जून मासिक राशिफल 2021: इस महीने के लिए विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणी

एक बार फिर एस्ट्रोसेज आपके लिए साल के छठे महीने की शुरुआत से पहले इस महीने की मासिक भविष्यवाणी लेकर आया है। हालांकि मौजूदा समय में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और लोगों के ठीक होने की दर में भी सुधार हो रहा है लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है क्योंकि कोरोना से ही संबंधित अलग-अलग तरह की फंगल बीमारियां अब धीरे-धीरे करके अपना सिर उठा रही हैं। ऐसे में डर और चिंता का समय जस का तस बना हुआ है। स्वाभाविक है हम आप भी अपने आने वाले कल को लेकर के चिंतित होंगे और हमारे मन में आने वाले नए महीने से संबंधित ढेरों सवाल भी उमड़ रहे होंगे।  

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-hi-1.gif

इस ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं जून महीने में क्या कुछ खास रहने वाला है। साथ ही सभी 12 राशियों की विस्तृत भविष्यवाणियों के साथ इस आर्टिकल में हम जानेंगे जून महीने की सभी प्रमुख घटनाओं, ग्रहण और गोचर और साथ ही इस महीने आने वाले विभिन्न चर्चित हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी। साथ ही यहां आपको शेयर बाजार की भविष्यवाणी भी प्रदान की जा रही है। तो जानते हैं ज्योतिष के अनुसार साल का यह छठा महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है।

  किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात!

जून 2021 विशेष इस आर्टिकल में क्या है खास

  • इस महीने के व्रत और त्योहारों की जानकारी 
  • गोचर और ग्रहण की जानकारी 
  • शेयर बाजार की भविष्यवाणी 
  • प्रमुख हस्तियों के जन्मदिन के बारे में जानकारी 
  • सभी 12 राशियों की मासिक भविष्यवाणी

जून 2021 महीने का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने की शुरुआत धनिष्ठा नक्षत्र के तहत वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को हो रही है और इस माह का अंत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तहत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को होगा। इस दौरान सभी ग्रहों का परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से देखने को अवश्य मिलेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

जून 2021 महीने में पड़ने वाले व्रत त्यौहार

यहां हम आपको इस महीने में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की एक सूची प्रदान कर रहे हैं। 

दिन और वार  व्रत/त्यौहार 
जून 02, बुधवारकालाष्टमी 
जून 04, शुक्रवारहनुमान जयंती तेलुगु*
जून 05, शनिवारविश्व पर्यावरण दिवस
जून 06, रविवारअपरा एकादशी
जून 07, सोमवारप्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
जून 08, मंगलवारमासिक शिवरात्रि/ मासिक कर्तिगायी
जून 10, बुधवारज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, रोहिणी व्रत, दर्शन अमावस्या
जून 11, बृहस्पतिवारइष्टी, चंद्र दर्शन
जून 13,शनिवारमहाराणा प्रताप जयंती
जून 15, रविवारमिथुन संक्रांति
जून 16, सोमवारस्कंद षष्ठी
जून 18, बुधवारधूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
जून 19, सोमवारमहेश नवमी
जून 20, मंगलवारपिता दिवस
जून 21, सोमवारनिर्जला एकादशी
जून 22, मंगलवारभौम प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
जून 24, बृहस्पतिवारज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
जून 27, रविवारसंकष्टी चतुर्थी

जून 2021 महीने के गोचर 

जून महीने में पांच बड़े और महत्वपूर्ण 

  • 02 जून 2021, मंगल का कर्क राशि में गोचर: संपत्ति, भूमि, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि का कारक मंगल 02 जून 2021 को सुबह 06:39 बजे कर्क राशि में गोचर करने जा रहा है और 20 जुलाई 2021 को शाम 05:30 बजे तक उसी राशि में निवास करेगा। इसके बाद यह सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
  • 03 जून, 2021, बुध का वृष राशि में गोचर: बुद्धि, संचार, प्रबंधन आदि का कारक बुध 03 जून, 2021 को पूर्वाह्न 03:46 बजे वृष राशि में वक्री स्थिति में गोचर करने जा रहा है और इसी राशि में 07 जुलाई 2021 तक सुबह 10:59 बजे तक रहेगा। इसके बाद यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
  • 15 जून 2021, सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: सूर्य 15 जून 2021 को सुबह 05:49 बजे मिथुन राशि में गोचर करेगा और 16 जुलाई 2021 को शाम 04:41 बजे तक उसी राशि में रहेगा। इसके बाद यह कर्क राशि में प्रवेश करेगा।
  • 20 जून 2021, कुंभ राशि में वक्री बृहस्पति: बृहस्पति 20 जून 2021 को कुंभ राशि में वक्री होकर 14 सितंबर 2021 तक उसी राशि में स्थित रहेगा। इसके बाद यह मकर राशि में गोचर करेगा।
  • 22 जून 2021, शुक्र का कर्क राशि में गोचर: शुक्र ग्रह 22 जून 2021 को दोपहर 2:07 बजे गोचर करेगा और 17 जुलाई 2021 को सुबह 09:13 बजे तक उसी राशि में रहेगा। इसके बाद यह सिंह राशि में प्रवेश करेगा।

