जानें इस गांव के बारे में, जहाँ द्रौपदी ने की थी छठ पूजा !

उत्तर भारत में छठ पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के बाद लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुट जाते हैं। वैसे तो यह पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश और खासकर बिहार में इसकी रौनक देखने लायक होती है। छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का पर्व माना जाता है। भारत में वैदिक काल से ही सूर्य पूजा की परंपरा चली आ रही है। छठ पूजा चार दिन तक चलने वाला एक महापर्व है।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

नहाय खाय के दिन से लेकर सुबह उगते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देने तक चलने वाले इस पर्व का अपना एक ऐतिहासिक महत्व है। वैसे तो यह त्यौहार पूरे नॉर्थ इंडिया में मनाते हैं, लेकिन रांची में इसका अपना एक अलग महत्व है। छठ पर्व की शुरुआत किसने की, इसके पीछे कई ऐतिहासिक कहानियां प्रचलित हैं। लेकिन कहा जाता है कि राँची में एक गांव है, जहाँ द्रौपदी ने छठ पूजा कि थी। तो चलिए इस लेख में आपको आज बताते हैं उस गाँव और द्रौपदी से जुड़ी उस कथा के बारे में 

 नगड़ी गांव में किया था द्रौपदी ने छठ 

जिस गाँव की हम बात कर रहे वो है रांची का “नगड़ी गांव”। यही पर द्रौपदी ने छठ पूजा की थी। इस गाँव में छठव्रती ना तो नदी में अर्घ्य देती हैं, और ना ही तालाब में। नगड़ी में एक सोते के पास छठ पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी सोते के पास द्रौपदी भी सूर्योपासना किया करती थी और सूर्य को अर्घ्य देती थी। कहा जाता है कि वनवास के समय झारखंड के इस इलाके में पांडव बहुत ही वक्त तक ठहरे थे।

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

यह कहानी है प्रचलित 

ऐसा कहा जाता है कि एक बार जब पांडव वनवास के समय जंगलों में भटक रहे थे, तो अचानक उन्हें प्यास लगी, लेकिन दूर-दूर तक उन्हें पानी नहीं मिला। तब द्रौपदी ने अर्जुन को ज़मीन में तीर मारकर पानी निकालने को कहा। अर्जुन ने द्रौपदी के कहे अनुसार ज़मीन में तीर मार कर वहां पानी निकाला। मान्यता यह भी है कि इसी जल के सोते के पास द्रोपदी सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपासना करती थी। सूर्य देव की आराधना कि वजह से ही पांडवों पर हमेशा उनका आशीर्वाद बना रहा। इसी मान्यता कि वजह से आज भी लोग इस जगह पर छठ धूमधाम से मनाते हैं। नगड़ी से थोड़ी ही दूरी पर हरही गांव भी है, जिसे भीम के ससुराल के रूप में जाना जाता है। एक दूसरी मान्यता के अनुसार महाभारत में जिस एकचक्रा नगरी की बात कही गई है, वो यही नगरी थी। 

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें  

क्यों कहते है इसे छठ पूजा 

जो भी व्यक्ति छठ पूजा के व्रत को रखता है, वह इन दिनों में जल भी नहीं ग्रहण करता। इस व्रत को करने से इंसान को सुख-समृद्धि मिलती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस व्रत में वैसे तो मुख्य रूप से सू्र्य देव की पूजा करते हैं, लेकिन साथ ही छठ देवी जो कि सूर्य देव की बहन मानी जाती हैं, उनकी भी पूजा करते हैं। जिस कारण इस पूजा का नाम “छठ पूजा” पड़ा। छठ पूजा में नदी के तट पर पहुंच कर पुरुष और महिलाएं पूजा-पाठ करते हैं और उपवास रखते हैं। साथ ही छठ माता की पूजा करना संतान के लिए भी कल्याणकारी होता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *