जनवरी मासिक राशिफल 2022: जानें साल का पहला महीना होगा कितना खास

जनवरी साल का पहला महीना होता है और ऐसे में नए साल के उत्साह के बीच लोग अपने जीवन में नई चीजों की शुरुआत के लिहाज से इस महीने का विशेष महत्व मानते हैं। पुराने साल की पुरानी यादों को भुला कर लोग जनवरी के महीने से नई शुरुआत करने के लिए तत्पर नजर आते हैं। जनवरी के महीने में लोग नए साल को और भी ज्यादा शुभ और फलदायी बनाने के कई वादे भी करते हैं।

यानी कहना गलत नहीं होगा कि जनवरी का महीना खुशियां मनाने, नए साल का उत्साह मनाने के साथ-साथ नए साल की शुरुआत करने के लिए एक उपयुक्त और अनुकूल समय भी होता है। ऐसे में यदि आप भी नए साल के पहले महीने को और भी ज्यादा खास और अनुकूल बनाना चाहते हैं तो एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपके लिए सहायक साबित हो सकता है। इस विशेष ब्लॉग में हमने आपको जनवरी महीने से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात

इस ब्लॉग में हम आपको जनवरी महीने में पड़ने वाले महत्वपूर्ण ग्रहण, गोचर, व्रत-त्योहार, स्टॉक मार्केट भविष्यवाणी, इस महीने जन्मे महत्वपूर्ण लोगों के जन्मदिन और सभी 12 राशियों के सटीक भविष्यफल की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और एक-एक करके जानते हैं इन सभी बातों के बारे में विस्तार से।

जनवरी 2022 महीने का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार जनवरी 2022 महीने की शुरूआत होगी ज्येष्ठा नक्षत्र के तहत पौष मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से और यह महीना उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के तहत माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ समाप्त होगा। ग्रहों नक्षत्रों की यही चाल इस महीने के लिए सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी प्रदान करने में सहायक होगी।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

जनवरी 2022 महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

दिन और वारव्रत और त्योहार
शनिवार, 1 जनवरीमासिक शिवरात्रि 
रविवार, 2 जनवरीपौष अमावस्या
गुरुवार, 13 जनवरीपौष पुत्रदा एकादशी/लोहड़ी 
शुक्रवार, 14 जनवरीपोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
शनिवार, 15 जनवरीप्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
सोमवार, 17 जनवरीपौष पूर्णिमा व्रत
शुक्रवार, 21 जनवरीसंकष्टी चतुर्थी
शुक्रवार, 28 जनवरीषटतिला एकादशी 
रविवार, 30 जनवरीमासिक शिवरात्रि 

जनवरी महीने में पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर

ग्रहण और गोचर की बात करें तो जनवरी के महीने में कुल 7 गोचर होने वाले हैं:

  • शुक्र अस्त (4 जनवरी, 2022): 4 जनवरी 2022 को सुबह 7:44 पर धनु राशि में शुक्र अस्त हो जाएगा और 14 जनवरी 2022 को सुबह 5:29 पर समाप्त होगा।
  • मकर राशि में वक्री बुध का गोचर (14 जनवरी, 2022): मकर राशि में वक्री बुध का गोचर 14 जनवरी 2022 को होगा। यह गोचर शाम 4:42 पर होगा। इसके बाद 4 फरवरी 2022 को 9:16 तक बुध ग्रह वक्री स्थिति में ही रहने वाला है।
  • सूर्य का मकर राशि में गोचर (14 जनवरी, 2022):  ज्योतिष में सूर्य ग्रह को शक्ति, महिमा, और अधिकार का प्रतीक माना गया है। यह महत्वपूर्ण ग्रहण 14 जनवरी 2022 को मकर राशि में गोचर कर जाएगा। यह गोचर दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर होगा।
  • मंगल का धनु राशि में गोचर (16 जनवरी, 2022): ज्योतिष में मंगल को महत्वपूर्ण ग्रह का दर्जा प्राप्त है जो कि एक विवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है मंगल ग्रह रविवार 16 जनवरी 2022 को 3:26 पर धनु राशि में गोचर करेगा।
  • बुध अस्त: बुध मकर राशि में 17 जनवरी 2022 को 19:07 पर अस्त हो जायेगा।
  • शनि अस्त: शनि ग्रह 18 जनवरी 2022 को 04:18 बजे मकर राशि में अस्त हो जायेगा। यह अस्त 22 फरवरी 2022 को समाप्त होगा।  
  • धनु राशि में शुक्र मार्गी (29 जनवरी, 2022): 29 जनवरी 2022 शनिवार को दोपहर 2:55 पर धनु राशि में शुक्र ग्रह मार्गी हो जाएगा।

गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, जनवरी 2022 महीने में ना ही कोई सूर्य ग्रहण लगने वाला है और ना ही चंद्र ग्रहण लगेगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

