जुलाई 2021: एक झलक: साल का सातवां महीना आपके लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है?

हर बार की तरह एक बार हम फिर जुलाई महीने की एक विशेष झलक लेकर आपके सामने पेश हैं। जुलाई महीने के इस विशेष आर्टिकल में आपको हम आपके करियर, आर्थिक पक्ष, और स्वास्थ्य, और प्रेम जीवन की भविष्यवाणियां प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा इस महीने कौन से व्रत-त्योहार, ग्रहण गोचर आने वाले हैं इस बात की जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

जैसा कि कोरोना का साया धीरे धीरे एक बार फिर हमारे जीवन से हटने लगा है और लोगों ने सामान्य जीवन की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं ऐसे में आइए जानते हैं त्योहारों और ग्रहों के राशि परिवर्तन से भरा जुलाई का यह महीना सभी 12 राशियों के जीवन में क्या कुछ बड़े और अहम बदलाव लेकर आएगा।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात!

जुलाई महीने में पैदा हुए लोगों की खासियत

ज्योतिष के अनुसार जुलाई के महीने में पैदा हुए लोग हमेशा अपने मन की सुनकर फैसला लेते हैं। इसके अलावा जुलाई माह में पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता भी काफी कमज़ोर होती है लेकिन वहीं इसके विपरीत इंसान को समझने की इनकी परख बेहद ही लाजवाब होती है और यही वजह है कि, इस महीने में जन्मे लोग इंसानों से बहुत कम ही धोखा खाते हैं। स्वाभाव में उतावले और खाने-पीने के शौक़ीन जुलाई के महीने में पैदा हुए लोग जो बात एक बार ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इस महीने में पैदा हुए लोगों की बिजनेस, मार्केटिंग और शेयर बाज़ार की अच्छी समझ होती है।

मेरी राशि क्या है ? क्लिक करें और अभी जानें

  • जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 2, 3, 5, 6, 8
  • जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, पीला और नीला
  • जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: सोमवार, रविवार, और शुक्रवार
  • जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: डायमंड (लेकिन इसे धारण करने से पहले किसी विद्वान ज्योतिषी से परामर्श अवश्य कर लें)
  • सुझाव/उपाय: नियमित तौर से भगवान शिव, बजरंगबली और भगवान विष्णु की पूजा करें और मुमकिन हो तो सोमवार या मंगलवार या गुरुवार का व्रत करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

जुलाई के महीने में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की तिथि अनुसार संपूर्ण जानकारी

01 जुलाई 2021, गुरुवार 

कालाष्टमी: प्रत्येक महीने में किए जाने वाले व्रत में कालाष्टमी का व्रत बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के काल भैरव स्वरूप की पूजा का विधान बताया गया है।।

05 जुलाई 2021, सोमवार 

मासिक कर्तिगायी 

योगिनी एकादशी: योगिनी एकादशी के दिन भगवान श्री नारायण की पूजा-आराधना की जाती है। आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है।

07 जुलाई 2021, बुधवार 

रोहिणी व्रत: जैन धर्म के लोगों के बीच रोहिणी व्रत का विशेष महत्व होता है। रोहिणी व्रत रोहिणी नक्षत्र में किया जाता है। यूँ तो यह बेहद ही सामान्य होता है लेकिन उससे मिलने वाले फल की वजह से इस व्रत को एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। रोहिणी व्रत के दिन भगवान वासुपूज्य की पूजा की जाती है।  

प्रदोष व्रत:हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक बेहद ही शुभ व्रत है। वैशाख माह को भगवान शिव का प्रिय माह कहा जाता है और सोमवार का दिन वैसे भी भगवान शिव को समर्पित है। 

08 जुलाई 2021, गुरुवार 

मासिक शिवरात्रि: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। मासिक शिवरात्रि वर्ष के प्रत्येक महीने में और महाशिवरात्रि वर्ष में एक बार मनाते है।  

09 जुलाई 2021, शुक्रवार 

दर्श अमावस्या: दर्श अमावस्या पर चंद्र देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन चांद को पूजा जाता है। इससे व्यक्ति के सौभाग्य व समृद्धि में वृद्धि होती है। 