जून 2021 महीने के ग्रहण 

इस महीने इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। यह ग्रहण 13:42 से शुरू होकर 18:41 तक रहेगा। यह उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के उत्तरी भागों में आंशिक रूप से दिखाई देगा जबकि उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूरी तरह से दिखाई देगा। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसलिए यहाँ इसका कोई प्रभाव नहीं देखा जाएगा। (इस ग्रहण के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें)

जून 2021 स्टॉक मार्केट भविष्यवाणी 

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2021 के अनुसार, मंगल 2 तारीख को अपनी नीच अवस्था यानि कर्क राशि में प्रवेश करेगा और शनि पर दृष्टि डालेगा। वक्री बुध वृष में प्रवेश करेगा और राहु और सूर्य के साथ युति बनाएगा। इसके अलावा, वक्री बुध 2 तारीख को पश्चिम में अस्त होगा। कॉपर (हिंदुस्तान कॉपर), रिफाइनरी (आईओसी, बीपीसीएल) और कच्चे तेल की कंपनियां मांग में बनी रहेगी। 7 तारीख को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इससे सराफा बाजार में सोने और तांबे की मांग को बढ़ावा मिलेगा। एफएमसीजी शेयरों (एचयूएल, आईटीसी, मैरिको, डाबर, और गोदरेज कंज्यूमर) क्षेत्र की कंपनियों की मांग में 14 तारीख को गिरावट आएगी।

मिथुन राशि में शुक्र के साथ सूर्य की युति के कारण 15 तारीख को भी बाजार की भावनाएं मंदड़ियों की पकड़ में रहने की संभावना है। व्यापारियों को 21 तारीख तक सतर्क रहना चाहिए। सूर्य 22 तारीख को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। शुक्र और मंगल पर शनि की दृष्टि होगी। यह सूक्ष्म स्थिति मंदड़ियों को अपनी ताकत दिखाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। माह के अंतिम सप्ताह में सूचकांक कमजोर रहेगा।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

जून महीने में पैदा हुए कुछ दिग्गज सितारे 

01 जून – अभिनेता आर माधवन, क्रिकेटर दिनेश कार्तिक, अभिनेत्री पूजा गौरी

03 जून – राजनेता रणदीप सुरजेवाला, क्रिकेटर वसीम अकरम, टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल

09 जून – अभिनेता करण वाही, अभिनेत्री सोनम कपूर, अभिनेत्री अमीषा पटेल

11 जून – लालू प्रसाद यादव पूर्व राजनेता, अभिनेता सत्यन शिवकुमार

12 जून – विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान, भारतीय पत्रकार टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप 

15 जून – क्रिकेटर सैम बिलिंग्स, स्टील मैग्नेट लक्ष्मी मित्तल, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे

19 जून – राजनेता राहुल गांधी, यूके के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन, अभिनेता आशीष विद्यार्थी

20 जून – राजनेता राजीव त्यागी, अभिनेता राहुल खन्ना, अभिनेत्री नीतू चंद्रा

27 जून – पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर, अभिनेता और निर्देशक परमब्रत चटर्जी

30 जून – शतरंज खिलाड़ी दीप सेनगुप्ता, अभिनेता अल्लारी नरेश, पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या

अपने पसंदीदा सितारे की जन्मकुंडली देखने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है।

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

अगर एक दो क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए, तो आपके लिए यह माह कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। करियर को लेकर यह महीना अच्छा रहेगा। मेहनत…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

यह माह वृषभ राशि के जातकों के लिए मिले-जुले प्रभावों वाला रहेगा। करियर के लिहाज से यह…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जीवन में कभी खुशी कभी गम वाली स्थिति रहेगी। करियर के दृष्टिकोण से…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए जून माह कुछ खास नहीं रहेगा। अनुकूलताएं कम और प्रतिकूलताएं ज्यादा रहेंगी। करियर के क्षेत्र में…..(विस्तार से पढ़ें)

दिलचस्प वीडियो और पोस्ट के लिए एस्ट्रोसेज इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें! एक नजर आज की खास पोस्ट पर:

आर्डर करें लैब प्रमाणित गुलाबी स्फटिक और लाएं प्रेम जीवन में बहार!

सिंह राशि 

इस माह आपको जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। करियर के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण समय है। दशम भाव में राहु और सूर्य की युति आपके किसी…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

यह माह आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने की उम्मीद है। करियर के दृष्टिकोण से यह अच्छा समय है। काम-धंधे में….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के अतिरिक्त, यह माह तुला राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने की संभावना है। करियर के लिए यह…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

यह माह आपके लिए मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा। करियर के लिए यह मिश्रित समय है। निष्ठा और लगन के साथ काम करेंगे। नौकरी में…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए यह माह ठीक ठाक रहने की संभावना है। करियर को लेकर यह अच्छा समय है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति…..(विस्तार से पढ़ें) 

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर राशि 

सभी क्षेत्रों पर समग्रता से दृष्टि डालें, तो मकर राशि के जातकों के लिए यह माह मिला-जुला रहने की संभावना है। करियर को लेकर यह उतार-चढ़ाव से…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

यह माह आपके लिए मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। करियर के लिहाज से यह माह ज्यादा अनुकूल नहीं है। सावधानी के साथ चलना अच्छा रहेगा। कोई भी…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए यह माह कुल मिलाकर अच्छे फल देने वाला रहेगा। करियर के लिहाज से यह अच्छा समय है। आपकी आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। मेहनत का सटीक…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.