नए साल का पहला महीना आपके लिए कैसा होगा? जानिए राशिनुसार भविष्यफल

अब जबकि हम नए साल में प्रवेश कर चुके हैं ऐसे में आपके मन में भी इस नए साल को लेकर कई तरह के सवाल जहन में उमड़ रहे होंगे। जहां पिछला साल एक वैश्विक महामारी की चपेट में आ गया था ऐसे में जानना दिलचस्प होगा कि, यह आने वाला नया साल हमारे लिए क्या कुछ नया और अच्छा या बुरा लेकर आने वाला है। तो आइए जनवरी के इस मासिक राशिफल में जानते हैं कि, साल का पहला महीना प्रत्येक बारह राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है? 

2021 सुपर सेल: वार्षिक राशिफल केवल ₹ 299 में: अभी आर्डर करें

यहां दिया गया भविष्यफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। एस्ट्रोसेज के इस मासिक राशिफल में आपको सभी बारह राशियों के अनुसार आप का संपूर्ण भविष्यफल प्रदान किया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस मासिक राशिफल में आप बेहद ही आसानी से यह भी जान सकते हैं कि, जनवरी के महीने में कौन से ग्रह नक्षत्र आपके जीवन को प्रभावित करने वाले हैं और उनकी क्या स्थिति रहने वाली है। इसके अलावा और भी बहुत से महत्वपूर्ण जानकारियाँ आप को मासिक राशिफल में प्रदान की जा रही है। इन सब के अलावा ये भी जानिए कि जनवरी के महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की संपूर्ण सूची।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

इसके अलावा क्या है मासिक राशिफल में ख़ास?

  • मासिक राशिफल में पाएं अपनी राशि अनुसार अपना भविष्यफल।
  • इस महीने पड़ने वाले व्रत-त्यौहार की संपूर्ण सूची।
  • इस महीने की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी।
  • इस महीने का स्टॉक मार्किट भविष्यफल।
  • इस महीने में पड़ने वाले नाम चीन लोगों के जन्मदिन की जानकारी।

2021 सुपर सेल: बृहत् कुंडली केवल ₹ 699: अभी खरीदें

जनवरी महीने का हिंदू पंचांग

हिन्दू पंचांग के अनुसार यह महीना पुष्य नक्षत्र में पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि से शुरू होगा और पूर्वा-फाल्गुनी नक्षत्र में पौष महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को समाप्त होगा। इस महीने भी ग्रहों की चाल का प्रभाव निश्चित रूप से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। 

जनवरी 2021 में त्यौहार

आइये अब आपको नये साल के पहले महीने में पड़ने वाले मुख्य व्रत/त्योहारों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इस महीने में कई छोटे-बड़े व्रत त्यौहार मनाये जायेंगे। चलिए अब नीचे दी गई तालिका में देखें कि, इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्यौहार पड़ने वाले हैं। साथ ही नीचे आपको दिनांक की जानकारी भी दी जाएगी।

तिथि/वार त्यौहार 
01 जनवरी 2021- शुक्रवारनव वर्ष
02 जनवरी 2021- शनिवार संकष्टी गणेश चतुर्थी
06 जनवरी 2021- बुधवार कालाष्टमी , बुधाष्टमी व्रत
09 जनवरी 2021- शनिवार सफला एकादशी
10 जनवरी 2021- रविवार प्रदोष व्रत
11 जनवरी 2021- सोमवार मास शिवरात्रि
12 जनवरी 2021- मंगलवार  दर्श अमावस्या, स्वामी विवेकानंद जयंती , राष्ट्रीय युवा दिवस
13 जनवरी 2021- बुधवार पौष अमावस्या , लोहड़ी (लोहरी)
14 जनवरी 2021- बृहस्पतिवार मकर संक्रांति , पोंगल, उत्तरायण, गंगा सागर स्नान , चंद्र दर्शन
16 जनवरी 2021- शनिवारवरद चतुर्थी
18 जनवरी 2021- सोमवार षष्ठी , सोमवार व्रत
20 जनवरी 2021- बुधवार गुरु गोबिंदसिंह जयंती , बुधाष्टमी व्रत
21 जनवरी 2021- बृहस्पतिवार दुर्गाष्टमी व्रत
23 जनवरी 2021- शनिवार सुभाष चंद्र बोस जयंती 
24 जनवरी 2021- रविवारपौष पुत्रदा एकादशी , रोहिणी व्रत
25 जनवरी 2021- सोमवारकूर्म द्वादशी व्रत
26 जनवरी 2021- मंगलवार गणतंत्र दिवस , प्रदोष व्रत , भौम प्रदोष व्रत
28 जनवरी 2021- बृहस्पतिवारसत्य व्रत , माघस्नान प्रारंभ , पौष पूर्णिमा , पूर्णिमा व्रत , सत्य व्रत , पूर्णिमा
30 जनवरी 2021- शनिवार गांधी पुण्यतिथि
31 जनवरी 2021- रविवारसकट चौथ , संकष्टी गणेश चतुर्थी

