जनवरी 2023: जानें, जनवरी में कब-कब पड़ेंगे कौनसे त्योहार!

जनवरी से साल 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नया साल लोगों के जीवन में बहुत उत्साह लेकर लेकर आएगा। ऐसे में, हर व्यक्ति की यही कामना होती है कि नया साल उसके लिए खुशियों और सुख-समृद्धि से भरा हो। घर में सुख-शांति बनी रहे और धन भंडार भी हमेशा भरा रहे। हिंदू धर्म में मान्यता है कि नए साल की शुरुआत देवी-देवताओं की पूजा से करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। नए साल पर कई लोग पूजा-पाठ के साथ व्रत भी रखते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सनातन धर्म में त्योहारों और व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, व्रत और पूजा-पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है। साल 2023 का पहला महीना व्रत और त्योहारों से भरा रहेगा। जनवरी 2023 में लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल जैसे कई व्रत और त्योहार आएंगे। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि जनवरी 2023 का यह महीना आपके लिए कितना ख़ास रहने वाला है। साथ ही जानेंगे, इस महीने से जुड़े व्रतों, त्योहारों, महत्वपूर्ण गोचरों और इस माह पड़ने वाले ग्रहण के बारे में।

जनवरी 2023: जनवरी में जन्मे लोगों की खासियत

जनवरी में जन्मे लोगों का स्वभाव दयालु और उदार होता है। ये लोग ख़ुशमिज़ाज होते हैं इसलिए इन्हें लोगों में खुशियां बांटना और खुशियां बटोरना दोनों अच्छा लगता है। ये लोग कठिन से कठिन कार्य जिसमें सभी अपने हाथ खड़े कर देते हैं, उस काम को भी ये लोग पलक झपकते ही कर दिखाते हैं। मतलब जो काम कोई नहीं कर पाता वो यह लोग बहुत आसानी से कर दिखाते हैं। जनवरी माह में जन्मे लोग खुद को इतना मेंटेन करके रखते हैं कि उनको देखने से उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं जिस वजह से सामने वाले पर छाप छोड़ने में सफल रहते हैं। यही कारण है कि अपनी पर्सनालिटी से ये लोगों को बहुत जल्दी इम्प्रेस कर देते हैं। जनवरी में पैदा हुए लोग पैदाइशी लीडर होते हैं और नेतृत्व करने के लिए हमेशा आगे खड़े होते हैं। करियर की बात करें तो इनका भविष्य काफ़ी उज्जवल होता है क्योंकि ये लोग बहुत मेहनती होते हैं इसलिए ये अपनी मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकते हैं। साथ ही, किस्मत के भी धनी होते हैं। ये लोग अपनी बातें छिपाने में माहिर होते हैं। 

करियर में अपार सफलता हासिल करते हैं। यह अपनी मेहनत के बल पर सफल होते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले जातक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आर्मी, चार्टेड अकाउंटेंट, लेक्चरर या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग फील्ड में सफलता पाते हैं।

जनवरी में जन्मे लोग पैदाइशी आशावादी होते हैं। ये बहुत ज्यादा ऊर्जावान होने के साथ-साथ अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। ये पशु प्रेमी भी होते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए भी ये बढ़-चढ़कर आगे आते हैं और रिश्ते निभाने में वफादार होते हैं। रोमांच भी इन्हें पसंद होता है और अलग-अलग तरह के एडवेंचर भी इन्हें खूब भाते हैं।

शुभ अंक : 2 और 8

शुभ दिन: मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार

शुभ रत्न : गार्नेट

शुभ रंग : खाकी, काला और जामुनी

उपाय: भगवान गणेश की पूजा करते समय उन्हें दूर्वा चढ़ाएं और मोदक का भोग लगाएं।

जनवरी 2023: बैंक अवकाश की सूची

इस महीने सभी राज्यों में कुल 16 बैंक अवकाश होंगे। हालांकि विभिन्न राज्यों के बैंकों में कई समारोहों और कैलेंडर के आधार पर अलग-अलग छुट्टियां होंगी। जनवरी 2023 में बैंक की छुट्टियों की पूरी सूची कुछ इस तरह है:

