जनवरी 2022: साल के पहले महीने के व्रत-त्यौहार और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां

जनवरी का महीना शुरू होने के साथ ही नया साल शुरू हो जाएगा। एक नया साल जो अपने साथ लेकर आएगा ढेरों उम्मीदें, आशाएं, और नई ऊर्जा का साथ। ऐसे में स्वाभाविक है कि आप सभी यह जानने के लिए उत्साहित अवश्य होंगे कि यह महीना जीवन के विभिन्न मोर्चों पर आपके लिए कैसा रहने वाला है।

जनवरी का महीना नई शुरुआत का प्रतीक होता है क्योंकि इस दौरान लोग नए साल के नए सफ़र की शुरुआत करते हैं। इस दौरान लोग नए साल को लेकर तरह-तरह के संकल्प लेते हैं जैसे, हम इस साल जिम अवश्य जाएंगे या इस साल हम और ज्यादा मेहनत के साथ काम करेंगे, इस साल हम ज्यादा गंभीर रहेंगे, इत्यादि। कुल मिलाकर जनवरी का महीना नई शुरुआत के लिए भी बेहद ही उपयुक्त माना जाता है। इस साल लोग हर उस चीज को करने का प्रयत्न करते हैं या उसका शुभारंभ करते हैं जो वह आगे आने वाले पूरे साल तक निभाना चाहते हैं।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

जनवरी के महीने में तमाम व्रत और त्योहार भी मनाये जाते हैं। जैसे इस महीने में हम नये साल का स्वागत करते हैं, लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, इत्यादि त्यौहार मनाते हैं। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि जनवरी का यह महीना आपके लिए कितना ख़ास रहने वाला है। साथ ही जानेंगे इस महीने से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण बातों की जानकारियां।

जनवरी में जन्मे लोगों की खासियत

जनवरी में जन्म लेने वाले लोग बेहद ही उदार स्वभाव के होते हैं। हमेशा दूसरों की मदद करते हैं और जीवन में उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। शुरू शुरू में यह लोग थोड़े अजीब और अलग रहने वाले प्रतीत हो सकते हैं लेकिन एक बार जब आप उनके साथ दोस्ती कर लेते हैं तो यह अपने जानने वालों पर प्यार और देखभाल से रखते हैं। इस महीने जन्म लेने वाले लोग  मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी शांत और आशावादी रहते हैं। इसके अलावा जनवरी में जन्म लेने वाले लोग बेहद ही हास्य स्वभाव के होते हैं और इनके साथ कभी बोरियत नहीं महसूस होती है।

जहां एक तरफ तो इन्हें लोगों की मदद करना पसंद होता है वहीं दूसरी तरफ दूसरों से मदद लेना इन्हें कतई पसंद नहीं होता है। आप अपना काम खुद करना पसंद करते हैं चाहे स्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों ना हो यह हर समय प्रेरित और उत्साहित रहते हैं जिससे उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली और आकर्षक हो जाता है। यदि आप कभी भी कम या छोटा महसूस कर रहे हैं तो इस महीने जन्म लेने वाले लोग हमेशा आप को प्रेरित करने के लिए नजर आएंगे। जनवरी में पैदा हुए लोग नेतृत्व क्षमता रखते हैं और अच्छी टीम वर्क के महत्व को समझते हैं। इन्हें पार्टी करना बेहद पसंद होता है और यह जीवन में हमेशा नए रोमांच की तलाश में रहते हैं।

जनवरी में जन्मे लोगों के लिए लकी नंबर: 2 और 8

जनवरी में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: खाकी, काला, और बैंगनी

जनवरी में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: शुक्रवार, मंगलवार और शनिवार

जनवरी में जन्मे लोगों के लिए लकी रत्न: गार्नेट

उपाय/सुझाव: भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दुर्वा घास और मोदक चढ़ाएं ।

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

जनवरी 2022 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

1 जनवरी, शनिवार 

मासिक शिवरात्रि: मासिक शिवरात्रि का त्यौहार मां पार्वती का भगवान शिव को समर्पित होता है और यह प्रत्येक माह के 14वें दिन कृष्ण पक्ष के दौरान मनाया जाता है। बहुत से लोग मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं। मासिक शिवरात्रि व्रत का पालन करने की इच्छा रखने वाले लोगों को महाशिवरात्रि के दिन इसकी शुरुआत कर देनी चाहिए। इसके बाद उन्हें पूरे साल मासिक शिवरात्रि का व्रत जारी रखना होगा।