व्यक्तिगत राजयोग रिपोर्ट बस ₹399 में: 2021 सुपर सेल 

जनवरी महीने में किन ग्रहों का होगा गोचर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जनवरी के महीने में कई महत्वपूर्ण गोचर होंगे। क्योंकि 2021 में सूर्य के गोचर के अलावा शुक्र और बुध जैसे महत्वपूर्ण ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं तो जायज़ है कि इस गोचर का प्रभाव सभी बारह राशियों पर अवश्य ही पड़ेगा। इन ग्रहों के गोचर से जहाँ एक तरफ कई लोगों के जीवन में शुभ परिवर्तन देखने को मिलेंगे वहीं कुछ जातकों को ग्रहों के इन गोचरों से कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आईये अब जानते हैं इस माह ग्रहों का गोचर कब होगा। 

  • शुक्र का धनु राशि में गोचर : O4 जनवरी 2021: शुक्र, वर्ष 2021 में वृश्चिक राशि से धनु राशि में स्थान परिवर्तन करते हुए 04 जनवरी, सोमवार को सुबह 04 बज-कर 51 मिनट पर अपना गोचर करेगा।
  • बुध का मकर राशि में गोचर– 5 जनवरी 2021: वर्ष 2021 की शुरुआत में ही बुध ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करते हुए, 05 जनवरी, मंगलवार सुबह 03 बज-कर 42 मिनट पर, धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद बुध मकर राशि में अगली 25 जनवरी, तक रहेंगे और फिर दोपहर 04 बज-कर 42 मिनट पर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
  • सूर्य का मकर राशि में गोचर :14 जनवरी, 2021: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी 2021 को, प्रात: काल 8 बज-कर 04 मिनट पर होगा, इसलिए वर्ष 2021 में देशभर में मकर संक्रांति, पोंगल और उत्तरायण पर्व 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा।
  • बुध का कुम्भ राशि में गोचर25 जनवरी, 2021: बुध ग्रह सोमवार 25 जनवरी 2021 को, दोपहर 4 बज-कर 19 मिनट पर अपने मित्र ग्रह शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि से निकल कर, कुम्भ राशि में प्रवेश करेगा।
  • शुक्र का मकर राशि में गोचर : 28 जनवरी 2021: शुक्र ग्रह 28 जनवरी 2021, गुरूवार को सुबह 03 बज-कर 18 मिनट पर अपना गोचर करते हुए, धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

जनवरी 2021 की मुख्य भविष्यवाणियां 

  • इस महीने कार्यक्षेत्र पर कुछ जातकों का प्रदर्शन शानदार रहने वाला है जिसके दम पर वो नई बुलंदियों को छूएंगे और साथ ही कार्यक्षेत्र पर उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • इस महीने कुछ जातकों को उनकी कड़ी मेहनत का फल भी अवश्य प्राप्त होगा। अगर पिछले समय के दौरान कोई निवेश इत्यादि किया था तो जनवरी महीने की शुरुआत में आपको उससे लाभ या उसका ब्याज हासिल होने की संभावना है।
  • इस दौरान कुछ जातकों को बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से गुज़ारना पड़ सकता है। अगर आपको पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी दिक्कत दे रही है तो, बिना देरी किये किसी डॉक्टर से परामर्श लें।
  • इस महीने विवाहित जातकों की बात करें तो उनके लिए समय बेहद अनुकूल रहने वाला है, आप एक दूसरे के साथ का आनंद उठाएंगे। इसके अलावा आप अपने जीवन-साथी के साथ किसी यात्रा पर भी जाने का प्लान भी बना सकते हैं। 
  • इस दौरान कुछ जातकों का झुकाव अपने परिवार की तरफ काफी अत्यधिक होगा इसलिए उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने, उनके साथ बातचीत करने के लिए आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय चुरा कर अपने परिवार के साथ वक्त बिताएंगे।
  • जो जातक आगे की पढ़ाई करने के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं उन्हीं जनवरी के पहले सप्ताह के बाद इस संदर्भ में आवेदन कर देना चाहिए।
  • इस महीने के दौरान कुछ जातकों को अपनी असुरक्षा की भावना और आशंकाओं को पीछे छोड़कर ग्राहकों के साथ एक अच्छी प्रतिष्ठा और संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी।

क्या कहती है जनवरी महीने की शेयर बाजार भविष्यवाणी

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2021 के अनुसार, साल के पहले दिन बृहस्पति और शनि उत्तरा अषाढ़ा नक्षत्र में युति करेंगे। यह खाद्य तेलों (इमामी, मैरिको) में काम करने वाली कंपनियों के लिए बहुत सकारात्मक समय रहेगा। स्टॉक मार्केट में तेजड़िये 3 जनवरी को प्रसन्न मुद्रा में होंगे क्योंकि एफएमसीजी शेयरों (ब्रिटानिया, नेस्ले), चीनी शेयरों (ईआईडी, बलरामपुर) और कपड़ा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों (रेमंड, पेज, लक्स) में सकारात्मक गति दिखाई देगी। सूर्य 14 तारीख को मकर राशि में गोचर करेगा और बाजार की भावनाओं में सकारात्मकता लाएगा। न केवल पूंजीगत वस्तुओं (सीजी, हैवेल्स), ऊनी कपड़ों (मोंटे कार्लो, रूपा) के शेयरों बढ़ोत्तरी होगी बल्कि वस्तु बाजार में हल्दी, फ्लेक्स, खाद्य तेल भी चमकेंगे। यह तेजी 19 तारीख तक बाजार में बनी रहेगी। लघु अवधि के निवेशकों को 27 तारीख को प्रॉफिट बुकिंग करनी चाहिए और सकारात्मक भावनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