दिनांकदिनअवकाशराज्य में बैंक अवकाश/केंद्र शासित प्रदेश
01 जनवरी, 2023रविवारनववर्षअरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु
02 जनवरी, 2023सोमवारनए साल की छुट्टीमिजोरम 
11 जनवरी, 2023बुधवारमिशनरी दिवसमिजोरम 
12 जनवरी, 2023गुरुवारस्वामी विवेकानंद जयंतीपश्चिम बंगाल
14 जनवरी, 2023शनिवारमकर संक्रांतिगुजरात, कर्नाटक, सिक्किम और तेलंगाना
14 जनवरी, 2023शनिवारमाघ बिहूअसम
15 जनवरी, 2023रविवारपोंगलआंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पांडिचेरी और तमिलनाडु 
15 जनवरी, 2023रविवारतिरुवल्लुवर दिवसतमिलनाडु 
16 जनवरी, 2023सोमवारकनुमा पंडुगाआंध्र प्रदेश
16 जनवरी, 2023सोमवारउझावर तिरुनालपांडिचेरी और तमिलनाडु
22 जनवरी, 2023रविवारसोनम लोसरसिक्किम
23 जनवरी, 2023सोमवारनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीअसम
25 जनवरी, 2023बुधवारराज्यत्व दिवसहिमाचल प्रदेश
26 जनवरी, 2023गुरुवारगणतंत्र दिवसराष्ट्रीय अवकाश
26 जनवरी, 2023गुरुवारवसंत पंचमीहरियाणा, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
31 जनवरी, 2023मंगलवारमी-दम-मी-फीअसम

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

जनवरी 2023 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

दिनांकदिनत्योहार
01 जनवरी, 2023रविवारनव वर्ष
02 जनवरी, 2023सोमवारपौष पुत्रदा एकादशी
04 जनवरी, 2023बुधवारप्रदोष व्रत
06 जनवरी, 2023शुक्रवारपौष पूर्णिमा व्रत
10 जनवरी, 2023मंगलवारसंकष्टी चतुर्थी
14 जनवरी, 2023शनिवारलोहड़ी
15 जनवरी, 2023रविवारपोंगल, मकर संक्रांति, उत्तरायण
18 जनवरी, 2023बुधवारषटतिला एकादशी
19 जनवरी, 2023गुरुवारप्रदोष व्रत
20 जनवरी, 2023शुक्रवारमासिक शिवरात्रि
21 जनवरी, 2023शनिवारमाघ अमावस्या
23 जनवरी, 2023सोमवारसुभाष चंद्र बोस जयंती
26 जनवरी, 2023गुरुवारबसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
26 जनवरी, 2023गुरुवारगणतंत्र दिवस

पौष पुत्रदा एकादशी

पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से विवाहित दंपत्तियों को संतान की प्राप्ति होती है। पुत्र कामना करने वाली महिलाओं को पौष एकादशी व्रत करना चाहिए। इस व्रत से पुत्र पर आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है।

पाएँ अपनी सभी समस्याओं का निजीकृत और सटीक जवाब: विद्वान ज्योतिषियों से अभी पूछें सवाल

प्रदोष व्रत: 

हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ की आराधना करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उनके सभी दुःख दूर हो जाते हैं।

पौष पूर्णिमा व्रत

पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पौष पूर्णिमा कहते हैं। हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर चंद्रमा और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा, इस दिन किये जाने वाले स्नान, दान-पुण्य का विशेष महत्व है। माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन दान करने से व्यक्ति के पाप कटते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

संकष्टी चतुर्थी: 

हिन्दू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी यानी सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। संकष्टी का अर्थ होता है, संकट हरने वाली चतुर्थी। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है और मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश जी का पूजन करने से वे अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं। महिलाएं खासकर इस दिन अपने परिवार की खुशहाली के लिए इस दिन का व्रत करती हैं।

इस सप्ताह को अपने लिए कैसे बनाएँ खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

षटतिला एकादशी: 