2 जनवरी, रविवार 

पौष अमावस्या: पौष मास की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि पौष अमावस्या के रूप में मनाई जाती है। इस दिन का हिंदू धर्म में बेहद महत्व बताया गया है और इस दिन लोग विभिन्न शुभ आयोजन और क्रियाकलाप करते हैं। इसके अलावा लोग इस दिन तर्पण और श्राद्ध करके अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी करते हैं। कालसर्प दोष और पितृ दोष के निवारण प्राप्त करने के लिए बहुत से लोग इस दिन व्रत भी करते हैं।

13 जनवरी, गुरुवार 

पौष पुत्रदा एकादशी: शुक्ल पक्ष में पौष मास के दौरान पड़ने वाली एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भक्त सुदर्शन चक्र धारी भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। मान्यता है कि पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करने वाले लोगों को संतान का सुख प्राप्त होता है इसलिए महिलाएं विशेष तौर पर इस दिन का व्रत करती हैं।

लोहड़ी: लोहड़ी का त्यौहार शीतकालीन संक्रांति के दिन मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। यह फसलों का त्योहार है और मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। लोहड़ी का यह त्यौहार विक्रमी कैलेंडर से जुड़ा हुआ है और किसान इस त्यौहार को विक्रमी कैलेंडर के अनुसार अपने वित्तीय वर्ष के शुरुआत के उपलक्ष के रूप में बेहद ही उत्साह और दूसरों के साथ मनाते हैं।

14 जनवरी, शुक्रवार 

पोंगल: तमिलनाडु और भारत के अन्य दक्षिणी राज्यों में एक प्रमुख त्योहार है। यह एक फसल त्योहार है और चार दिनों के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार ज्यादातर थाई के महीने में 14 या 15 जनवरी को पड़ता है । इस मौसम में हल्दी, चावल, गन्ना आदि फसलों की कटाई की जाती है। पोंगल के चार दिनों के उत्सव के दौरान विभिन्न समारोह किए जाते हैं। 

उत्तरायण: उत्तरायण शब्द संस्कृत के 2 शब्दों से जोड़कर बनाया गया है। उत्तरा जिसका अर्थ होता है उत्तर और अयान जिसका अर्थ होता है आंदोलन इसलिए उत्तरायण का अर्थ होता है आकाश के गोले पर उत्तर की ओर पृथ्वी का आवागमन। जब सूर्य मिथुन राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करता है तो इसे उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। इस दिन को भगवान का दिन भी माना जाता है इसलिए इस दिन कोई भी नया शुभ और मांगलिक काम करना बेहद ही शुभ होता है।

मकर संक्रांति: मकर संक्रांति का त्यौहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन मकर राशि में सूर्य की गति का प्रतीक होता है और सौर कैलेंडर पर आधारित होता है। मकर संक्रांति पर दिन और रात की अवधि बराबर होती है और यह सबसे पुराने संक्रांति पर्व में से एक और बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।

15 जनवरी, शनिवार 

प्रदोष व्रत: शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत को प्रदोषम के नाम से भी जाना जाता है और यह व्रत चंद्र पखवाड़े के 13 वें दिन मनाया जाता है। यह एक द्वमासिक अवसर यानी 1 महीने में इसे दो बार मनाया जाता है और यह पूरी तरह से भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन में साहस और विजय प्राप्त होता है और भय दूर होता है। इस व्रत को करने वाले लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद का वरदान प्राप्त होता है।

17 जनवरी, सोमवार 

पौष पूर्णिमा व्रत: हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। श्रद्धालु दान-पुण्य करते हैं, सूर्य को जल चढ़ाते हैं और पौष पूर्णिमा पर पवित्र जल से स्नान करते हैं। इस दिन सूर्य की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

21 जनवरी, शुक्रवार 

संकष्टि चतुर्थी: संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है और माना जाता है कि इस दिन जो कोई भी व्यक्ति पूजा और व्रत करता है उन्हें बुद्धि, स्वास्थ्य, और धन का असीम वरदान प्राप्त होता है। संकष्टी चतुर्थी के दिन ही भगवान शिव ने भगवान गणेश को सभी देवताओं के बीच सबसे सर्वश्रेष्ठ भगवान घोषित किया था इसीलिए संकष्टी चतुर्थी का यह दिन भी हार्दिक शुभ माना जाता है और महिलाएं विशेष तौर इस दिन अपने परिवार की खुशहाली के लिए इस दिन का व्रत करती हैं।