2021 सुपर सेल: मात्र ₹250 में विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं सटीक समाधान

जनवरी के महीने में जन्मे कुछ दिग्गज चेहरे

इसके अलावा बात करें अगर जनवरी के महीने में जन्मे कुछ दिग्गज चेहरों की तो, इस महीने में विद्या बालन (1-जनवरी), दीपिका पादुकोण (5–जनवरी), बिपाशा बसु (7 -जनवरी), फरहान अख्तर (9 -जनवरी), ह्रितिक रोशन (10-जनवरी), और इमरान खान (13 -जनवरी) जैसे नाम चीन सितारों का जन्मदिन आता है।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

इस महीने आपको कई नए मौके और अवसर प्राप्त होंगे, जिनका सही उपयोग आपके जीवन को नयी दिशा प्रदान करने में सहायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी इच्छा-शक्ति और रचनात्मकता में सुधार…(विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

इस महीना आप आने वाली किसी भी परिस्थिति के चलते गहन सोच में डूबे हुए रहने वाले हैं। इस महीने आप खुद को अपने स्वयं के विचारों के द्वंद्व में खोए हुए महसूस कर सकते हैं, क्योंकि इस दौरान राहु …(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

नये साल का यह पहला महीना मिथुन जातकों के जीवन में करुणा, घर परिवार के लोगों से समर्थन और आपकी रचनात्मकता में वृद्धि लेकर आने वाला साबित होगा। इस दौरान आपकी कल्पना शक्ति प्रबल होगी और आप ख्यालों में डूबे रहने वाले हैं। जनवरी के…(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

आप इस महीने अपनी पूरी ऊर्जा, संसाधनों और क्षमता का उपयोग अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगाने वाले हैं। अपने कलात्मक आइडिया को असली रूप देने के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आप अपनी पूरी कला, शिक्षा और क्षमता…(विस्तार से पढ़ें) 

सिंह राशि

इस दौरान आप में आत्म-विश्वास की कमी देखी जा सकती है, और आप हर समय नीरस महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपको अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है, और आप इसी बात की उठा-पटक में घिरे रहेंगे। इस दुविधा से बाहर निकलने के लिए आप नौकरी के नए विकल्प भी…(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

इस महीने के दौरान आप भयभीत और चिंतित रहने वाले हैं। इसके अलावा आप अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनावपूर्ण और बोझिल महसूस कर सकते हैं। वहीं इस राशि के छात्र जातकों का पढ़ाई में अधिक ध्यान केन्द्रित रहेगा जिससे आपको अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे। इसके अलावा…(विस्तार से पढ़ें) 

तुला राशि

आप नए विचारों के लिए तत्पर रहेंगे और इस दौरान अपने दिल और दिमाग के बीच उचित संतुलन बनाने में भी सफल रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में आप नए और रचनात्मक विचारों को शामिल करेंगे। इस दौरान आप अपने…(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

काम के लिहाज़ से यह समय आपके लिए बेहद रोमांचक और उत्साह से भरा रहने वाला है क्योंकि इस दौरान आपको आपकी कड़ी मेहनत का फल और कार्यक्षेत्र पर पहचान हासिल होने की प्रबल संभावना है। दान-पुण्य या चैरिटी के लिए ये महीना काफी शुभ साबित होगा क्योंकि ऐसा…(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि

इस पूरे महीने आपको तनाव की स्थिति में रहना पड़ेगा, कई बार आपको अपनी पसंद की और उन वो चीज़ें जिसमें आपकी रूचि है, उन्हें त्यागना भी पड़ सकता है ताकि आपके जीवन में सबकुछ…(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि

यह नया साल मकर राशि के जातकों के लिए ढेरों नए और सुनहरे अवसर लेकर आने वाला साबित होगा। इस दौरान आपको कई ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जहाँ आप खुद की क्षमता को साबित कर पाने में सफल होने के साथ-साथ खुद के लिए सफलता के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगे…(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

जनवरी 2021 में कुंभ राशि के जातकों को जीवन के हर क्षेत्र में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। इस महीने आपको बेहद ही धैर्य के साथ काम लेना होगा, इस दौरान आपको आपके अतीत में किए गए प्रयासों और कड़ी मेहनत के परिणामों का फल हासिल करने के लिए भी इंतज़ार करना होगा। इसके…(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि

इस महीने आपके जीवन में नयापन आने की संभावना है, वो नयापन किसी नए रिश्ते के रूप में भी हो सकता है, किसी नयी नौकरी के रूप में, या व्यवसाय से जुड़ा कोई नया विचार, या फिर घर में नए सदस्य की एंट्री। हालाँकि …(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *