जुलाई 2021 में 5 बड़े ग्रहों का गोचर: देश-दुनिया में बड़े बदलाव, जानें राशियों पर प्रभाव

वैदिक ज्योतिष में गोचर की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ग्रहों का गोचर ही तय करता है कि आपका आने वाला कल कैसा होगा। न सिर्फ मनुष्य बल्कि पूरी दुनिया के जीव-जंतु ग्रहों के गोचर से प्रभावित होते हैं। यही वजह है कि ग्रहों के गोचर पर दुनिया भर के ज्योतिषियों की विशेष नजर रहती है। 

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-hi-1.gif

अब चूंकि जून का महीना अपने अंतिम सप्ताह से गुजर रहा है और जल्द ही जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि जुलाई के महीने में कौन-कौन से ग्रह कब और कहाँ गोचर करने जा रहे हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

जुलाई महीने में होंगे ये 05 बड़े गोचर

साल 2021 के जुलाई महीने में एक नहीं बल्कि पांच महत्वपूर्ण गोचर होने वाले हैं। इन पांच गोचरों के दौरान बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल अपना स्थान परिवर्तन करने वाले हैं। आइये देखते हैं कब-कब कौन से ग्रह किस राशि में गोचर करने वाले हैं। 

पहला गोचर : बुध का गोचर: 07 जुलाई 2021

साल 2021 के जुलाई महीने के लगभग पहले ही हफ्ते में एक बेहद ही महत्वपूर्ण ग्रह बुध का गोचर होने जा रहा है। बुध को किसी भी जातक की कुंडली में बुद्धि, गणित, संचार, व्यापार आदि का कारक माना जाता है। 07 जुलाई 2021 को बुधवार के दिन बुध देवता अपनी ही राशि मिथुन में सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर गोचर कर जाएंगे। बुध की यह स्थिति 25 जुलाई 2021 को रविवार की सुबह 11 बजकर 31 मिनट तक ऐसी ही रहने वाली है। इसके बाद वे कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे।

राजयोग रिपोर्ट से जानें कब खुलेगी आपकी किस्मत और कब आएंगी जीवन में खुशियां

सूर्य का गोचर: 16 जुलाई 2021

सूर्य को सभी ग्रहों के बीच राजा की उपाधि प्राप्त है। सूर्य सभी जीवों के आत्मा का कारक है। यह किसी भी जातक की कुंडली में पिता का कारक माना जाता है। साल 2021 के जुलाई महीने में सूर्य का गोचर 16 जुलाई को शुक्रवार की शाम 04 बजकर 41 मिनट पर कर्क राशि में होगा। सूर्य कर्क राशि में 17 अगस्त 2021 को मंगलवार की सुबह 01 बजकर 05 मिनट तक रहने वाला है। इसके बाद सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर जाएंगे।

शुक्र का गोचर: 17 जुलाई 2021

साल 2021 के जुलाई महीने में तीसरा गोचर शुक्र का होने वाला है। शुक्र को किसी भी जातक की कुंडली में भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। शुक्र 17 जुलाई को शनिवार की सुबह 09 बजकर 13 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करने वाला है और 11 अगस्त 2021 को बुधवार की सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक इसी राशि में रहने वाला है। इसके बाद शुक्र देवता कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे।

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली 

मंगल का गोचर: 20 जुलाई 2021

साल 2021 के जुलाई महीने में चौथा गोचर मंगल ग्रह का होने जा रहा है। मंगल को सभी ग्रहों के बीच सेनापति का दर्जा प्राप्त है। यह किसी भी जातक की कुंडली में पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना गया है। मंगल ग्रह का गोचर 20 जुलाई को मंगलवार की शाम 05 बजकर 21 मिनट पर सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में होने जा रहा है और मंगल की यह स्थिति 06 सितंबर 2021 को सोमवार की सुबह 03 बजकर 21 मिनट तक ऐसी ही बनी रहने वाली है। इसके बाद मंगल बुध की स्वामित्व वाली राशि कन्या में प्रवेश कर जाएगा।

आखिरी गोचर : बुध का गोचर: 25 जुलाई 2021

साल 2021 के जुलाई महीने में आखिरी गोचर भी बुध का ही होने वाला है। जुलाई के शुरुआत में सबसे पहला गोचर भी बुध का ही हुआ था। इस साल 25 जुलाई 2021 को रविवार की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर बुध का गोचर चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में होने वाला है। बुध 09 अगस्त 2021 को सोमवार की सुबह 01 बजकर 23 मिनट तक इसी राशि में रहने वाला है। इसके बाद बुध सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में गोचर कर जाएगा।

आइये अब जानते हैं कि इन पांच ग्रहों के गोचर का देश-दुनिया पर क्या असर पड़ने वाला है।

दिलचस्प वीडियो और पोस्ट के लिए एस्ट्रोसेज इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें! एक नजर आज की खास पोस्ट पर:

जुलाई महीने के गोचर का देश-दुनिया पर क्या होगा असर?

आर्थिक स्थिति : आर्थिक स्थिति के नजरिए से देखा जाये तो इस महीने देश के आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार आने की उम्मीद है। इस दौरान सरकार के प्रभाव में वृद्धि होगी और विभिन्न योजनाओं को मजबूती से लागू कराया जाएगा। इस दौरान अर्थव्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश में सरकार अपनी योजनाओं और घोषणाओं से फिर से लोगों की प्रिय बन सकती है। हालांकि कुछ लोगों के लिए ये निर्णय कठोर भी साबित हो सकते हैं लेकिन इस बात की ज्यादा संभावना है कि एक बड़ा हिस्सा इन योजनाओं से लाभान्वित होगा। टैक्स कलेक्शन बढ़ोतरी की संभावना है और शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।

स्वास्थ्य : देश और दुनिया में स्वास्थ्य के नजरिए से यह समय मध्यम नतीजे देने वाली अवधि साबित होगी। सिंह राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र की युति से जल जनित समस्याओं में बढ़ोतरी होने की आशंका है। वहीं दिमागी बुखार व जल से होने वाले रोगों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

रोग प्रतिरोधक कैलकुलेटर से जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

राजनीति : राजनीति के नजरिए से देखा जाए तो यह अवधि सरकार की लोकप्रियता में इजाफा करने वाली अवधि साबित हो सकती है। इस दौरान आम जनता के बीच सरकार के वर्चस्व में बढ़ोतरी होगी और विरोध की भावना काफी हद तक कम हो जाएगी। हालांकि इस दौरान सरकार कुछ कठिन निर्णय भी ले सकती है जो शुरुआत में लोगों को अच्छे नहीं लग सकते हैं। वहीं राजनीतिक तौर पर धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन के बलबूते अपनी स्थिति को मजबूत करेगा। देश के पूर्वी इलाकों में सैन्य चहल-पहल बढ़ने की आशंका है।

आइये अब आपको बता देते हैं कि जुलाई के महीने में होने वाले गोचर किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं और किन राशियों के लिए ये गोचर चुनौतीपूर्ण रहने की आशंका है।  

जुलाई के गोचर का राशियों पर प्रभाव

जुलाई महीने के इन गोचरों से मेष, कर्क, सिंह, तुला व धनु राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। वहीं कन्या व मकर राशि के जातकों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.