2021: आपके लिए कितना शानदार रहने वाला है यह महीना

कोई भी नया महीना शुरू होता है तो ना चाहते हुए भी हमारा दिमाग तमाम तरह के सवालों से घिर जाता है। विशेष तौर पर ऐसे समय में जहां पूरा देश कोरोना वायरस महामारी की चपेट में है और हम एक बार फिर से अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि हम सभी के दिलों दिमाग पर अपने भविष्य, अपने परिवार के भविष्य, अपने स्वास्थ्य, अपने करियर इत्यादि से संबंधित तमाम तरह के सवाल उमड़ने लगे होंगे। तो आइए एस्ट्रोसेज के एस विशेष आर्टिकल में हम आने वाले जून के महीने की सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी जानते हैं। साथ ही जानते हैं इस महीने में कौन से व्रत, त्योहार, ग्रहण, गोचर इत्यादि आने वाले हैं।

जून महीने में पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व

  • ज्योतिष के अनुसार जून में पैदा हुए लोग तुनक मिजाज और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। इसके अलावा लोगों को अपनी बात के अनुसार मनाना इन्हें बखूबी तरह से आता है। नए नए तरह के पकवान और भोजन खाना इन्हें बेहद पसंद होता है और इसके लिए यह खर्च करने से भी नहीं चूकते हैं। हालांकि स्वभाव में यह काफी सरल और धैर्यवान होते हैं। इन्हें लोगों के साथ हंसी मजाक करना बेहद पसंद होता है और साथ ही लोगों के साथ गप्पे लड़ाना बेहद पसंद करते हैं। इनकी यही खासियत इन्हें भीड़ में एकदम अलग बनाती है और लोगों के दिलों में यह पल भर में अपनी जगह बना लेते हैं। इसके अलावा जून महीने में पैदा हुए लोगों को दूसरों से आदेश लेना बिल्कुल पसंद नहीं होता है और यह अपनी शर्तों पर काम करना ज्यादा पसंद करते हैं। आजाद पंछी की तरह घूमना और भूले बिसरे अपनी गलतियों को मान लेना जून में पैदा हुए लोगों की अलग खासियत होती है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

  • जून में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 3, 5, 6
  • जून में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: पन्ना, फ़िरोज़ा, हल्की क्रीम
  • जून में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: बुधवार, शुक्रवार, रविवार
  • जून में जन्मे लोगों के लिए लकी रत्न: एमराल्ड और हरा एवेंच्‍यूरिन
  • सुझाव/उपाय: तुलसी का पेड़ लगाएं और उसमें रोज जल चढ़ाएं।

जून 2021 में आने वाले व्रत त्यौहार 

जून 06, 2021, दिन: रविवार 

अपरा एकादशी: यह एकादशी ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष के दौरान आती है। इस दिन भगवान त्रिविक्रम के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी तुलसी, चंदन या चंदन, कपूर और गंगाजल से पूजा करनी चाहिए।

जून 07, 2021, दिन: सोमवार 

प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष): सोम प्रदोष व्रत बेहद ही शुभ फलदायी माना जाता है। इस व्रत के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति भगवान शिव और माता पार्वती की सच्ची श्रद्धा और भक्ति से पूजा करता है, उसे जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है।

जून 08, 2021, दिन मंगलवार

मासिक शिवरात्रि व्रत: शिवरात्रि की ही तरह हिन्दू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है जो व्यक्ति इस दिन महादेव की पूजा करता है और पूरी निष्ठा से व्रत रखता है, उसे सभी प्रकार के कष्टों और समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

जून 10, 2021, दिन बृहस्पतिवार 

ज्येष्ठ अमावस्या: इस दिन बहुत से लोग पिंडदान (तर्पण) करते हैं और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उपवास रखते हैं। इसके अलावा, इस दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है जिससे इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

जून 15, 2021, दिन मंगलवार

मिथुन संक्रांति: इस दिन सूर्य वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का गोचर या राशि परिवर्तन बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मिथुन संक्रांति ओडिशा में बहुत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई जाती है। यहाँ इस त्योहार को राजा परबा के नाम से जाना जाता है।

जून 21, 2021, दिन सोमवार 

निर्जला एकादशी: यह वर्ष 2021 के सबसे महत्वपूर्ण एकादशी व्रतों में से एक माना जाता है। निर्जला एकादशी व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के दौरान पड़ता है। यह व्रत बिना पानी पिए और बिना भोजन किए किया जाता है।   

जून 22, 2021, दिन मंगलवार

भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष): प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा पाने के लिए किया जाता है। चूंकि यह व्रत मंगलवार को पड़ता है, इसलिए इसे भौम प्रदोष कहते हैं और साथ ही मंगलवार को पड़ने की वजह से इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस व्रत को करता है उसे मंगल के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलता है और संपत्ति के लेन-देन से संबंधित लाभ भी अवश्य हासिल होता है।  

