जून के महीने बुध सहित कई बड़े ग्रहों के गोचर से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत!

वैदिक ज्योतिष में हर एक ग्रह का अपना एक विशेष महत्व है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल में होने वाले बदलाव, जातकों के जीवन में कई अच्छे व बुरे प्रभाव छोड़ते हैं। इसी क्रम में जून के महीने में कई प्रमुख ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं। महीने की शुरुआत में बुध 7 जून 2023 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं, सूर्य 15 जून 2023 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा न्यायप्रिय देवता शनि 17 जून अपनी ही राशि में वक्री होंगे। 24 जून को बुध वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

ज़ाहिर है कि ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलावों के चलते सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव होंगे, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह महीना बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। इस समय में इन 3 राशियों को बड़े धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।

जून के महीने में होने वाले गोचर: तिथि और समय

बुध का वृषभ राशि में गोचर: 7 जून, 2023 की शाम 7 बजकर 40 मिनट पर बुध वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: 15 जून, 2023 की शाम 6 बजकर 07 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

शनि कुंभ राशि में वक्री : 17 जून, 2023 की रात 10 बजकर 48 मिनट पर शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुध वृषभ राशि में अस्त : 19 जून, 2023 की सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर बुध वृषभ राशि में अस्त हो जाएंगे।

बुध का मिथुन राशि में गोचर: 24 जून, 2023 की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

जून का महीना इन राशियों के लिए होगा लाभकारी

हमने जून के महीने में होने वाले सभी गोचर और ग्रहों की बदलती दशा के बारे में जान लिया है। अब आगे हम यह जानेंगे कि कौन सी राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा उत्तम रहेगा। आपको बता दें कि जून में ग्रहों के गोचर, अस्त और वक्री होने से कई राशि वालों को इसका लाभ होने वाला है लेकिन 3 राशि के जातकों के लिए यह अवधि बेहद अनुकूल साबित होगी। जून के महीने में वृषभ, सिंह और धनु राशि के जातकों को कई सारे फायदे मिलेंगे। इस समय में इन 3 राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी मिलेगी। जून के महीने में आपका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा और अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए यह अवधि प्रमोशन लेकर आ सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न.1 बुध ग्रह अस्त होने पर क्या उपाय करें?

उत्तर. ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ मंत्र के जाप से भी जातकों को लाभ मिलता है।

प्रश्न.2 शनि कब शुभ फल देता है?

उत्तर. शनि का शुभ स्थान जन्म कुंडली के तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में होता है।

प्रश्न.3 शनि देव को कौन सा रंग पसंद है?

उत्तर. शनि महाराज को काला रंग पसंद है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.