इस दिन व्रत रखते हुए भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। षटतिला एकादशी पर तिल का दान करने और भगवान विष्णु को खिचड़ी का भोग लगाने का विधान है। मान्यता है कि षटतिला एकादशी पर तिल का दान करने से स्वर्ण दान के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

मासिक शिवरात्रि:

हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस मासिक शिवरात्रि को बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन उपवास रखने और भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने से हर मनोकामना पूरी होती हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से हर मुश्किल काम आसान हो जाते हैं और व्यक्ति की सारी समस्याएं दूर होती हैं। इस दिन कन्याएं भी अच्छे वर के लिए व्रत रखती हैं और इसके परिणामस्वरूप उनके विवाह में आ रही अड़चन दूर हो जाती हैं।

माघ अमावस्या: 

हिंदी पंचांग के अनुसार, हर महीने में कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन अमावस्या होता है। माघ मास में पड़ने के कारण इसे माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और पितरों को तर्पण करने और भगवान विष्णु की पूजा से पापों से मुक्ति मिलती है और ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं।

लोहड़ी: 

पंजाब व हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई बड़े क्षेत्रों में लोहड़ी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व के विषय में ऐसी मान्यताएं प्रचलित है कि यह वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है। यह पर्व परंपरागत रूप से रबी की फसलों से जुड़ा हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि लोहड़ी साल की सबसे लंबी रात का उत्सव है और इस दिन दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाइयां और मिठाई भेजी जाती है। इस त्योहार को मनाने के लिए खुली जगह पर आग लगाई जाती है और नृत्य करते हुए गीत गाए जाते हैं और फिर पवित्र अग्नि में मूंगफली, गजक, तिल आदि डालकर परिक्रमा की जाती है।

पोंगल: 

पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार है और यहां पर इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। पोंगल चार दिनों तक चलता है। तमिलनाडु में पोंगल के त्योहार को नव वर्ष के शुभारंभ के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन देवराज इंद्र को समर्पित होता है और इस दिन उनकी पूजा होती है। अच्छी बारिश और अच्छी फसल की कामना के लिए देवराज इंद्र से प्रार्थना की जाती है। 

मकर संक्रांति: 

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन स्नान, दान पुण्य का बड़ा महत्व होता है और मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।

सरस्वती पूजा: 

सरस्वती पूजा के दिन ज्ञान, वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी पांचवें दिन मनाई जाती है।

जनवरी 2023 में होने वाले ग्रहण और गोचर 

अगर हम जनवरी 2023 में होने वाले ग्रहण और गोचरों की बात करें तो, इस महीने में कोई ग्रहण नहीं लगेगा। लेकिन 2023 के पहले महीने यानी जनवरी में कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है जो इस प्रकार हैं:

13 जनवरी 2022, शुक्रवार: वृषभ राशि में मंगल मार्गी- साहस के कारक ग्रह मंगल 13 जनवरी 2023 की रात 12 बजकर 07 मिनट पर वृषभ राशि में मार्गी होंगे। 

14 जनवरी 2022, शनिवार: सूर्य का मकर राशि में गोचर- साल 2023 में हर साल की तरह सूर्य देव 14 जनवरी, 2023 शनिवार की रात 08 बजकर 22 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे।  

17 जनवरी 2023,मंगलवार: कुंभ राशि में शनि का गोचर- जनवरी के महीने में होने वाला सबसे बड़ा गोचर शनि ग्रह का होगा। 17 जनवरी को शाम 05 बजकर 04 मिनट पर शनि अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। 

18 जनवरी 2023, बुधवार:  धनु राशि में बुध मार्गी- शनि गोचर के तुरंत बाद बुध 18 जनवरी 2023 को शाम 06 बजकर 18 मिनट पर धनु राशि में मार्गी होंगे। 

22 जनवरी 2023, रविवार: शुक्र का कुंभ राशि में गोचर- 22 जनवरी 2023 को प्रेम और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र शनि ग्रह की राशि कुंभ में दोपहर 03 बजकर 34 मिनट पर प्रवेश करेंगे। 

