महीने आप काम के सिलसिले में घर से दूर जा रहे हैं। इसका यह मतलब हो सकता है कि आपको अपना काम छोड़ना पड़े और आगे बढ़ने के लिए अपना कम्फर्ट ज़ोन भी त्यागना पड़े। यानी की मुश्किल समय के माध्यम से ही सही लेकिन आप बेहतर और खुशहाल समय की ओर आगे बढ़ने वाले हैं। 

स्वास्थ्य रीडिंग में द वर्ल्ड का कार्ड आया है जो आपके उत्तम स्वास्थ्य को इंगित करता है। विशेष तौर पर अगर आप लंबे समय से किसी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से पीड़ित हैं तो मुमकिन है कि इस महीने आपको सही उपचार मिले और इससे आप जल्दी ठीक हो जाएँ। 

जून महीने के लिए कन्या राशि के लिए शुभ पेड़: केले का पौधा/बनाना प्लांट 

तुला राशि 

प्रेम: ऐट ऑफ कप्स  

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटेकल्स 

करियर: क्वीन ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वोर्ड्स 

तुला राशि के जातक अभी तक आप अपने पिछले रिश्ते से बाहर नहीं आ पाए हैं। आप अभी भी उसी का गम मना रहे हैं और जीवन के सकारात्मक पक्ष को देखने और उसका आनंद लेने में नाकामयाब हो रहे हैं। जून का महीना आगे बढ़ने के लिए शानदार समय साबित हो सकता है। इस महीने आप अपने जीवन के सकारात्मक पक्ष पर ज्यादा ध्यान देते नजर आएंगे। 

आर्थिक रीडिंग के लिए किंग ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड इस बात की तरफ संकेत दे रहा है कि इस महीने आपके जीवन में वित्तीय प्रचुरता रहने वाली है। आप निश्चित रूप से इस महीने एक आर्थिक लक्ष्य पर पहुंचने में कामयाब रहेंगे। इसके साथ ही आर्थिक लिहाज से आप अपने प्रियजनों और जरूरतमंद लोगों की मदद करते भी नजर आ सकते हैं। 

करियर के लिए क्वीन ऑफ़ वौण्ड्स के कार्ड से पता चलता है कि आप अपने कार्यक्षेत्र के लिए एक मूल्यवान कर्मचारी तो हैं ही जिसके पास अधिकार भी है और शक्ति भी। अगर आप खुद का व्यवसाय चलाते हैं तो भी आप एक बॉस के रूप में काफी सम्मानित महसूस कर सकते हैं और आपके कर्मचारी आपको बहुत खास महसूस करवाने वाले हैं। यह महीना महत्वपूर्ण फैसलों से भरा रहने वाला है। 

स्वास्थ्य के लिए फोर ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड बताता है कि इस सप्ताह आपको ब्रेक लेने और अपने साथ कुछ शांत समय बिताने के लिए आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में छुट्टी पर कहीं बाहर जाएं या फिर दोस्तों के साथ आप वीकेंड आउट का प्लान भी बना सकते हैं। कुल मिलाकर इस पूरे महीने खुद को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दें। 

जून महीने के लिए तुला राशि के लिए शुभ पेड़: स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स 

वृश्चिक राशि 

प्रेम: फाइव ऑफ पेंटेकल्स 

आर्थिक जीवन: द सन 

करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वोर्ड्स 

प्रेम रीडिंग के लिए पहला कार्ड फाइव ऑफ पेंटेकल्स इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि मुमकिन है कि आप जिस प्यार की उम्मीद लगाए बैठे हैं वह कभी आपको मिले ही ना और हो सकता है कि आप हमेशा के लिए प्यार के विचार को छोड़ने के बारे में भी सोच सकते हैं लेकिन, यहां हम आपको आश्वासित करना चाहेंगे कि सही समय आने पर आपको आपका उपयुक्त साथी अवश्य मिलेगा। 

आर्थिक रीडिंग के लिए द सन का कार्ड इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि इस समय आप आर्थिक रूप से काफी ज़्यादा मजबूत स्थिति में नज़र आ रहे हैं। अगर नहीं तो यह महीना आपके लिए निश्चित रूप से आर्थिक संपन्नता लेकर आएगा। इसके अलावा अगर आपका धन कहीं अटका हुआ था तो भी आपको वापस मिल जाएगा। कुल मिलाकर आपके जीवन में अलग-अलग स्त्रोतों से धन का आगमन होने वाला है। 

