आज गुरु पूर्णिमा के दिन बन रहा है ये महासंयोग, जानिए क्या है आज के दिन ख़ास !

हर माह आने वाली पूर्णिमाओं में से गुरु पूर्णिमा को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। हालाँकि इस साल मनाये जाने वाले गुरु पूर्णिमा के त्योहार की ख़ास अहमियत है क्योंकि इस साल इस दिन एक महासंयोग बनने जा रहा है। आइये जानते हैं आज गुरु पूर्णिमा के दिन कौन सा महासंयोग बनने जा रहा है। इसके साथ आपको बताने जा रहे हैं आज के दिन के विशेष महत्व और पूजा विधि के बारे में।

आज गुरु पूर्णिमा के दिन बन रहा है ये महासंयोग

बता दें कि आज गुरु पूर्णिमा जिसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है के दिन साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यानि कि आज पूर्णिमा के साथ ही साथ चंद्र ग्रहण भी लगेगा इसलिए इस गुरु पूर्णिमा का ख़ासा महत्व है। पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण लगने के संयोग को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के रूप में माना जा रहा है। इसी वजह से आज एक दिन का महत्व अपने आप में काफी बढ़ जाता है। आज बन रहे इस महासंयोग के दिन विशेष रूप से मंत्रों को सिद्ध करने का काम किया जा सकता है।

चंद्र ग्रहण का दिन और समय

चंद्र ग्रहण 16 जुलाई 01:32:35 से शुरू होकर 17 जुलाई 04:29:50 तक रहेगा। ये आंशिक चंद्रग्रहण होगा जो भारत सहित अन्य एशियाई देशों, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा।

गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है

गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए आज के दिन को व्यास पूजा के रूप में भी मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के प्रमुख चार वेदों और “महाभारत” जैसे महाकाव्य के रचियता वेदव्यास को भारतीय संस्कृति में देवतुल्य माना गया है। महर्षि वेदव्यास का जन्म आज से करीबन 3000 ई.पू. आषाढ़ माह की शुक्ल पूर्णिमा के दिन हुआ था। वेदव्यास जी ने वेदों को आम लोगों को समझने के लिए इसे चार हिस्सों में बाँट दिया जिसे ऋग्ग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के नाम से जाना जाता है। आज के दिन विशेष रूप से व्यास जी की पूजा की जाती है और उनसे आशीर्वाद लिया जाता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.