साल के पहले महीने में कौन से व्रत-त्यौहार-ग्रहण-गोचर कब? जानिए यहाँ

नया साल बस कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है और हम आखिरकार साल 2020 को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की दहलीज पर खड़े हैं। साल 2020 देश या दुनिया के किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं रहा है। साल की शुरुआत में ही कोरोनावायरस के चलते हम सभी अपने घरों में बंद हो गए थे और स्थिति अभी तक थोड़ी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि अब उम्मीद है कि, नए साल की शुरुआत में ही हमें वैक्सीन मिल जाएगी। इसके बाद एक बार फिर हमारा जीवन दोबारा हंसी-खुशी पटरी पर आ जाएगा। 

2021 सुपर सेल: वार्षिक राशिफल केवल ₹ 299 में: अभी आर्डर करें

इसी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि, इस नए साल का पहला महीना हम सभी के लिए क्या कुछ नया और खास लेकर आने वाला है। जनवरी 2021 की एक झलक बताते इस आर्टिकल में जानते हैं कि, वर्ष 2021 के पहले महीने में कौन से त्योहार, व्रत, गोचर, ग्रहण इत्यादि होने वाले हैं। साथ ही अपने इस जनवरी विशेष आर्टिकल में हम आपको यह भी बताएँगे कि, जनवरी के महीने में जन्मे लोगों की विशेषताएँ क्या होती है। साथ ही इस महीने जो भी व्रत त्योहार और ग्रहण होने वाले हैं उनकी संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्रदान की जा रही है। जनवरी के महीने से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां भी आपको यहां प्रदान की जा रही है जो आपका जीवन बदल सकती है। 

आपके जीवन को सरल सुगम बनाने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी सदैव आपकी सेवा के लिए तैयार बैठे हैं। नए साल की शुरुआत में अपने जीवन को लेकर कोई सवाल का जवाब चाहते हैं या जीवन में किसी दुविधा के चलते कोई परामर्श जाते हैं तो अभी मात्र ₹250 में हमारे ज्योतिषियों से प्रश्न पूछिए और पाएं सटीक समाधान।

जनवरी के महीने में जन्मे लोगों के बारे में कुछ खास बातें 

जनवरी के महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व: सबसे पहले बात करते हैं जनवरी के महीने में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व के बारे में तो, आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि जनवरी में जन्मे लोग पैदाइशी लीडर होते हैं। यह अपने लिए खुद राह बनाते हैं और उस पर चलते हैं। साथ ही दूसरों का मार्गदर्शन करते हैं। इसके अलावा जनवरी में जन्मे लोग बहुत ही खुश-मिज़ाज स्वभाव के होते हैं और उन्हें लोगों में ख़ुशियाँ बाँटना और बटोरना दोनों ही बेहद अच्छा लगता है। 

जनवरी में जन्मे लोगों का रोमांस: प्रेम के लिहाज से बात करें तो जनवरी में जन्मे लोग प्यार निभाने और प्यार में पड़ने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और इसीलिए, यह लोग रोमांस में भी बेहद सफल होते हैं। इसके अलावा रिश्ते में इन्हें पूरी वफ़ादारी पसंद होती है और यह अपने साथी के प्रति हमेशा वफादार होते हैं। 

जनवरी में जन्मे लोगों का करियर: करियर पक्ष के लिहाज से बात करें तो, जनवरी में जन्मे जातकों का भविष्य काफी उज्जवल होता है। क्योंकि यह लोग अपने जीवन में बेहद ही मेहनती स्वभाव के होते हैं ऐसे में अपनी मेहनत के दम पर यह जिस भी क्षेत्र में जाते हैं उसमें अपना परचम लहराते हैं। इसके अलावा क्योंकि यह लोग किस्मत के भी धनी होते हैं ऐसे में यह जो चीज अपने जीवन में करना चाहे उसमें सफल अवश्य होते हैं। कई बार इन लोगों को पता भी नहीं होता और अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर यह बहुत से लोगों के प्रेरणा स्रोत भी बन जाते हैं। 

जनवरी में जन्मे लोगों का आर्थिक पक्ष: जनवरी में जन्मे लोग क्योंकि मेहनत करने से कभी नहीं कतराते हैं इसीलिए अपनी मेहनत के दम पर यह अपना आर्थिक पक्ष हमेशा अच्छा बनाए रखने में सफल होते हैं। हालांकि इन्हें खर्च करना बेहद पसंद होता है लेकिन इनके खर्च की वजह से कभी भी ने अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता और यह काफी अच्छी बात है। 

जनवरी में जन्मे लोगों का स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो, जनवरी में जन्मे लोग कई बार जिद्दी होने के चलते अपनी सेहत का इतना ख्याल नहीं रख पाते हैं जितना उन्हें रखना चाहिए। ऐसे में स्वास्थ्य से संबंधित उन्हें कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। 

जनवरी में जन्मे लोगों का समाज में मान सम्मान: जनवरी में जन्मे लोगों को अपने जीवन के हर एक क्षेत्र में रोमांच चाहिए होता है। ये लोग अपना जीवन राजाओं की तरह जीना चाहते हैं। इनके दिमाग में हर वक्त कुछ नया करने कुछ रोमांचक करने का प्लान चलता रहता है। दीपिका पादुकोण, विद्या बालन, ऋतिक रोशन, इमरान खान जैसे कुछ नाम-चीन सितारे जनवरी के महीने में ही जन्मे हैं। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

जनवरी में जन्मे लोगों का लकी नंबर : 5, 3, 1

जनवरी में जन्मे लोगों का लकी रंग: डार्क ब्ल्यू, रेड और लाइट येलो

जनवरी में जन्मे लोगों का लकी डे: गुरुवार, शुक्रवार, रविवार

जनवरी में जन्मे लोगों का लकी रत्न : गोमेद और ब्लू टोपाज

2021 सुपर सेल: बृहत् कुंडली केवल ₹ 699: अभी खरीदें

जनवरी में आने वाले व्रत-त्यौहार और ग्रहण गोचर 

01 जनवरी 2021- शुक्रवार

नव वर्ष: इस दिन पूरी दुनिया अंग्रेजी नव-वर्ष के माध्यम से नये साल का स्वागत करती है

02 जनवरी 2021- शनिवार 

संकष्टी गणेश चतुर्थी: किसी भी शुभ काम को करने से पहले हम भगवान गणेश की पूजा अवश्य करते हैं। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनकी एक खास पूजा-व्रत का विधान बताया गया है जिसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं।

06 जनवरी 2021- बुधवार 

कालाष्टमी: कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के विग्रह रूप काल भैरव की पूजा का विधान बताया गया है। कालाष्टमी का व्रत प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है।

बुधाष्टमी व्रत

09 जनवरी 2021- शनिवार 

सफला एकादशी: सफला एकादशी का विशेष महत्व बताया जाता है। इस व्रत के बारे में लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि, इस दिन का व्रत करने से जातक को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

10 जनवरी 2021- रविवार 

प्रदोष व्रत: प्रदोष व्रत का सीधा संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से जोड़कर देखा जाता है। शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत मनाया जाता है।

11 जनवरी 2021- सोमवार 

मासिक शिवरात्रि: हिन्दू धर्म और हिन्दू मान्यता के अनुसार भगवान शिव की प्रसन्नता पाने के लिए किया जाने वाला महा शिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि व्रत का बहुत महत्व बताया गया है। साल के हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

12 जनवरी 2021- मंगलवार  

दर्श अमावस्या: शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन दर्श अमावस्या आती है। इस रात में चंद्रमा के दर्शन नहीं होते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पितरों को प्रसन्न करना बेहद ही आसान होता है इसीलिए इस अमावस्या का एक नाम श्राद्ध की अमावस्या भी होता है।

स्वामी विवेकानंद जयंती/राष्ट्रीय युवा दिवस: प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी, के दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है।

13 जनवरी 2021- बुधवार 

पौष अमावस्या: पौष माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं। अमावस्या तिथि का हिन्दू धर्म में बेहद महत्व बताया गया है क्योंकि इस दिन कई धार्मिक कार्य किये जाते हैं। 

लोहड़ी (लोहरी): लोहड़ी का त्यौहार किसानों के नए साल के रूप में मनाया जाता है। यूं तो यह त्योहार मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा का है लेकिन समय के साथ पूरे उत्तर भारत में और धीरे-धीरे दुनिया भर के लोग लोहड़ी का यह त्यौहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाते हैं।

14 जनवरी 2021- बृहस्पतिवार 

मकर संक्रांति: मकर संक्रांति को हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। ज्योतिषी मान्यताओं के अनुसार पौष माह में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है।

पोंगल: पोंगल 4 दिनों तक मनाए जाने वाला एक बेहद ही खास और महत्वपूर्ण त्यौहार माना गया है। इस त्योहार के बारे में मान्यता है कि, इस दिन तमिल लोग अपनी बुरी आदतों का त्याग करते हैं।