जून 24, 2021, दिन बृहस्पतिवार 

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत: ऐसा माना जाता है कि यह व्रत इस जन्म और पिछले जन्म के पापों को दूर करने के लिए बेहद ही उपयुक्त होता है। इसके अलावा अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भी इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

जून 27, 2021, दिन रविवार 

संकष्टी चतुर्थी: संकष्टी चतुर्थी का यह व्रत जीवन से दर्द और अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए बेहद कारगर माना गया है। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के नाम से जाना जाता है, की पूजा करने की परंपरा बताई गयी है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

जून 2021 में होने वाले गोचर 

जून महीने में 5 अहम गोचर होने वाले हैं जिनकी जानकारी हम आपको नीचे विस्तार से प्रदान कर रहे हैं।

  • जून 02, 2021, मंगल का कर्क राशि में गोचर: मंगल के इस गोचर के बारे में बात करें तो मंगल ग्रह 2 जून 2021 को सुबह 6:39 बजे से 20 जुलाई, 2021 शाम 5:30 बजे तक कर्क राशि में गोचर करेगा, और इसके बाद यह सिंह राशि में गोचर कर जाएगा। (अपनी राशि पर इसका प्रभाव जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)
  • जून 03, 2021, वक्री बुध का वृषभ राशि में गोचर: बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह बुध की वृषभ राशि में वक्री गति 3 जून, 2021 को सुबह 3:46 बजे से शुरू होगी। यह इस राशि में 7 जुलाई, 2021 की सुबह 10:59 बजे तक रहेगा और उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। (अपनी राशि पर इसका प्रभाव जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)
  • जून 15, 2021, सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: सूर्य का गोचर मिथुन राशि में, 15 जून 2021 को सुबह 5:49 पर मिथुन राशि में होगा और यह इस स्थिति में 16 जुलाई 2021, शाम 4:41 बजे तक रहेगा और इसके बाद यह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। (अपनी राशि पर इसका प्रभाव जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)
  • जून 20, 2021, वक्री गुरु का कुंभ राशि में गोचर: 20 जून, 2021 को गुरु ग्रह कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा और 14 सितंबर, 2021 को यह मार्गी गति शुरू करेगा। इसके बाद यह मकर राशि में प्रवेश करेगा।  (अपनी राशि पर इसका प्रभाव जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)
  • जून 22, 2021, शुक्र का कर्क राशि में गोचर: इस गोचर के बारे में बात करें, तो शुक्र ग्रह 22 जून, 2021 को दोपहर 2:07 बजे से जुलाई 17, 2021 को सुबह 09:13 बजे तक कर्क राशि में गोचर करेगा, इसके बाद यह सिंह राशि में गोचर कर जाएगा। (अपनी राशि पर इसका प्रभाव जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)

जून 2021 में लगने वाले ग्रहण 

साल के इस छठे महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। यह ग्रहण 13:42 से शुरू होकर 18:41 तक रहेगा। यह उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के उत्तरी भागों में आंशिक रूप से दिखाई देगा जबकि उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूरी तरह से दिखाई देगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसलिए इस ग्रहण का भारत में सूतक और कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। (ग्रहण के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं)

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

जून महीने की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी 

मेष राशि:  पेशेवर मोर्चे के लिहाज से आपके लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। विभिन्न सरकारी परियोजनाओं से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा इस महीने आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह महीना शुभ साबित होगा। हालांकि इसके अलावा और कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा मुंह और आंखों की बीमारियां आपको परेशान कर सकते हैं।

वृषभ राशि: वृषभ जातकों के लिए यह महीना सामान्य रहने वाला है। इस राशि के शिक्षा से संबंधित जातकों को शुभ परिणाम हासिल होंगे। इसके अलावा यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो भी आपको प्रमोशन मिलने के योग हैं। वहीं व्यापारी जातकों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई भी बात करने से पहले अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अपने जीवनसाथी से बहस करने से बचें अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ेगा। गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

मिथुन राशि: इस महीना मिथुन राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित जातकों को शुभ परिणाम हासिल होंगे वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी प्रमोशन और वेतन वृद्धि मिल सकती है। इसके अलावा इस राशि के व्यापारी जातकों के लिए भी समय शुभ होगा। आप अपने व्यापार के विस्तार के लिए छोटी यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। प्रेम और दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से सजग रहें अन्यथा आंखों और त्वचा से संबंधित कोई परेशानी आपको दिक्कत में डाल सकती है।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट 

