जुलाई 2021 मासिक राशिफल: ज्योतिषीय दृष्टि से जानें इस महीने क्या है ख़ास

चलिए इस विशेष आर्टिकल में बात करते हैं साल के सातवें महीने के बारे में। एस्ट्रोसेज अपने इस विशेष अंक में आपको जुलाई 2021 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां और साथ ही यह महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है इसकी भविष्यवाणी प्रदान कर रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-hi-1.gif

सभी 12 राशियों के लिए सटीक भविष्यवाणी के साथ-साथ आपको इस विशेष आर्टिकल में जुलाई के महीने में आने वाले महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों, ग्रहण और गोचर, शेयर मार्केट की भविष्यवाणी, इत्यादि की भी जानकारी प्रदान की जा रही है। जुलाई 2021 मासिक राशिफल के इस आर्टिकल में जानिए ज्योतिष की दृष्टि से यह महीना कैसा रहने वाला है।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात!

जुलाई 2021 का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग के अनुसार जुलाई महीने का प्रारंभ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को होगा वहीं इस महीने का अंत अश्विनी नक्षत्र में श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि होगा। स्वाभाविक है इस दौरान किसी भी तरह का ग्रहों के परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा।

जुलाई 2021 के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

तिथिदिनत्योहार/व्रत
5 जुलाई 2021सोमवारयोगिनी एकादशी व्रत
7 जुलाई 2021बुधवारप्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
8 जुलाई 2021बृहस्पतिवारमासिक शिवरात्रि व्रत
9 जुलाई 2021शुक्रवारआषाढ़ अमावस्या
12 जुलाई 2021सोमवारजगन्नाथ रथ यात्रा
16 जुलाई 2021शुक्रवारकर्क संक्रांति
20 जुलाई 2021मंगलवारदेवशयनी एकादशी/आषाढी एकादशी
21 जुलाई 2021बुधवारप्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
24 जुलाई 2021शनिवारगुरु पूर्णिमा/आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
25 जुलाई 2021रविवारसावन सोमवार का पहला दिन
26 जुलाई 2021सोमवारसावन सोमवार व्रत
27 जुलाई 2021मंगलवारसंकष्टी चतुर्थी व्रत

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

जुलाई 2021 ग्रहण

ग्रहण की बात करें तो जुलाई के महीने में पांच प्रमुख गोचर होने वाले हैं।

  • बुध का मिथुन राशि में गोचर: (7 जुलाई 2021): यह गोचर 7 जुलाई 2021 को सुबह 10.59 बजे होगा, इसके बाद बुध 25 जुलाई 2021 को सुबह 11.31 बजे कर्क राशि में गोचर कर जाएगा।
  • सूर्य का कर्क राशि में गोचर: (16 जुलाई 2021): सूर्य का यह गोचर 16 जुलाई 2021 को शाम 16:41 पर होगा और सूर्य ग्रह 17 अगस्त 2021 1:05 बजे तक इसी राशि में रहेगा। इसके बाद सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर जाएगा।
  • शुक्र का सिंह राशि में गोचर: (17 जुलाई 2021): शुक्र का गोचर 17 जुलाई 2021 को सुबह 9.13 बजे सिंह राशि में होगा और 11 अगस्त 2021 तक यह इसी राशि में रहेगा, इसके बाद यह बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में गोचर कर जाएगा।
  • मंगल का सिंह राशि में गोचर: (20 जुलाई 2021): सिंह राशि में मंगल 20 जुलाई 2021 को 17.21 पर प्रवेश करेगा। मंगल 6 सितंबर 2021 तक सिंह राशि में ही रहेगा और 6 सितंबर को सुबह 3.21 बजे कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा।
  • बुध का कर्क राशि में गोचर: (25 जुलाई 2021): बुध का यह गोचर 25 जुलाई 2021 को सुबह 11.31 बजे कर्क राशि में होगा और 9 अगस्त दोपहर 1.23 बजे तक यह सिंह राशि में गोचर कर जाएगा।

जुलाई 2021 में ग्रहण

ग्रहण की बात करें तो जुलाई के महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है।

जुलाई 2021 की शेयर मार्केट भविष्यवाणी

ग्रह स्थिति 5 तारीख तक तेजड़ियों के पक्ष में रहेगी। इक्विटी के साथ-साथ वायदा, दोनों प्रकार के बाजार सकारात्मक खरीद भावनाओं को देखेंगे। 6 से 10 तारीख तक बाजार में मंदड़ियों का दबदबा शुरू हो जाएगा। बुद्धिमान निवेशक हर गिरावट को एक अवसर के रूप में लेंगे और अपने पोर्टफोलियो में ब्लू-चिप स्टॉक (आरआईएल, इन्फोसिस, मारुति, बजाज फिनकॉर्प) जमा करेंगे। व्यापारियों को 12 तारीख तक नई लांग पोजीशन(खरीदारी) बनाने से बचना चाहिए।