उत्तरायण: उत्तरायण, उत्तर एक दिशा के नाम पर है और आयन शब्द का अर्थ होता है परिवर्तन। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक साल में दो आयन होते हैं। यानी कि प्रत्येक साल में सूर्य दो बार स्थिति परिवर्तन करता है।

गंगा सागर स्नान/चंद्र दर्शन

16 जनवरी 2021- शनिवार

वरद चतुर्थी

18 जनवरी 2021- सोमवार 

षष्ठी , सोमवार व्रत

20 जनवरी 2021- बुधवार 

गुरु गोबिंदसिंह जयंती: गुरु गोबिंद सिंह जयंती इस वर्ष 20 जनवरी बुधवार को मनाई जाएगी। सिख धर्म के साथ-साथ हिंदू धर्म को मानने वाले लोग भी इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के दसवें और आखिरी गुरु थे।

बुधाष्टमी व्रत

21 जनवरी 2021- बृहस्पतिवार 

दुर्गाष्टमी व्रत

23 जनवरी 2021- शनिवार 

सुभाष चंद्र बोस जयंती:  23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक के एक संपन्न बंगला परिवार में जन्मे सुभाष चंद्र बोस की जयंती को देश धूमधाम से मनाता है।

24 जनवरी 2021- रविवार

पौष पुत्रदा एकादशी:  इस दिन जो कोई भी संतान प्राप्ति के लिए पूजा व्रत आदि करता है उसे संतान सुख अवश्य प्राप्त होता है, इसलिए इस एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

रोहिणी व्रत: रोहिणी व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन का व्रत घर और जीवन में सुख शांति की कामना के लिए भी रखा जाता है।

25 जनवरी 2021- सोमवार

कूर्म द्वादशी व्रत

26 जनवरी 2021- मंगलवार 

गणतंत्र दिवस , प्रदोष व्रत , भौम प्रदोष व्रत

28 जनवरी 2021- बृहस्पतिवार

सत्य व्रत , माघस्नान प्रारंभ , 

पौष पूर्णिमा/पूर्णिमा व्रत:  पौष पूर्णिमा और माघ पूर्णिमा का सबसे अधिक महत्व माना गया है। पौष पूर्णिमा और माघ पूर्णिमा का यह दिन विशेष रूप से उत्तर भारत में हिंदुओं के लिए बेहद खास दिन होता है।

सत्य व्रत , पूर्णिमा

30 जनवरी 2021- शनिवार 

गांधी पुण्यतिथि

31 जनवरी 2021- रविवार

सकट चौथ , संकष्टी गणेश चतुर्थी

व्यक्तिगत राजयोग रिपोर्ट बस ₹399 में: 2021 सुपर सेल 

जनवरी में होने वाले ग्रहण-गोचर  

  • O4 जनवरी 2021: शुक्र का धनु राशि में गोचर : शुक्र, वर्ष 2021 में वृश्चिक राशि से धनु राशि में स्थान परिवर्तन करते हुए 04 जनवरी, सोमवार को सुबह 04 बज-कर 51 मिनट पर अपना गोचर करेगा।
  • 5 जनवरी 2021: बुध का मकर राशि में गोचर: वर्ष 2021 की शुरुआत में ही बुध ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करते हुए, 05 जनवरी, मंगलवार सुबह 03 बज-कर 42 मिनट पर, धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद बुध मकर राशि में अगली 25 जनवरी, तक रहेंगे और फिर दोपहर 04 बज-कर 42 मिनट पर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
  • 14 जनवरी, 2021: सूर्य का मकर राशि में गोचर: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी 2021 को, प्रात: काल 8 बज-कर 04 मिनट पर होगा, इसलिए वर्ष 2021 में देशभर में मकर संक्रांति, पोंगल और उत्तरायण पर्व 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा।
  • 25 जनवरी, 2021: बुध का कुम्भ राशि में गोचर: बुध ग्रह सोमवार 25 जनवरी 2021 को, दोपहर 4 बज-कर 19 मिनट पर अपने मित्र ग्रह शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि से निकल कर, कुम्भ राशि में प्रवेश करेगा।
  • 28 जनवरी 2021: शुक्र का मकर राशि में गोचर: शुक्र ग्रह 28 जनवरी 2021, गुरूवार को सुबह 03 बज-कर 18 मिनट पर अपना गोचर करते हुए, धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

वहीं बात करें अगर इस महीने लगने वाले ग्रहण की तो, इस महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा।

2021 सुपर सेल: मात्र ₹250 में विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं सटीक समाधान