अन्नवाधन

आषाढ़ अमावस्या: हिंदू पंचांग के अनुसार का आषाढ़ माह हिंदू वर्ष का चौथा महीना होता है। इस दिन पवित्र नदियों, धार्मिक तीर्थ स्थलों पर स्नान करने का विशेष महत्व है। आषाढ़ मास की अमावस्या को भी खास माना जाता है।  

11 जुलाई 2021, रविवार 

आषाढ़ नवरात्रि: आषाढ़ मास की नवरात्रि में शिव और शक्ति की उपासना की जाती है। गुप्त नवरात्र विशेष तौर पर गुप्त सिद्धियां पाने का समय है। मां भगवती की आराधना दुर्गा सप्तशती से की जाती है। 

चंद्र दर्शन: अमावस्या के बाद अगले दिन या दूसरे दिन को चन्द्र दर्शन कहा जाता है। जब चन्द्रमा पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है तो इस घटना को हिन्दु धर्म में अमावस्या कहते हैं और ज्योतिष शास्त्र में मास की यह तिथि अमावस्या कहलाती है। चन्द्र दर्शन का अपना एक धार्मिक महत्व है।  

12 जुलाई 2021, सोमवार 

जगन्नाथ रथयात्रा:  रथयात्रा एक ऐसा पर्व है जिसमें भगवान जगन्नाथ चलकर जनता के बीच आते हैं और उनके सुख दुख में सहभागी होते हैं।

13 जुलाई 2021, मंगलवार 

विनायक चतुर्थी: हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय का दर्जा प्राप्त भगवान गणेश की प्रसन्नता हासिल करने के लिए प्रत्येक महीने में विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है।

15 जुलाई 2021, गुरुवार 

स्कन्द षष्ठी 

16 जुलाई 2021, शुक्रवार 

कर्क संक्रांति: कर्क संक्रान्ति अथवा ‘श्रावण संक्रान्ति’ अथवा ‘सावन संक्रान्ति’ का हिन्दू धर्म में बड़ा ही महत्त्व है। सूर्य का एक राशि से दूसरा राशि में प्रवेश ‘संक्रान्ति’ कहलाता है। 

17 जुलाई 2021, शनिवार 

मासिक दुर्गाष्टमी: हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का दिन देवी दुर्गा के भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट, परेशानियाँ और दुःख तकलीफ दूर होते हैं। 

20 जुलाई 2021, मंगलवार 

गौरी व्रत प्रारंभ 

देवशयनी एकादशी: सूर्य के मिथुन राशि में आने पर ये एकादशी आती है। इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ माना जाता है। इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और फिर लगभग चार माह बाद तुला राशि में सूर्य के जाने पर उन्हें उठाया जाता है।  

21 जुलाई 2021, बुधवार 

वासुदेव द्वादशी: वासुदेव द्वादशी भगवान कृष्‍ण को सर्मिपत है​। यह देवसयानी एकादशी के एक दिन बाद मनाई जाती है। यह अषाढ़ के महीने में और चतुर मास के शुरुआत में मनाई जाती है।  

प्रदोष व्रत 

22 जुलाई 2021, गुरुवार 

जया पार्वती व्रत प्रारंभ: प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी के दिन विशेष व्रत किया जाता है। जिसे जया-पार्वती व्रत अथवा विजया-पार्वती व्रत के नाम से जाना जाता है। 

23 जुलाई 2021, शुक्रवार 

कोकिला व्रत: आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी से लेकर सावन मास की पूर्णिमा तक कोकिला व्रत रखने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही शादी में आ रही बाधा दूर हो जाती है। 

व्यास पूजा: आषाढ़ माह के दौरान पूर्णिमा के दिन व्यास पूजा होती है। इस दिन को वेद व्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है।  

आषाढ़ चौमासी चौदस: हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की शुक्ल एकादशी से लेकर श्रावण, भाद्रपद, अश्विन एवं कार्तिक मास की शुक्ल एकादशी तक के चार महीनों को चुतर्मास कहा जाता है। इन्हीं महीनों की शुक्ल चतुर्दशी तिथि को चौमासी चौदस भी कहा जाता है। 