28 जनवरी, शुक्रवार 

षटतिला एकादशी: षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु और उनके बैकुंठ रूप की पूजा की जाती है। इस दिन तिल का बड़ा महत्व है।

30 जनवरी, रविवार 

मासिक शिवरात्रि: मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन भगवान शिव के भक्त पूरे जोश और उत्साह के साथ महादेव की पूजा करते हैं उनका जलाभिषेक करते हैं जिससे हमारे जीवन में हमेशा भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे।

करियर के सही चुनाव के लिए ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

जनवरी 2022 महीने के गोचर, मार्गी, अस्त और भी बहुत कुछ

बात करें इस महीने होने वाले ग्रहण कि तो, जनवरी 2022 के महीने में निम्नलिखित महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाला है जिसकी विस्तृत जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

  • धनु राशि में शुक्र अस्त: धनु राशि में शुक्र अस्त 4 जनवरी 2022 को सुबह 7:44 बजे होगा। शुक्र 14 जनवरी 2022 को सुबह 5:29 बजे तक इसी राशि में इस अवस्था में रहेंगे।
  • मकर राशि में वक्री बुध गोचर: वक्री बुध मकर राशि में 14 जनवरी 2022 को शाम 4:42 (16:42) पर गोचर करेगा
  • सूर्य का मकर राशि में गोचर: सूर्य के गोचर को संक्रांति कहते हैं। ऐसे में मकर संक्रांति कहा जाने वाला यह सूर्य का गोचर 14 जनवरी 2022 को दोपहर 2:13 (14:13) पर होगा।
  • मंगल का धनु राशि में गोचर: मंगल ग्रह 16 जनवरी 2022 को दोपहर 3:26 (15:26) पर धनु राशि में गोचर करेगा।
  • मकर राशि में बुध अस्त: मकर राशि में बुध अस्त 17 जनवरी 2022 को 19:07 पर होगा।
  • मकर राशि में शनि अस्त: मकर राशि में शनि अस्त 18 जनवरी 2022 को प्रातः 04:18 बजे होगा और 22 फरवरी 2022 तक इसी राशि में इस अवस्था में रहेगा।
  • धनु राशि में मार्गी शुक्र: धनु राशि में मार्गी शुक्र 29 जनवरी को दोपहर 2:55 (14:55) पर गोचर करेगा।

जनवरी 2022 में लगने वाले ग्रहण

गोचर के बाद बात करेंगे ग्रहण की तो जनवरी के महीने में न हीं सूर्य और ना ही चंद्र का कोई भी ग्रहण लगने वाला है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