कैरियर रीडिंग के लिए व्हील आफ फॉर्च्यून का कार्ड दर्शाता है कि आपके करियर में इस समय कुछ बेहतरीन और बड़े बदलाव होने वाले हैं। जून का महीना आपके करियर में बहुत सारी सकारात्मक चीजें लेकर आएगा और आपका करियर उन्नति करेगा। आपको जल्द ही वह प्रमोशन, नौकरी, प्रोजेक्ट, या डील मिलने वाली है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 

स्वास्थ्य के लिए नाइट ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड इस बात की तरफ संकेत दे रहा है कि इस महीने आप हीटस्ट्रोक, बुखार, चक्कते, आदि से पीड़ित हो सकते हैं और यह आपके लिए चिंता की वजह बन सकता है। ऐसे में आपको स्वास्थ्य के प्रति बेहद ही सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

जून महीने के लिए वृश्चिक राशि के लिए शुभ पेड़: स्नेक प्लांट

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

धनु राशि 

प्रेम: नाइन ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक जीवन: टेम्पेरंस 

करियर: टू ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटेकल्स 

जून महीने के लिए धनु राशि के जातकों के लिए लव रीडिंग में नाइन ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो इस बात को दर्शाता है कि किसी भी रिश्ते को केवल कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ ही सींचा जा सकता है। ऐसे में इस समय में आप अपने रिश्ते के संदर्भ में आने वाले सभी सकारात्मक और नकारात्मक बातों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार महसूस करेंगे क्योंकि आप अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं।  

आर्थिक रीडिंग में टेम्पेरंस का कार्ड अपने वित्त को अच्छी तरह से प्रबंधित करने के संकेत दे रहा है। इस पूरे महीने आय का प्रवाह सुचारू रूप से चलता रहेगा और आप महीने के दौरान आसानी से अपने खर्चे भी निकालते रहेंगे लेकिन फिर भी आपको अपने वित्त को सही ढंग से प्रबंधित करने और फिजूलखर्ची में कटौती करने की सलाह दी जाती है। 

करियर रीडिंग में टू ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो यह दर्शाता है कि करियर के संदर्भ में आपको इस महीने नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही इस राशि के कुछ जातक विदेश में सेटल भी हो सकते हैं। जून के महीने में करियर के संदर्भ में आपको ढेरों शुभ अवसरों की प्राप्ति होगी। 

स्वास्थ्य रीडिंग के लिए जून महीने का आपका कार्ड फोर ऑफ पेंटेकल्स आया है जो इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि आप अपने अतीत के कुछ नकारात्मक और कड़वे अनुभवों को अपने साथ अभी तक लिए चल रहे हैं। ऐसे में यह महीना चिकित्सकीय रूप से खुद को स्वास्थ्य करने और अपने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अनुकूल समय रहने वाला है।

जून महीने के लिए धनु राशि के लिए शुभ पेड़: बेसबॉल प्लांट

मकर राशि 

प्रेम: सेवेन ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ 

करियर: टेन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वोर्ड्स 

मकर राशि के अविवाहित जातकों के पास इस महीने ढेरों विकल्प होंगे और अगर आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं तो प्रबल संभावना बन रही है कि आपके जीवन में इस समय कोई पुराना प्रेमी दस्तक दे सकता है जिसके बाद आप अपने वर्तमान रिश्ते के लिए थोड़े कंफ्यूज नज़र आ सकते हैं।

आर्थिक रीडिंग के लिए स्ट्रेंथ का कार्ड बेहद शुभ माना जाता है और यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि इस पूरे महीने आप आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाले हैं और आर्थिक पक्ष की तरफ से कोई भी बड़ी समस्या आपके जीवन में नहीं आएगी। इस महीने का बिल का भुगतान करने के बाद भी आर्थिक रूप से आप सुरक्षित जीवन जीने में कामयाब रहेंगे। 

करियर रीडिंग में टेन ऑफ कप्स का कार्ड भी बेहद शुभ कार्ड माना गया है। यह इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि आप अपने करियर में इस वक्त जिस मोड़ पर हैं यहां से आपके प्रयासों का रंग नज़र आने लगेगा। इस राशि के जो जातक सामाजिक कार्यकर्ता या डॉक्टर है उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में दूसरों की मदद करने और दूसरों का स्वास्थ्य उत्तम बनाने में पूरी मदद करनी पड़ सकती है। 

