सर्वपितृ अमावस्या के दिन अवश्य कर लें ये जरूरी काम !

भादो माह की पूर्णिमा तिथि से शुरू होने वाले श्राद्धपक्ष का अंत 28 सितंबर को आश्विन माह की अमावस्या तिथि को होगा। हिन्दू धर्म के अनुसार अपने पितरों और पूर्वजों को श्रद्धा अर्पित करने के लिए पितृपक्ष के दौरान प्रमुख कर्मकांड किये जाते हैं। पितृपक्ष के आखिरी दिन को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको मुख्य रूप से बताने जा रहे हैं की सर्वपितृ अमावस्या के दिन आपको विशेष रूप से अपने पितरों के लिए कौन से जरूरी काम अवश्य काम कर लेने चाहिए।

सर्वपितृ अमावस्या 2019: पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय !

सबसे पहले आपको बता दें कि, सर्वपितृ अमावस्या के दिन को विशेष रूप से उन पितरों के श्राद्ध कर्म के लिए उपयोगी माना जाता है जिनकी मृत्यु तिथि परिवार के सदस्यों को याद नहीं रहती है। इस दिन उन पितरों के लिए विधि पूर्वक कुछ विशेष कर्मकांड कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। इस दिन को सर्वपितृ आमवस्या इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन सभी पितरों के याद में श्राद्ध की क्रिया की जा सकती है। 

सर्वपितृ अमावस्या के दिन विशेष रूप से इन जरूरी कामों को करना ना भूलें। 

पिंडदान और तर्पण की क्रिया 

हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार पितृपक्ष के दौरान आपको हर दिन विशेष रूप से अपने पितरों के लिए तर्पण की क्रिया करनी चाहिए। यदि आप हर दिन तर्पण की क्रिया ना कर पाए हों तो पितृपक्ष के आखिरी दिन विशेष रूप से गंगाजल में काले तिल, जौ, दूध और चावल मिलकर पहले तर्पण की क्रिया करें और उसके बाद पिंडदान के लिए पके हुए चावल में काले तिल मिलकर पिंड बनाएं और पितरों का पिंडदान करें। सर्वपितृ अमावस्या के दिन पिंडदान की क्रिया करना ख़ासा लाभदायी माना जाता है। शास्त्रों में ऐसा लिखा है की पितृपक्ष के दौरान सभी पितर किसी ना किसी रूप में अपने परिवार के पास आते हैं और पिंडदान और तर्पण की क्रिया ना होने पर रुष्ट होकर वापिस लौट जाते हैं। इसलिए सर्वपितृ अमावस्या के दिन पिंडदान और तर्पण की क्रिया जरूर कर लेनी चाहिए। 

दिवाली के ठीक ग्यारह दिन बाद उत्तराखंड में मनाया जाता है ये ख़ास त्यौहार !

ब्रहमणों को भोजन करवाएं 

सर्वपितृ अमावस्या के दिन खासतौर से ब्राह्मणों को भोजन करवाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता कि, इस दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन ब्राह्मणों के अलावा गाय, कुत्ते, कौए और चीटियों को भी भोजन करवाने से उसका अंश पितरों को प्राप्त होता है।  इसके साथ ही साथ ब्राह्मणों और गरीब जनों को इस दिन अपनी क्षमता अनुसार दान देना भी ख़ासा महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए आप किसी मंदिर में जाकर भी दान दक्षिणा का काम कर सकते हैं। 

पितृ स्तुति करें 

इस दिन विशेष रूप से शमा के समय दीप जलाकर पितरों का नमन करें और पितृ स्तुति का पाठ करना ना भूलें। इसके साथ ही साथ सर्वपितृ अमावस्या के दिन विशेष रूप से गीता के सातवें अध्याय का पाठ करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, इस दिन पितरों को धुप दीप दिखाने से परिवार में बरक़त होती है सुख शांति बनी रहती है। 

शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी माँ को प्रसन्न करने के लिए करें ये ख़ास उपाय !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.