जनवरी महीने की सभी 12 राशियों की ज्योतिषीय भविष्यवाणी

  • मेष राशि: इस महीने मेष राशि के जातकों को विभिन्न अवसर प्राप्त होंगे जो आपके करियर में प्रगति में मददगार साबित हो सकते हैं। आपको अपने कार्यस्थल पर सावधान रहने और किसी के साथ लड़ाई करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए महीने के पूर्वार्ध का समय अच्छा रहेगा लेकिन उत्तरार्ध में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ठीक इसी तरह महीने के पूर्वार्ध में आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी लेकिन महीने के अगले हिस्से में प्रेमी जातकों के बीच कुछ परेशानियां आ सकती है। इस राशि के विवाहित जातक अपने जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे और अपने परिवार के विस्तार की योजना भी बना सकते हैं। इस दौरान उन्हें अपने भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मेष राशि के जातकों को इस महीने स्वास्थ्य के संबंध में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपको पेट की समस्याओं और पीठ आदि के रोग आदि दिक्कत दे सकते हैं।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के जीवन में साल के पहले महीने में कुछ चुनौतियां आने की आशंका है। इस दौरान कुछ पेशेवर जातकों को अपनी मनपसंद जगह पर स्थानांतरण और कुछ को पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। हालाँकि साझेदारी में व्यवसाय कर रहे जातकों को इस दौरान अपने साझेदार के साथ कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप दोनों के बीच अनावश्यक तर्क वितर्क होने की आशंका है। वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय अवधि शानदार रहेगी। हालाँकि पारिवारिक जीवन के लिहाज से जनवरी का पहला सप्ताह परिवार के सदस्यों के बीच कुछ चुनौतियां और चिंता की वजह बन सकता है। वृषभ राशि के प्रेमी जातकों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। विवाहित जातकों को अपने जीवन साथी के साथ लड़ाई और बहस से बचने के लिए इस महीने अपने क्रोध पर नियन्त्रण करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक और सेहत के लिहाज से यह महीना आपके लिए कुछ खास अनुकूल नहीं रहने वाला है इसलिए पैसों को बुद्धिमानी से खर्च करें और छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के मामले में भी तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के नौकरी पेशा जातकों को इस महीने मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। हालांकि व्यवसायी जातक बड़ा लाभ कमाएंगे। पेशेवर लोगों को कड़ी मेहनत के बावजूद वांछित परिणाम हासिल करने में सफलता हासिल हो सकती है और यहां तक कि इस समय अवधि में आप अपनी नौकरी बदलने की योजना भी बना सकते हैं। लेकिन जनवरी के मध्य के बाद स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए यह अवधि अद्भुत रहेगी क्योंकि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि मिथुन जातकों के लिए पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से यह महीना चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कुछ प्रेमी जातक इस महीने अपनी प्रेमिका के साथ विवाह बंधन में बंध सकते हैं। वहीं सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम की दस्तक होने की संभावना है। विवाहित जातक इस महीने के मध्य में अधिक सावधान रहें और अपने जीवन साथी के साथ बहस में पड़ने से बचें। आर्थिक रूप से जनवरी का पूर्वार्ध चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन उत्तरार्ध में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। 
  • कर्क राशि: 2022 का पहला महीना कर्क राशि के पेशेवर जातकों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। हालांकि व्यापारी जातकों के लिए यह समय अवधि शानदार रहेगी। कर्क राशि के छात्र छात्राओं को इस महीने अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस दौरान आपके परिवार में अशांति रह सकती है जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हालांकि प्रेम पे पड़े और विवाहित जातकों के मामले में यह समय अवधि शानदार रहने वाली है। आर्थिक रूप से इस महीने आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने में असफल रहेंगे जिससे कि आपका बैंक बैलेंस काफी कम हो सकता है। लेकिन महीने के उत्तरार्ध में आप की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कर्क राशि के जातकों को पूरे महीने सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
  • सिंह राशि: सिंह राशि के पेशेवर जातकों को कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन व्यावसायिक जातक को औसत परिणाम से ही संतोष करना पड़ सकता है। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहने वाला है और इस दौरान आपके परिवार के लोगों के बीच प्रेम बढ़ेगा। जनवरी का महीना सिंह राशि के प्रेमी और विवाहित जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति के लिहाज से बात करें तो इस महीने आपको शुरुआत में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान आपके खर्चे अधिक होने वाले हैं इससे आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। हालांकि महीने के उत्तरार्ध में आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर हो जाएगी। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपको इस समय आंखों, आंत, पाचन आदि से संबंधित मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। योग, ध्यान और हेल्दी फूड खाने से इस महीने आपको अच्छी सेहत बनाए रखने में मदद मिल सकती है। 
  • कन्या राशि: कन्या राशि के नौकरी पेशा लोगों को इस महीने सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही व्यवसायी जातकों को भी लाभदायक परिणाम मिलने की संभावना है। शिक्षा के संदर्भ में विदेश में पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन इस माह सुखी और आनंदित रहेगा। प्रेमी जातकों का इस महीने उनके जीवनसाथी से वाद-विवाद होने की आशंका है। विवाहित जातकों को भी औसत परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से महीने की पूर्वार्ध में परेशानी रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में स्थिति बेहतर हो सकती है। बदलते मौसम और पेट और वसा से संबंधित बीमारियों के बारे में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