हेल्थ रीडिंग में नाइन ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आपके कुछ मानसिक तनाव की तरफ इशारा कर रहा है। मुमकिन है कि इस समय आपके दिमाग में कुछ ऐसी परेशानियां हैं जिन्हें आप लोगों से व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं लेकिन वह परेशानियां आपकी नींद उड़ा सकती हैं।

जून महीने के लिए मकर राशि के लिए शुभ पेड़: जेड प्लांट 

कुम्भ राशि

प्रेम: ऐट ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक जीवन: द हायरोफैंट

करियर: नाइट ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वोर्ड्स 

अगर कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन से उत्साह कहीं खो सा गया है तो जून का महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है क्योंकि इस महीने आपके रिश्ते में पुराने जैसा प्यार वापस आएगा और आप अपने रिश्ते में खुशियों की अनुभूति करेंगे। इसके अलावा इस राशि के जिन जातकों का अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था और आपकी बातचीत बंद है और आप बात करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह महीना अनुकूल संकेत दे रहा है। 

इस महीने कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक स्वतंत्रता और संपन्नता तो प्राप्त होगी लेकिन आपके जीवन में यह स्थिरता धीरे-धीरे आएगी और वह भी केवल नेक कर्मों के माध्यम से। इसका अर्थ यह हुआ कि आप धन कमाने के लिए केवल सही रास्ते का उपयोग करते नजर आएंगे और अपने वित्त को किसी भी जोखिम में नहीं डालना चाहेंगे। इस समय आर्थिक पक्ष के लिहाज से आप धीमी गति से लेकिन स्थिर कदम रख के जीवन में आगे बढ़ते नजर आएंगे। 

करियर रीडिंग में नाइट ऑफ कप्स का कार्ड भविष्य में मिलने वाले नए प्रस्तावों और अवसरों की तरफ संकेत देता है। ऐसे में आपके पद के साथ-साथ इस समय आपकी भूमिका और आपकी जिम्मेदारियाँ  बढ़ सकती हैं। आप अपने करियर में इस वक्त जहां भी हैं आप उससे संतुष्ट हैं और इसी तरह से काम जारी रखना चाहेंगे। 

स्वास्थ रीडिंग में टेन ऑफ स्वोर्डस का कार्ड एक लंबी अवधि की बीमारी या चोट से उबरने के संकेत देता है। ऐसे में मुमकिन है कि अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे तो इस समय आपको उसका सही उपचार मिल जाएगा। डॉक्टरी मदद से आप जल्द ही अपने स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। 

जून महीने के लिए कुम्भ राशि के लिए शुभ पेड़: जेडजेड प्लांट

मीन राशि 

प्रेम: थ्री ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वौण्ड्स 

करियर: क्वीन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: द मून 

मीन राशि के जातकों के लिए जून महीने के लिए प्यार के लिए थ्री ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो इस बात की तरफ संकेत कर रहा है कि अगर आप सिंगल हैं तो आप इस महीने अपने दोस्तों की कंपनी का खुलकर आनंद लेते नजर आएंगे और पूरे महीने सामाजिक जीवन व्यतीत करें। इस समय आप प्यार या किसी रिश्ते पर नहीं बस खुद पर ही फोकस रखना चाहते हैं। 

आर्थिक रीडिंग में नाइट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड संकेत देता है कि आप अपने वित्त के प्रति लापरवाह रवैया रख रहे हैं। आपको यहां पर इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि कहीं फिजूलखर्ची में आपकी बचा हुआ पैसा भी खर्च ना हो जाए क्योंकि इससे भविष्य में आपको आर्थिक समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं। समय रहते अपने वित्त को अच्छी तरह से बचाने और उसे प्रबंधित करने की शुरुआत करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। 

करियर रीडिंग में क्वीन ऑफ़ कप्स का कार्ड इस बात की तरफ संकेत देता है कि आप अपने काम को लेकर खुश और संतुष्ट महसूस कर रहे हैं और आप इसी जगह पर अपना काम जारी रखना चाहते हैं। आपके वर्तमान कार्यस्थल में बहुत सारे ऐसे अवसर हैं जहां आप अपने काम से संबंधित नई चीजें सीख सकते हैं और अपने करियर में ज़्यादा विकसित हो सकते हैं। 

स्वास्थ्य के लिए द मून का कार्ड आपके समग्र कल्याण को परेशान करने वाले विचारों के तरफ संकेत दे रहा है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने आसपास के वातावरण पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें और अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएँ।

जून महीने के लिए मीन राशि के लिए शुभ पेड़: जैस्मिन 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.