इस महीने से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियों पर एक नज़र 

  • नए साल के पहले महीने में जहाँ मेष राशि के जातकों को करियर से संबंधित सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान कुछ जातक अपनी नौकरी बदलने का विचार भी कर सकते हैं और नौकरी ढूंढ रहे जातकों के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। वहीं, वृषभ राशि के जातकों को इस महीना पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। जनवरी का दूसरा हफ्ता वृषभ राशि के छात्र जातकों के लिए काफी बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप अपने विषयों को पढ़ने और अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए आतुर नजर आएँगे।
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना पारिवारिक लिहाज़ से बेहद शानदार रहने वाला है। इस दौरान आप अपने घर वालों और प्रिय जनों के साथ जुड़े रहेंगे और काम में उनका हाथ बटायेंगे। वहीं साल का पहला महीना कर्क राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिहाज से भी काफी शानदार रहने वाला है। प्रेमी जातक अपने पार्टनर के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे तो वहीं इस राशि के जो जातक अभी सिंगल हैं उन्हें इस दौरान कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। इसके अलावा इस राशि के विवाहित जातक अपने जीवन साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
  • जनवरी का महीना सिंह राशि के जातकों के आर्थिक पक्ष के लिहाज से उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान आपके कई नए प्रोजेक्ट अटक सकते हैं। ऐसा मुमकिन है कि इस दौरान आपके नए प्रोजेक्ट शुरू तो हों लेकिन आपको उनसे कमाई कम या ना हो। ऐसे में सलाह दी जाती है कि, अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाए रखने के लिए फ़िज़ूलखर्ची से बचें। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से कन्या राशि के जातकों के लिए जनवरी का यह महीना कुछ खास अच्छा साबित नहीं होगा। आपको शारीरिक या मानसिक कोई भी तकलीफ़ लगे तो आपको किसी डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा इस राशि के जो लोग उम्रदराज है उन्हें अपना विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। अन्यथा आप को जोड़ों में दर्द या कब्ज से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
  • बात करें अगर तुला राशि के जातकों की तो करियर पक्ष के लिहाज से इस महीने आप को ज़बरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सकारात्मक ऊर्जा आपको इस दौरान हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। इसके अलावा इस राशि के जो जातक ललित कला, कृषि गतिविधियों, पत्रकारिता, विज्ञापन इत्यादि क्षेत्र से संबंधित हैं उनके लिए यह महीना बेहद ही शानदार रहने वाला है। इसके अलावा बात करें अगर शिक्षा के लिहाज से तो वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही अच्छा साबित होगा। इस दौरान छात्र जातकों को अपने अभिभावकों और गुरुजनों का भरपूर समर्थन हासिल होने वाला है। पढ़ाई में कोई भी संदेह नजर आए तो आपको अपने दोस्तों भाई बहनों के साथ ग्रुप स्टडी करने की सलाह दी जाती है।
  • धनु राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना पारिवारिक जीवन के लिहाज से सामान्य रहने वाला है। आप इस समय अपने परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे और उनके साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। हालांकि शायद इस समय आपको संतुष्टि और खुशी प्राप्त ना हो क्योंकि, आपके घर वाले आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगाकर रखने वाले हैं। इसके अलावा इस महीने आपको घर वालों के साथ किसी टकराव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सावधान रहें। अब बात करें अगर मकर राशि के जातकों के प्यार और वैवाहिक जीवन के लिहाज से तो जनवरी का महीना आपके लिए बेहद ही शानदार रहेगा। प्यार में पड़े जातक अपने पार्टनर के साथ से छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। तो वहीं शादीशुदा जातकों के जीवन में इस समय के दौरान कुछ ठहराव आने की आशंका है। आप लोगों को सलाह केवल इतनी दी जाती है कि, अपनी रिश्ते में सहजता लाने के लिए एक दूसरे के लिए अपने व्यस्त जीवन से वक्त अवश्य निकालें।
  • कुंभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना आर्थिक पक्ष के लिहाज से थोड़ा चुनौती पूर्ण रहने वाला है। इस दौरान अपनी आय को बढ़ाने के लिए सट्टा बाजार या जुआ जैसी चीजों की तरफ झुकाव रख सकते हैं। हालाँकि आपको यहाँ सलाह यही दी जाती है कि, इन गलत कामों से दूर रहें अन्यथा आप को घाटा उठाना पड़ जाएगा। मीन राशि के लिए जनवरी का महीना स्वास्थ्य मोर्चे के लिहाज से कुछ खास अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस समय अवधि के दौरान आप खुद को तनाव ग्रस्त और अवसाद से गिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपको बुखार या पीठ दर्द की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.