जुलाई महीने में इन राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता-इन राशियों के प्रमोशन के हैं योग

जुलाई मासिक राशिफल विशेष इस ब्लॉग में हम आपको इस बात की जानकारी प्रदान कर रहे हैं कि जुलाई का महीना सभी 12 राशियों के लिए कितना अनुकूल या प्रतिकूल रहने वाला है। इसके अलावा इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि 15 जून से शुरू हुआ आषाढ़ का महीना और 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने वाला है ऐसे में इन दोनों ही महीनों का धार्मिक महत्व क्या होता है? और इस दौरान आप क्या कुछ उपाय करके अपने जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आर्थिक पक्ष, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य जीवन, पेशेवर जीवन, व्यापार, पारिवारिक जीवन, शिक्षा आदि के लिहाज से जुलाई का महीना आपके लिए क्या कुछ नई सौगात लेकर आ रहा है तो पढ़िए एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात

इसके साथ ही जुलाई महीने का हिंदू पंचांग, जुलाई के महीने में पड़ने वाले मशहूर सितारों के जन्मदिन की जानकारी, जुलाई महीने की स्टॉक मार्केट भविष्यवाणी के साथ-साथ सभी 12 राशियों की विस्तृत भविष्यवाणी भी इस लेख के माध्यम से हम आपतक पहुंचा रहे हैं।

जुलाई 2022 महीने का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार जुलाई 2022 महीने की शुरूआत होगी पुष्य नक्षत्र के तहत आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि से और यह महीना मघा नक्षत्र के तहत श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के साथ समाप्त होगा। ग्रहों नक्षत्रों की यही चाल इस महीने के लिए सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी प्रदान करने में सहायक होगी।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

जुलाई में आएंगे आषाढ़ और सावन के महीने 

जहां जून 15 से आषाढ़ का महीना शुरु हो चुका है वहीं 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। यानी कि 15 जून से 16 जुलाई तक आषाढ़ का महीना रहने वाला है और उसके बाद सावन का महीना शुरू हो जाएगा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दोनों ही महीनों का विशेष महत्व बताया गया है। जुलाई के महीने से ही भगवान विष्णु आपने चार महीने की निद्रा लेने के लिए चले जाते हैं और इस दौरान इस सृष्टि का पूरा कार्यभार भगवान शिव के हाथों में होता है।

आषाढ़ – सावन माह के ये उपाय दिलाएँगे सुख-समृद्धि 

  • आषाढ़ माह में पूजा पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। इस दौरान मंगल और सूर्य देव की पूजा करने से शक्ति की प्राप्ति होती है। 
  • व्रत और दान करने से जीवन में खुशहाली और बरकत आती है। 
  • इसके अलावा आषाढ़ का महीना यज्ञ करने के लिए भी सर्वश्रेष्ठ महीना माना जाता है। मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि आषाढ़ के महीने में किए गए यज्ञ का फल तत्काल प्रभाव से मिलता है। 
  • इसके बाद बात करें सावन माह में किए जाने वाले उपाय की तो सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार के दिन हाथ से शिवलिंग बनाएं। इसके बाद शिवलिंग पर हल्दी मिश्रित दूध अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती है। 
  • घर में नकारात्मकता बढ़ गई हो तो सावन के महीने में रोजाना 21 बेलपत्र से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर भगवान शिव को अर्पित करें। इससे घर में सुख समृद्धि आएगी। 
  • मनोकामना पूर्ति के लिए सावन के महीने में जल्दी उठें, स्नान करें और वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान शिव को काला तिल मिश्रित जल अर्पित करें।
  • आर्थिक संपन्नता के लिए श्रावण माह में भगवान गणेश का ध्यान करते हुए मूंगे की माला से ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का 05 माला जाप करें।