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत: पूर्णिमा का दिन या पूनम जो हिन्दू महीने आषाढ़ में होती है, उसे आषाढ़ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर, लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।  

24 जुलाई 2021, शनिवार 

गुरु पूर्णिमा: आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन गुरु पूजा का विधान है। गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु के आरम्भ में आती है। 

गौरी व्रत समाप्त 

25 जुलाई 2021, रविवार 

श्रावण प्रारंभ: श्रावण हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह से प्रारंभ होने वाले वर्ष का पांचवा महीना जो ईस्वी कलेंडर के जुलाई या अगस्त माह में पड़ता है। इसे वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता है। 

26 जुलाई 2021, सोमवार 

जया पार्वती व्रत समाप्त 

प्रथम सावन सोमवार व्रत: सावन के पवित्र महीने में सोमवार के दिन जो भगवान शिव का दिन माना जाता है व्रत और उपवास रखने का खास महत्व है। 

27 जुलाई 2021, मंगलवार

प्रथम मंगला गौरी व्रत: सावन मास में जिस प्रकार प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा होती है, ठीक वैसे ही प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत होता है और मां गौरी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के आशीर्वाद के लिए मां गौरी की पूजा करती हैं।    

गजानन संकष्टी चतुर्थी 

31 जुलाई 2021, शनिवार 

कालाष्टमी: मासिक व्रत में एक बेहद महत्वपूर्ण व्रत होता है कालाष्टमी का व्रत। इस दिन जो कोई भी भक्त भगवान शिव की कथा पढ़ता है और दूसरों को सुनाता है उसके जीवन से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर होती है और साथ ही ऐसे व्यक्तियों के कष्ट, दुख और परेशानियां भी दूर होते हैं।

जुलाई 2021 के महीने में आने वाले गोचर

गोचर यानी कि ग्रहों का राशि परिवर्तन। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर अवश्य देखने को मिलता है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि ग्रहों के परिवर्तन का प्रभाव हमेशा शुभ ही हो या हमेशा अशुभ ही हो। बात करें जुलाई महीने में होने वाले ग्रहों के गोचर की तो इस महीने पांच प्रमुख गोचर होने वाले हैं जिनकी संपूर्ण जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

  • बुध का मिथुन राशि में गोचर (7 जुलाई 2021): यह गोचर 7 जुलाई 2021 को सुबह 10.59 बजे होगा, इसके बाद बुध 25 जुलाई 2021 को सुबह 11.31 बजे कर्क राशि में गोचर कर जाएगा। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें )
  • सूर्य का कर्क राशि में गोचर (16 जूलाई 2021): सूर्य का यह गोचर 16 जुलाई 2021 को शाम 16:41 पर होगा और सूर्य ग्रह 17 अगस्त 2021 1:05 बजे तक इसी राशि में रहेगा। इसके बाद सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर जाएगा। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें )
  • शुक्र का सिंह राशि में गोचर (17 जुलाई 2021): शुक्र का गोचर 17 जुलाई 2021 को सुबह 9.13 बजे सिंह राशि में होगा और 11 अगस्त 2021 तक यह इसी राशि में रहेगा, इसके बाद यह बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में गोचर कर जाएगा। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें )
  • मंगल का सिंह राशि में गोचर (20 जुलाई 2021): सिंह राशि में मंगल 20 जुलाई 2021 को 17.21 पर प्रवेश करेगा। मंगल 6 सितंबर 2021 तक सिंह राशि में ही रहेगा और 6 सितंबर को सुबह 3.21 बजे कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें )
  • बुध का कर्क राशि में गोचर (25 जुलाई 2021): बुध का यह गोचर 25 जुलाई 2021 को सुबह 11.31 बजे कर्क राशि में होगा और 9 अगस्त दोपहर 1.23 बजे तक यह सिंह राशि में गोचर कर जाएगा।  (विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें )

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

जुलाई 2021 में होने वाले ग्रहण

वहीं ग्रहण की बात करें तो जुलाई के महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है।

जुलाई 2021 महीने की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी 

अब जानते हैं जुलाई महीने की सभी बारह राशियों के लिए महत्वपूर्ण भविष्यवाणी क्या कहती है।

  • मेष राशि: जुलाई का महीना मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान जहां करियर सुचारू रूप से चलेगा वहीं नौकरी में कुछ बदलाव आने की संभावना है। इसके अलावा मेष राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उन्हें उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। हालांकि यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन के लिहाज से बात करें तो विवाहित जातकों के लिए समय सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष इस महीने शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो इस महीने सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा रक्त विकार या फिर कोई छोटे-मोटे समस्या आपको परेशान कर सकती है।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र से लेकर व्यापार, और करियर में जुलाई के महीने में आपको सफलता ही सफलता हासिल होगी। शिक्षा के लिहाज़ से बात करें तो भी यह महीना अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। परिवारिक जीवन की बात करें तो आपको कुछ मिश्रित परिणाम हासिल हो सकते हैं। हालांकि मुख्य तौर पर घर में सुख शांति और खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम जीवन के लिहाज़ से बात करें तो शादीशुदा लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस महीना आर्थिक स्थिति भी शानदार रहने वाली है। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो समय सामान्य रहेगा, कोई परेशानी तो नहीं होगी। हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें तो आपके लिए ज्यादा शुभ रहेगा।
  • मिथुन राशि: जुलाई का महीना मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। जहां करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी वहीं व्यापारी जातकों को इस महीना अप्रत्याशित रूप से लाभ भी प्राप्त हो सकता है। शिक्षा से संबंधित जातकों की बात करें तो इस महीने उन्हें मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न कर रहे हैं तो आपके लिए समय अनुकूल साबित होगा। साथ ही विदेश जाकर पढ़ाई करने का आपका सपना भी इस महीने पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा वहीं प्रेम जीवन के लिए समय बेहद ही शानदार रहने वाला है। हालांकि विवाहित जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो इस महीना आपको उठापटक का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। सलाह दी जाती है किसी भी तरह की परेशानी के महसूस होते ही चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

  • कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल कर सकते हैं वहीं व्यवसाय में आपको अपार सफलता हासिल होगी। शिक्षा के लिहाज से बात करें तो इस महीने कुछ बाधाएं उत्पन्न ना हो सकती हैं। साथ ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। हालांकि छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी लेकिन इनका कोई खास नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा। प्रेम के लिहाज से समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता। प्रेमी जातकों का अपने पार्टनर के साथ मामूली बात पर विवाद होने की आशंका है वहीं विवाहित जातकों के लिए समय मिश्रित रहने वाला है। आर्थिक पक्ष के लिहाज से समय अनुकूल होगा आप इस दौरान बचत करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज़ से बात करें तो जीवन में कुछ बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
  • सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अनुकूल रहने वाला है। इस महीने आपको कार्य, व्यवसाय, नौकरी सभी में शुभ परिणाम हासिल होंगे। इसके अलावा शिक्षा के संदर्भ में भी यह महीना अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो इसमें भी आपको सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको अपने परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वहीं प्रेम के संदर्भ में भी यह महीना अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। विवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो यह समय सावधानी पूर्वक चलने का है और स्वास्थ्य के लिहाज से भी आप को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। 
  • कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को जुलाई महीने में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान आप कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे, साथ ही पेशेवर जीवन में प्रमोशन के भी शुभ संयोग बन रहे हैं। हालांकि व्यापारी जातकों को कुछ उठापटक का सामना करना पड़ सकता है ।शिक्षा के संबंध में बात करें तो समय यूं तो अनुकूल रहेगा लेकिन यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत उठापटक देखने को मिल सकती है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा और प्रेम के लिहाज से समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो उस समय अनुकूल है, हालांकि आपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।
  • तुला राशि: तुला जातकों के लिए जुलाई का महीना औसत से बेहतर रहने की उम्मीद है। पेशेवर जीवन और कामकाज के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंध के लिहाज़ से बात करें तो जुलाई का महीना आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। आपके रिश्ते में ईमानदारी और भरोसा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से बात करें तो आपको इस दौरान अपने परिवार को ज्यादा समय देना पड़ सकता है। धन के संदर्भ में समय सावधानी पूर्वक चलने का है वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय औसत रहने वाला है। इस दौरान आपके पेशेवर जीवन, कामकाज, इत्यादि में उतार-चढ़ाव और लाभ लगातार बने रहेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें सावधानी पूर्वक चलने की सलाह दी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपका पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा जिससे आप अपने करियर में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन भी सुख पूर्वक रहने वाला है। प्रेम जीवन के लिहाज से बात करें तो प्रेमी जातकों को अपने पार्टनर के प्रति ज्यादा ईमानदार रहने की सलाह दी जाती है वहीं विवाहित जातकों के लिए भी समय सावधानी पूर्वक चलने का है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा। हालांकि अपने डायट और दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें।
  • धनु राशि: जुलाई का महीना धनु राशि के जातकों के लिए औसत रहने वाला है। इस दौरान आप के कामकाज में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित जातकों को इस महीना कुछ नाकामियां और परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन भी ज्यादा समय और ध्यान की मांग करेगा। विवाहित जीवन में भी कुछ चुनौतियां आने की प्रबल आशंका है वहीं, प्रेम में पड़े जातक अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर सलाह यही दी जाती है कि जीवन के हर एक महत्वपूर्ण पहलू पर सोच समझ कर ही कोई फैसला लें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक परेशानियां इस महीने आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में फिजूलखर्ची का ध्यान रखें और स्वास्थ्य के लिहाज से भी विशेष सावधानी बरतें, विशेष तौर पर सड़क पर चलते समय अन्यथा चोट लगने की आशंका है।
  • मकर राशि: मकर राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीना औसत से बेहतर होने वाला है। इस महीने नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि हासिल हो सकती है। इसके अलावा विद्यार्थी जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है। ऐसे में आपको सफलता हासिल होगी हालाँकि सलाह दी जाती है मन लगाकर पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करें। पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहेगा और आप अपने परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रेम संबंध के लिए भी यह महीना थोड़ी बहुत परेशानियों के साथ अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो इस महीने आप को इस मोर्चे पर भी शुभ परिणाम हासिल होंगे। हालांकि कोई भी गलत रास्ता चुनने से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।
  • कुम्भ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए भी जुलाई का यह महीना औसत से बेहतर रहने की उम्मीद है। कामकाज, पेशेवर जीवन, और व्यवसाय के लिए समय अनुकूल रहेगा। केवल काम चोरी करने से बचें। शिक्षा से संबंधित जातकों के लिए भी महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और साथ ही विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले जातकों को भी सफलता मिल सकती है, केवल प्रयास में कोई कमी ना छोड़े। पारिवारिक जीवन में कुछ खटास आने की आशंका है। प्रेम जीवन के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष के लिहाज से थोड़ी परेशानियां उठानी पड़ सकती है। ऐसे में फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। इसके अलावा जुलाई के महीने में स्वास्थ्य शानदार रहने वाला है।
  • मीन राशि: राशि चक्र की आखिरी राशि मीन के लिए जुलाई का महीना औसत से बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि परिणाम शुभ हासिल होंगे। व्यापारी जातकों को भी लाभ मिलेगा। शिक्षा से संबंधित छात्र जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा लेकिन अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखें। प्रेम जीवन सुचारु रुप से चलता रहे इसके लिए आपको सलाह दी जाती है कि अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखें। कुछ प्रेमी जातक इस महीने प्रेम विवाह के रिश्ते में बंध सकते हैं। आर्थिक पक्ष के लिए समय अनुकूल रहेगा। इसके अलावा आप इस महीना धार्मिक प्रयोजन और मांगलिक कार्यों में कुछ खर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो समय अनुकूल रहेगा, केवल अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.