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए जून का यह महीना अनुकूल नहीं रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर आपका आप के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध तनावपूर्ण होने की आशंका है। व्यवसायियों के लिए महीने की शुरुआत तो शुभ रहेगी हालांकि बाद में उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को भी इस दौरान अपने जीवन में कुछ उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में भी कुछ गलतफहमियां घर बना सकती हैं जिससे आपके रिश्ते खराब होने की आशंका है। गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और कोई भी परेशानी महसूस होते ही डॉक्टर से परामर्श लें।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को इस महीना औसत परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अपने पेशेवर जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने काम से काम रखने की सलाह दी जाती है। व्यवसाई जातक अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले और उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो समय आनंदमय रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें इस दौरान आपको आंख, रक्त या नींद से संबंधित कोई परेशानी परेशान कर सकते हैं।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए जून का यह महीना सकारात्मक रूप से काफी बेहतर रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपका आप के वरिष्ठ लोगों के साथ रिश्ता मधुर बना रहेगा और व्यापारी जातकों को भी इस दौरान लाभ मिलेगा। हालांकि जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं उनका अपने पार्टनर के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है। छात्र जातकों के लिए समय कुछ खास अच्छा नहीं कहा जा सकता। वहीं पारिवारिक जीवन के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है हालांकि दांपत्य जीवन बेहद ही स्थिर और शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो समय अनुकूल रहेगा। हालांकि अपनी दिनचर्या और अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें और व्यायाम करते रहें।

तुला राशि: इस महीने आप को पेशेवर जीवन में शुभ परिणाम हासिल होंगे। साथ ही आपको स्थानांतरण या फिर नौकरी बदलने की संभावना है। व्यापारी जातकों को शुभ परिणाम हासिल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित जातक जो विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं उन्हें शुभ परिणाम हासिल होंगे। हालांकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम के लिहाज़ से संबंध अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपका रिश्ता और मजबूत होगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद होने की आशंका है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अनुकूल रहने वाला है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक जातकों के लिए यह महीना औसत रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है वहीं विरोधी आपको नीचा दिखाने की साजिश कर सकते हैं। ऐसे में सावधान रहें। व्यापारी जातकों के लिए महीने की शुरुआत थोड़ी परेशानी भरी होने की संभावना है। इस दौरान आपका आपके पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। हालांकि महीने के अगले हिस्से में आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी वहीं पारिवारिक जीवन के लिहाज से बात करें तो यह समय शांत और खुशियों से भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को इस महीना औसत परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान पेशेवर जीवन अनुकूल रहने वाला है और साथ ही पदोन्नति होने की भी संभावना है। व्यापारी जातकों के लिए समय शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप अपने व्यापार के विस्तार की योजना बना सकते हैं। इस राशि के जिन छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करनी है उन्हें अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि प्रेम जीवन बेहद ही सुखद रहने वाला है। आप इस दौरान अपने पार्टनर से करीब आएंगे। इसके अलावा इस राशि के कुछ जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वैवाहिक जीवन भी अनुकूल रहने वाला है। आप अपने जीवन साथी के साथ ज्यादा और क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में चीज़ें कभी आप के अनुरूप होंगी तो कभी आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यापार की बात करें तो आप अपने अच्छे संबंधों के माध्यम से व्यापार का विस्तार करने में सक्षम रहेंगे। हालांकि शिक्षा के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन स्थिर रहने वाला है। हालांकि लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी जातकों के बीच कुछ मतभेद हो सकता है। शादीशुदा जातकों को अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो इस दौरान आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अन्यथा पेट से जुड़ी कोई परेशानी आपको दिक्कत में डाल सकती है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए जून का यह महीना औसत रहने वाला है। इस दौरान आपको पेशेवर जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। छात्र जातकों के लिए यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहने वाला है। इस समय आपके घर के लोगों के साथ कुछ गलतफहमी पैदा हो सकती है। प्रेमियों के बीच का रिश्ता मजबूत बनेगा और आपकी समझ में सुधार होगा। वहीं दांपत्य जीवन के लिहाज़ से समय अनुकूल रहने वाला है। अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए जून का यह महीना शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे और आपका आपके वरिष्ठों के साथ संबंध भी अनुकूल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। हालांकि विदेश में पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन अनुकूल बना रहेगा। हालांकि प्रेम जीवन में कुछ तकरार होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा और आप और आपका जीवन साथी घर के सभी जिम्मेदारियां ठीक से निभाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज़ से बात करें तो छोटी मोटी कुछ परेशानियां आ सकती हैं अन्यथा स्वास्थ्य भी सही रहने वाला है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.