30 जनवरी 2023, सोमवार: शनि कुंभ राशि में अस्त- 30 जनवरी, 2023 की रात 12 बजकर 02 मिनट पर शनि ग्रह कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। 

जनवरी 2023 राशि के अनुसार मासिक भविष्यफल

मेष राशि

  • नई योजनाओं और नीतियों को लागू करने के लिए अच्छा समय है। 
  • प्रेम के लिहाज से इस माह आपको संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता हो सकती है।
  • करियर के दृष्टिकोण से, इस माह के दौरान वांछित परिणाम हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ सकती है।  
  • आर्थिक मोर्चे पर, जनवरी में आपको नए उपकरण या कोई संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से, आपको सलाह दी जाती है कि व्यायाम/योग करें और किसी तरह की बुरी लत से दूर रहें।

वृषभ राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए काफी अनुकूल नजर आएगा, लेकिन कार्यक्षेत्र पर आपको थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वरिष्ठों से आलोचना झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आलोचना स्वीकार करें और सुधार करने का प्रयास करें।
  • शिक्षा के लिहाज से जनवरी का महीना मिलाजुला परिणाम दे सकता है।
  • आर्थिक जीवन की बात करें तो, आपको अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि

  • पेशेवर मोर्चे पर आपका अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा और भाग्य आपका साथ देगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र में औसत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
  • पारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। दांपत्य जीवन में अहंकार के कारण समस्या हो सकती है। यदि आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो अपने संबंध को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
  • आर्थिक लिहाज से, आपको सलाह दी जाती है कि जोख़िमभरी गतिविधियों जैसे सट्टे में शामिल होने से बचें, अन्यथा आप में से कुछ लोगों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह आपके लिए अनुकूल है।

कर्क राशि

  • करियर के लिहाज से, यह महीना आपके लिए शानदार रहेगा।
  • छात्रों को ये महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। संभावना है कि जनवरी के महीने में दी जाने वाली सभी परीक्षाओं में औसत अंक मिले।
  • आपका पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
  • कर्क राशि के जातकों का प्रेम और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग सिंगल है, उनके विवाह के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। 
  • आर्थिक लिहाज से, इस महीने धन का प्रवाह अच्छा रहेगा और पिछले निवेश से आपको अच्छे रिटर्न की प्राप्ति होगी।
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और कोई पुराना रोग आपको परेशान  नहीं करेगा।

सिंह राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से, यह माह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके वरिष्ठों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं।
  • शिक्षा के लिहाज से यह महीना अनुकूल रहेगा क्योंकि पांचवें भाव में सूर्य और बुध की युति होगी।
  • पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • जो लोग प्रेम संबंध में हैं, वे इस माह किसी खास के साथ करीब महसूस करेंगे और उनके साथ अपनी भावनाओं को भी साझा करेंगे।
  • इस माह आर्थिक जीवन में औसत परिणाम हासिल होंगे क्योंकि बृहस्पति आठवें भाव में विराजमान है। इस दौरान धन का निवेश करने से पहले सौ बार सोच लें क्योंकि आपको धन हानि हो सकती है।
  • इस माह आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं आएगी क्योंकि सभी ग्रह आपके पक्ष में हैं। इसके अलावा, यदि आप बुखार या सूजन जैसी समस्याओं से परेशान थे तो आपको राहत मिलेगी।

कन्या राशि

  • करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए औसत रह सकता है। आप वरिष्ठों के साथ संबंधों में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं।
  • शिक्षा के क्षेत्र में इस माह बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि मंगल भाग्य भाव में होगा।
  • पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा क्योंकि दूसरे भाव में केतु मौजूद हैं। परिवार में उत्सव की भी उम्मीद कर सकते हैं।
  • इस माह प्रेम संबंध मजबूत बने रहने की संभावना है। सुखमय समय का आनंद ले सकेंगे।
  • व्यवसाय में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे और आप काम को लेकर तनाव में आ सकते हैं।
  • स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि राहु आठवें भाव में रहेगा। ऐसे में खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दिनचर्या में योग-व्यायाम को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि

  • इस माह आपको अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी क्योंकि सूर्य और बुध दोनों तीसरे भाव में हैं। आप अपने प्रयासों से अपने काम में तरक्की प्राप्त कर पाएंगे।
  • निजी जीवन की परेशानियों के चलते पढ़ाई में मन लगाने में समस्या हो सकती है। इसका प्रभाव आपकी योजनाओं पर भी पड़ सकता है।
  • पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और परिवार में कोई खुशखबरी सुनने को मिल है।
  • नए साल में आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध मुश्किल भरे हो सकते हैं।
  • जनवरी महीने की शुरुआत में आय का प्रवाह अच्छा रहेगा और धन लाभ होने के भी प्रबल योग बनेंगे। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से, आपको सलाह दी जाती है कि अपने खानपान का विशेष रूप से ख्याल रखें। अपनी दिनचर्या में योग, व्यायाम आदि शामिल करें।

वृश्चिक राशि

  • सूर्य और बुध की युति दूसरे भाव में होगी जिसके कारण व्यावसायिक जीवन में सुधार आने की उम्मीद है।
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। इस महीने शुक्र आपके चौथे भाव में गोचर करेगा जिसके कारण पारिवारिक जीवन में आपको सुख की अनुभूति होगी।
  • बारहवें भाव में केतु की मौजूदगी और इस पर राहु की दृष्टि के कारण आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि इस माह आपके खर्चे जरूरत से ज्यादा हो सकते हैं।
  • मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि छठे भाव में राहु मौजूद है।

धनु राशि

  • पेशेवर मोर्चे पर यह समय मिला-जुला रहेगा। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अच्छे से सोच-विचार जरूर करें।
  • रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।
  • परिवार में किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है जो सदस्यों में जोश और उत्साह भर देगा।
  • प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए पार्टनर के साथ तालमेल बिठाना बेहद जरूरी होगा।
  • वित्त से जुड़े किसी फैसले से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।
  • इस माह कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको परेशान नहीं करेगी क्योंकि मंगल आपके छठे भाव में हैं।

मकर राशि

  • इस माह आपको अपने प्रियजनों के बीच अपनी क्षमता और कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।
  • शिक्षा के लिहाज से परीक्षा देने के लिए आप इस माह पूरी तरह से तैयार रहेंगे। शुरुआती दो सप्ताह में आपके कई टेस्ट हो सकते हैं। ऐसे में आप अच्छे अंक हासिल करने में सक्षम होंगे।
  • जनवरी महीने के पहले भाग के दौरान, घर का माहौल आनंदमय बना रहेगा, इस दौरान आपको शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन उत्साह से भरा रहेगा।
  • जनवरी का महीना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए वरदान साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • इस माह स्वास्थ्य के लिहाज से आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही बेहतर रहेंगे।

कुंभ राशि

  • इस माह आपका पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा। महीने के दूसरे भाग के अंत तक वेतन वृद्धि और पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
  • करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे और नए अवसर प्राप्त होंगे।
  • पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह समय बेहतर साबित होगा। बहुत लंबे समय के बाद, आप अपने माता-पिता से मिल सकते हैं और उनसे अपनी योजनाओं के बारे में बात कर सकते हैं।
  • महीने की शुरुआत में आपको प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, आप अपने रिश्ते में सहज महसूस करने लगेंगे।
  • आर्थिक मोर्चे पर, ये माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। अत्यधिक खर्च करने की वजह से आपका बजट भी बिगड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। संभावना है कि कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मीन राशि

  • व्यापार के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। नौवें भाव में सूर्य और बुध की मौजूदगी के कारण आप अपने प्रयासों से लाभ अर्जित करेंगे।
  • छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।
  • पारिवारिक जीवन की बात करें तो, संभावना है कि अपने काम में अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को समय कम दे पाए जिसके कारण परिवारवाले आप से शिकायत करें और इससे रिश्ते में समस्याएं आ सकती है।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से, इस महीने आप सुखद समय का आनंद लेंगे।
  • इस महीने आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा और ऐसे में आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से आपको खुद पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि दर्द या बुखार महसूस हो सकता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.