जनवरी 2022 महीने के लिए शेयर मार्केट भविष्यवाणी

शेयर बाजार 2022 भविष्यवाणी के अनुसार साल 2022 के पहले दिन शनि और बुध की मकर राशि में युति होगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। ऐसे में यह अवधि किसानी व कृषि आधारित उद्योगों (यूपीएल लिमिटेड, पीआई इंडस्ट्रीज, भारत रसायन लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट) के लिए अनुकूल रह सकती है। इस अवधि में इन उद्योगों के शेयरों में उछाल आने की प्रबल संभावना है।

01 जनवरी को मंगल ग्रह केतु और चंद्रमा के साथ युति करेगा जिसकी वजह से वाहन उद्योग (टाटा मोटर्स, हीरो मोटर कॉर्प, टीवीएस मोटर्स) के शेयरों में उछाल आ सकता है। 16 जनवरी को मंगल ग्रह धनु राशि से गोचर करेगा जिसकी वजह से निर्माण क्षेत्र से जुड़े उद्योगों (दिलीप बिलकॉन, केएनआर कंस्ट्रक्ट, आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट) के शेयरों में थोड़ी गिरावट होने की आशंका है। सीमेंट उद्योग (अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा, एसीसी) के शेयरों में भी तेजी का रुख रहने की संभावना है।

2022 शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर कर जाएगा जिसकी वजह से खाद्य सामग्री बनाने वाले उद्योगों ( मधुसूदन इंडिया, जेआर फूड्स लिमिटेड) के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अन्य पदार्थ जैसे कि खाने योग्य तेल और चीनी की भी मांग बढ़ सकती है। जनवरी महीने के अंत में निफ्टी में तेजी देखने को मिल सकती है। .

जनवरी 2022 महीने में पड़ने वाले कुछ मशहूर सितारों का जन्मदिन

 1 जनवरी: विद्या बालन (अभिनेत्री), सोनाली बेंद्रे (अभिनेत्री), नाना पाटेकर (अभिनेता)

3 जनवरी: गुल पनाग (अभिनेत्री)

4 जनवरी: जिवा (अभिनेता), संजय खान (निर्देशक)

5 जनवरी: दीपिका पादुकोण (अभिनेत्री), उदय चोपड़ा (अभिनेता), परमहंस योगानंद (आध्यात्मिक और धार्मिक गुरु)

6 जनवरी: कपिल देव (क्रिकेटर)

7 जनवरी: बिपाशा बसु (अभिनेत्री)

9 जनवरी: फरहान अख्तर (प्रोड्यूसर)

10 जनवरी: ऋतिक रोशन (अभिनेता), कल्कि कोचलिन/केकला (अभिनेत्री)

11 जनवरी: कैलाश सत्यार्थ (बाल अधिकार कार्यकर्ता)

12 जनवरी: प्रियंका गांधी (राजनेता)

13 जनवरी: पंडित शिवकुमार शर्मा (संगीतकार)

15 जनवरी: नील नितिन मुकेश (अभिनेता)

16 जनवरी: कबीर बेदी (अभिनेता)

18 जनवरी: मिनिशा लांबा (अभिनेत्री), वारर परेरा (निर्माता)

22 जनवरी: भुवन बाम (व्लॉगर), नम्रता शिरोढकर (अभिनेत्री)

24 जनवरी: रिया सेन (अभिनेत्री)

26 जनवरी: वरुण ग्रोवर (पटकथा लेखक)

27 जनवरी: श्रेयस तलपड़े (अभिनेता), बॉबी देओल (अभिनेता)

28 जनवरी: श्रुति हासन (अभिनेत्री)

31 जनवरी: अमृता अरोड़ा (अभिनेत्री), प्रीति जिंटा (अभिनेत्री)

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।

सभी 12 राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल 2022

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना, अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परिणाम लेकर आ रहा है। वो जातक जो…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना, कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। क्योंकि इस समय आपकी…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना, बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर में जहाँ नौकरीपेशा जातकों को …..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए, वर्ष 2022 का प्रथम महीना मिलाजुला रहेगा। इस माह आपकी राशि में सूर्य देव-शुक्र देव …..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए, जनवरी का महीना कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में ये समय जहाँ नौकरीपेशा जातकों को …..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए, जनवरी का महीना अच्छे परिणाम लेकर आएगा। खासतौर से कार्यक्षेत्र पर इस दौरान नौकरीपेशा….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए, जनवरी 2022 का महीना मिश्रित फल लेकर आएगा। क्योंकि इस दौरान आपकी राशि के चतुर्थ भाव में…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

जनवरी माह का महीना, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। करियर के क्षेत्र में इस राशि के लोगों को…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

वर्ष 2022 का प्रथम माह, धनु राशि के जातकों के लिए काफी विशेष सिद्ध होने वाला है। करियर में वे उन्नति हासिल करेंगे, जिससे उन्हें पूर्व की …..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए, जनवरी 2022 का महीना मिश्रित फल लेकर आएगा। क्योंकि इस दौरान कार्यक्षेत्र पर जहाँ शनि देव आपसे …..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के जीवन में, यह महीना कई छोटे-बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। यदि आप नौकरी करते हैं तो, आपको इस समय…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

राशिचक्र की अंतिम राशि मीन के जातकों के लिए, यह महीना किसी रोमांच से कम नहीं रहने वाला है। करियर के क्षेत्र में आपको…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.