जुलाई 2022 महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

दिन और वारव्रत और त्योहार
01 जुलाई, 2022-शुक्रवार पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा
03 जुलाई, 2022-रविवारवरद चतुर्थी, संत थॉमस डे
04 जुलाई, 2022-सोमवारकौमार षष्ठी, सोमवार व्रत
05 जुलाई, 2022-मंगलवारषष्ठी
07 जुलाई, 2022-गुरुवारदुर्गाष्टमी व्रत
10 जुलाई, 2022-रविवारआषाढ़ी एकादशी, बकरीद (ईद-उल-अज़हा)
11 जुलाई, 2022-सोमवारप्रदोष व्रत, सोम प्रदोष व्रत, जया पार्वती व्रत प्रारंभ, जनसंख्या दिवस
13 जुलाई, 2022-बुधवार पूर्णिमा, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, गुरु पूर्णिमा, सत्य व्रत, व्यास पूजा
14 जुलाई, 2022-गुरुवारकांवड़ यात्रा
15 जुलाई, 2022-शुक्रवारजया पार्वती व्रत जागरण
16 जुलाई, 2022-शनिवारजया पार्वती व्रत समाप्त, कर्क संक्रांति, संकष्टी गणेश चतुर्थी
20 जुलाई, 2022-बुधवारबुधाष्टमी व्रत , कालाष्टमी
24 जुलाई, 2022-रविवारवैष्णव कामिक एकादशी, रोहिणी व्रत, कामिका एकादशी
25 जुलाई, 2022-सोमवार प्रदोष व्रत, सोम प्रदोष व्रत
26 जुलाई, 2022-मंगलवारमास शिवरात्रि
28 जुलाई, 2022-गुरुवारहरियाली अमावस्या, अमावस्या
29 जुलाई, 2022-शुक्रवारवर्ष ऋतु
30 जुलाई, 2022-शनिवारइस्लामी नव वर्ष, चंद्र दर्शन
31 जुलाई, 2022-रविवारहरियाली तीज

जुलाई महीने में पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर

ग्रहण और गोचर की बात करें तो जुलाई के महीने में 4 महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाले है और साथ ही इस महीने दो ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने वाला है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं:

यानी कि जुलाई का महीना इस मायने में भी खास रहने वाला है कि इस दौरान दो महत्वपूर्ण ग्रह यानि कि गुरु और शनि वक्री होने वाले हैं। वहीं सूर्य और बुध का कर्क राशि में एक साथ होना इन ग्रहों की महत्वपूर्ण युति का गवाह बनेगा। देखना दिलचस्प होगा कि 2 ग्रहों का वक्री होना और दो महत्वपूर्ण ग्रहों की युति सभी 12 राशियों के जातकों पर क्या प्रभाव डालती है।

गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, 2022 महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है।

जुलाई 2022 महीने के लिए शेयर मार्केट भविष्यवाणी

साल 2022 में शेयर बाजार का भविष्य देखा जाए तो जुलाई महीने का दूसरा सप्ताह मंदड़ियों के अनुकूल रहने की संभावना है क्योंकि इस अवधि में सूर्य, शुक्र और बुध की मिथुन राशि में युति होगी। वहीं इस अवधि में बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स, बीमा और वित्तीय क्षेत्र के शेयर ऊपर की ओर बढ़ सकते हैं।

15 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेगा और 17 जुलाई को बुध सूर्य के साथ युति करेगा। इस दौरान कंज्यूमर स्टेपल स्टॉक्स (हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोलगेट-पामोलिव, आईटीसी) और हल्दी की मांग में गिरावट देखने को मिल सकती है। सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। तेजड़िये इस दौरान बैंकिंग सेक्टर, ऑटोमोबाइल और आईटी उद्योगों के शेयरों में रुचि दिखा सकते हैं।

वैदिक ज्योतिष पर आधारित शेयर बाजार भविष्यवाणी 2022 के अनुसार महीने के अंत में 29 जुलाई को बृहस्पति वक्री हो जाएगा जिसकी वजह से बाजार में तेजी आने के योग बन रहे हैं। सूचकांक के ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे बाजार में बॉन्ड और डिबेंचर की मांग बढ़ सकती है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