  • तुला राशि: तुला राशि के जातक जनवरी के पूर्वार्ध में अपने करियर में प्रगति करेंगे लेकिन उत्तरार्ध में कार्यस्थल से जुड़ी कुछ परेशानियां दिक्कत में डाल सकती हैं। तुला राशि के व्यापारी इस महीने भाग्य का साथ पाएंगे और अपने उद्योग में सफलता अर्जित करेंगे। तुला राशि के छात्र जातकों को भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति होने की आशंका है जिससे आपके स्वभाव में नकारात्मकता बढ़ सकती है। प्रेम से संबंधित मामलों के लिए यह महीना शुभ रहने वाला है। लेकिन जो लोग नए नए रिश्ते में शामिल हुए हैं उन्हें अपने प्रिय के साथ वाद विवाद में पड़ने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा स्थिति विकराल रूप ले सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य की वजह से दांपत्य जीवन में में कुछ समस्याएं पैदा होंगी, लेकिन इस महीने उनका वित्तीय जीवन अच्छा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी अस्वस्थ भोजन करते समय सावधानी बरतें।
  • वृश्चिक राशि:  वृश्चिक राशि के जातक साल के पहले महीने में अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। हालांकि इस राशि के कारोबारियों को सलाह दी जाती है कि वह वर्तमान व्यवसाय में सुधार के लिए इस महीने में निवेश करना चाहते हैं तो आगे बढें क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस राशि के छात्र जातक जनवरी के पहले सप्ताह के बाद कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में यह अवधि मिश्रित परिणाम लेकर आएगी। पारिवारिक जीवन में कभी कभार अशांति होने की आशंका है लेकिन परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। प्रेमी जातकों के लिए समय अनुकूल है लेकिन विवाहित जातकों का अपने जीवन साथी के साथ गलतफहमी और तर्क वितर्क होने की संभावना बन रही है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा लेकिन आपको छोटी-मोटी बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी।
  • धनु राशि: धनु राशि के जातक इस महीने कार्यस्थल पर आलसी महसूस कर सकते हैं जिससे आप की उत्पादकता में कमी देखने को मिलेगी। हालांकि सहकर्मी और वरिष्ठों के सहयोग से आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। धनु राशि के व्यवसाय से जुड़े जातक लाभ कमाएंगे और व्यवसाय का सफलतापूर्वक विस्तार करने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अवधि शानदार रहेगी। हालांकि आपको इस दौरान अति आत्मविश्वासी होने से बचना और अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस महीने आपको ज्यादा उत्तेजित ना होने की सलाह दी जाती है और साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ बहस ना करने की सलाह भी दी जा रही है। धनु राशि के प्रेमी जातकों के लिए जनवरी का महीना प्रतिकूल साबित हो सकता है। आर्थिक रूप से आप अपने खर्चों को अच्छी तरह से प्रबंधित करने या फिर कम करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा ज्यादा खर्च मानसिक तनाव की वजह बन सकता है। धनु राशि के जातकों को इस महीने अपनी सेहत का ध्यान रखने चाहिए।
  • मकर राशि:  मकर राशि के जातकों को इस महीने काम से जुड़े मामलों के लिए विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है लेकिन इस समय के दौरान कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिष्ठा पर काम करने की जरूरत पड़ेगी। इस राशि के व्यवसाय जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बुरी संगति का साथ छोड़ना होगा। पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। प्रेम जीवन प्रतिकूल होगा हालांकि आपको अपने प्रिय के साथ लगातार बहस और झगड़ा होने की आशंका है। विवाहित जातक अपने जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने में असफल रहेंगे जिससे आपके वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव पैदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनाए रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा छोटे-मोटे स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आपको दिक्कत में डाल सकती हैं।
  • कुंभ राशि:  कुंभ राशि के नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सावधान रहने और अपने सहकर्मियों के साथ बहस में ना पड़ने की आवश्यकता है क्योंकि इस महीने उनकी छवि धूमिल हो सकती है। इस राशि के व्यवसाई जातकों को उन्नति और अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं कुंभ राशि के स्टूडेंट्स में एकाग्रता अच्छी रहने वाले जिससे इस महीने आपकी पढ़ाई में सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन औसत रहेगा। हालाँकि परिवार के किसी सदस्य की खराब स्वास्थ्य के कारण पारिवारिक वातावरण थोड़ा कम शांतिपूर्ण रह सकता है। महीने की शुरुआत कुंभ राशि के प्रेमी और विवाहित जातकों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेंगे लेकिन महीने के उत्तरार्ध में आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। इस महीने आपकी इनकम में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन आपके खर्चे भी बढ़ने वाले हैं जिससे आपकी वित्तीय स्थिति खराब हो सकती है। इसलिए आपको अपने बजट का ध्यान से पालन करने की जरूरत पड़ेगी। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
  • मीन राशि: मीन राशि के पेशेवर जातकों को कार्यस्थल पर वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। इस महीने आप को पदोन्नति भी मिल सकती है और आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसमें सफलता मिल सकती है। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले जातकों को लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं बात करें स्टूडेंट की तो इस महीने आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने निजी समस्याओं को अपनी शिक्षा से दूर रखना होगा। इस महीने आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा लेकिन महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। प्रेमी जातकों और विवाहित जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो पीठ के या काफ के दर्द जैसे छोटेमोटे मामले स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको दिक्कत में डाल सकती है इसलिए सावधान रहें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आशा करते हैं आने वाला साल आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.