16 तारीख को सूर्य के कर्क राशि में आने से तेजड़िये बाजार की भावनाओं को अपने अनुसार चलाने की ओर प्रेरित होंगे। 17 तारीख तक पोजीशन को होल्ड रखने से व्यापारियों को 18 तारीख को मुनाफावसूली करने में मदद मिलेगी क्योंकि भावनाएं 19 से नकारात्मक हो जाएंगी। 26 तारीख को बुध पुष्य नक्षत्र में सूर्य के साथ युति करेगा। इस युति को मकर राशि में स्थित शनि से दृष्टि मिलेगी। बैंकिंग क्षेत्र, लॉजिस्टिक्स, बीमा और वित्तीय क्षेत्र के शेयर ऊपर की और होंगे।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

जुलाई महीने में जन्मे कुछ दिग्गज सितारे

जन्मदिन विशेष इस अंक में हम आपको जुलाई महीने में जन्मे कुछ दिग्गज सितारों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। तो आइए जानते हैं की जुलाई में यदि आपका जन्मदिन आता है तो आप किन मशहूर और जानी-मानी हस्तियों के साथ अपना जन्मदिन शेयर करते हैं।

जुलाई में जन्मे कुछ मशहूर सितारे:

1 जुलाई – कल्पना चावला (भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री)

3 जुलाई – हरभजन सिंह (क्रिकेटर)

4 जुलाई – नीना गुप्ता (अभिनेत्री और टीवी निर्देशक)

5 जुलाई – राकेश झुनझुनवाला (अरबपति निवेशक)

6 जुलाई- रणवीर सिंह (अभिनेता)

7 जुलाई- एमएस धोनी (क्रिकेटर)

8 जुलाई – सौरव गांगुली (बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर)

10 जुलाई- सुनील गावस्कर (पूर्व क्रिकेटर)

14 जुलाई- शिव नादर (उद्योगपति और परोपकारी)

16 जुलाई- कैटरीना कैफ (अभिनेत्री)

18 जुलाई- प्रियंका चोपड़ा (अभिनेत्री), स्मृति मंधाना (क्रिकेटर)

19 जुलाई- मंगल पांडे (स्वतंत्रता सेनानी)

23 जुलाई- चंद्रशेखर आजाद (स्वतंत्रता सेनानी), बाल गंगाधर तिलक (स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रवादी)

29 जुलाई- संजय दत्त (अभिनेता), जे.आर.डी. टाटा (व्यवसायी और विमानन अग्रणी)

30 जुलाई- सोनू सूद (अभिनेता)

अपने पसंदीदा सितारे की जन्मकुंडली देखने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है।

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

इस माह आपका करियर कुल मिलाकर ठीक दिशा में आगे बढ़ेगा। थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन समय अनुकूल है। नौकरी में परिवर्तन…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राषि के जातकों के लिए यह माह कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। जीवन के किसी भी क्षेत्र में इस माह आपको ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। काम-धंधे के लिहाज से…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए यह माह मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। करियर के दृष्टिकोण से यह माह सामान्य रहेगा। करियर में …..(विस्तार से पढ़ें) 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

कर्क राशि 

करियर के दृष्टिकोण से यह माह मिला-जुला रहेगा। माह के पहले पखवाड़े में मानसिक उलझनों के कारण कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दूसरा…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

अगर स्वास्थ्य को छोड़ दें, तो यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर और काम-धंधे के लिहाज से यह माह नौकरीपेशा और व्यवसाय से जुड़े, सिंह राशि के सभी …..(विस्तार से पढ़ें) 

मेरी राशि क्या है ? क्लिक करें और अभी जानें

कन्या राशि 

यह माह कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इस माह आपका करियर सही दिशा में बढ़ेगा। आप अपनी कर्मठता की बदौलत चुनौतियों से….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना औसत से बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है। कामकाज के लिहाज से समय अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने आवेश पर नियंत्रण…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना औसत रहने की उम्मीद है। काम-धंधे, करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन लाभ भी होता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना औसत रहने वाला है। इस माह आपको सावधानी व सतर्कता रखने की आवश्यकता है। कामकाज में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन…..(विस्तार से पढ़ें) 

दिलचस्प वीडियो और पोस्ट के लिए एस्ट्रोसेज इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें! एक नजर आज की खास पोस्ट पर:

मकर राशि 

जुलाई का महीना मकर राशि के जातकों के लिए औसत से बेहतर रहने की आशा की जा सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से समय आशातीत…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

जुलाई का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए औसत से बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है। कामकाज के लिहाज से महीने की शुरुआत थोड़ी धीमी होगी। काम-धंधे से मन…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

जुलाई का महीना मीन राशि के जातको के लिए औसत से बेहतर रहने की उम्मीद है। कामकाज को लेकर आपको विशेष प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी। प्रयास से लाभ …...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.