जुलाई 2022 महीने में पड़ने वाले कुछ मशहूर सितारों का जन्मदिन

1 जुलाई: उस्ताद राशिद खान, आदित्य राज कपूर

2 जुलाई: पवन मल्होत्रा

3 जुलाई: तिगमांशु धुलिया, भारती सिंह

4 जुलाई: नीना गुप्ता, तोशी साबरी

5 जुलाई: शाहिद खान, राकेश झुनझुनवाला

6 जुलाई: रणवीर सिंह, श्वेता त्रिपाठी

7 जुलाई: कैलाश खेर, मनजोत सिंह, एमएस धोनी

8 जुलाई: रेवती, नीतू सिंह

9 जुलाई: गुरुदत्त

10 जुलाई: आलोक नाथ, अंतरा मित्रा

11 जुलाई; पारस छाबड़ा

12 जुलाई: प्रवीण डबास, एवलिन शर्मा

14 जुलाई: मधु सापरे

15 जुलाई: पूजा राठी

16 जुलाई: कैटरीना कैफ, आमना शरीफ

17 जुलाई: रवि किशन

18 जुलाई: प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडणेकर

19 जुलाई: श्रीजीता डे

20 जुलाई: नसीरुद्दीन शाह, ग्रेसी सिंह

21 जुलाई: निवेदिता भट्टाचार्य

22 जुलाई: विशाल मल्होत्रा, अरमान मलिक

23 जुलाई: हिमेश रेशमिया

24 जुलाई: राघव सचार, गौतम घोष

25 जुलाई: कश्मीरा ईरानी

26 जुलाई: मुग्धा गोडसे, जुगल हंसराज

27 जुलाई: राहुल बोस

28 जुलाई: धनुष, आयशा जुल्का

29 जुलाई: संजय दत्त, अनूप जलोटा

30 जुलाई: सोनू सूद, सोनू निगम

31 जुलाई: मास्टर सलीम, कियारा आडवाणी, मुमताज

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना कई क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है। हालांकि करियर के लिहाज से समय सामान्य है लेकिन दशम भाव के स्वामी शनि के एकादश भाव में रहने से …..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। दशम भाव में शनि और प्रथम भाव में स्वराशि में शुक्र के होने से आपको करियर के मामले में …..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का यह महीना अच्छा रहने वाला है। बुध के सूर्य के साथ अपनी स्वराशि में उपस्थित होने से नौकरीपेशा लोगों की…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। दशम भाव में मंगल और राहु की युति होने से नौकरीपेशा लोगों की…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

दशम भाव के स्वामी शुक्र दशम भाव में ही विराजमान रहेंगे। इसकी वजह से कार्यक्षेत्र में मजबूती मिलेगी। पंचम भाव पर सूर्य और बुध की पूर्ण दृष्टि होने से शिक्षा के क्षेत्र में…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ क्षेत्रों में सफलता लेकर आएगा। नौकरी में सफलता और प्रमोशन मिलेगा क्योंकि दशम भाव के स्वामी बुध अपनी स्वराशि में ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। दशम घर में मंगल की पूर्ण दृष्टि होने से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे और नौकरी की तलाश में जुटे जातकों …..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। अष्टम भाव में सूर्य और बुध की युति नौकरी में विशेषकर विदेश से जुड़ी नौकरी में  …..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा। दशम भाव के स्वामी बुध के सप्तम भाव में सूर्य ग्रह के साथ रहने से कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ नए…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। दशम भाव के स्वामी शुक्र पंचम भाव में अपनी स्वराशि में रहेंगे। इसकी वजह से नौकरीपेशा और कारोबार कर रहे जातकों के लिए …..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना सभी क्षेत्रों में सफलता लेकर आने वाला है। मंगल के नवम भाव और दशम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखने की वजह से नौकरीपेशा लोगों को …..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना सफलता लेकर आएगा। दशम भाव के स्वामी बृहस्पति के प्रथम भाव में रहने के करियर ग्राफ मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय …...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.