इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, पढ़ें हिन्दू धर्म में क्या है इसका महत्व

हिन्दू धर्म में सावन के महीने को बेहद पवित्र महीना माना जाता है। इस पवित्र महीने में ही कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। हिन्दू धर्म में कांवड़ यात्रा को ख़ासा महत्व दिया जाता है, इस दौरान काँवड़िये कांवड़लेकर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने के लिए निकलते हैं। आप में से बहुत से लोगों ने कांवड़यात्रा के बारे में सुना होगा लेकिन शायद ही किसी को इस पवित्र यात्रा के महत्व के बारे में मालूम होगा। आज इस लेख के ज़रिये हम आपको कांवड़ के महत्व और साथ ही इस यात्रा से संबंधित कुछ अन्य तथ्यों के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

कब से शुरू होने जा रही है कांवड़यात्रा

धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो कांवड़यात्रा हिन्दू धर्म में ख़ासा महत्व है। सावन के महीने में शिव भक्त खासतौर से अपने कांवड़में गंगाजल लेकर सावन की चतुर्दशी पर शिव जी का जलाभिषेक करते हैं। हज़ारों लाखों की तादाद में लोग कांवड़ लेकर शिव जी को जल चढ़ाने पैदल ही कांवड़ यात्रा पर निकल पड़ते हैं। इस साल आगामी 17 जुलाई से सावन का महीना शुरु होते ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी।

कैसे हुई कांवड़ यात्रा की शुरुआत

कांवड़यात्रा की शुरुआत किसने और कब की इस संदर्भ में धार्मिक ग्रंथों में अलग-अलग कथाएं प्रचलित है। एक कथा के अनुसार भगवान् श्री राम ने पहली बार कांवड़ यात्रा की शुरुआत की थी। उन्होनें झारखण्ड के सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर देवघर में स्थित शिव जी के शिवलिंग का जलाभिषेक किया था। एक अन्य मान्यता के अनुसार कांवड़ यात्रा की शुरुआत समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। माना जाता है की समुद्र मंथन से निकले विष को पीने के बाद शिव जी का पूरा शरीर जलने लगा था जिसे देखकर सभी देवताओं ने उनका जलाभिषेक करवाया था। ऐसी मान्यता है की तब से ही शिव जी को हर वर्ष जल अर्पित करने की प्रथा शुरू हुई जिसे कांवड़ यात्रा का नाम दिया गया।

क्या है कांवड़ यात्रा का महत्व ?

कांवड़यात्रा विशेष रूप से शिव जी को सावन के पवित्र माह में जल अर्पित करने के लिए हर वर्ष शिव भक्तों द्वारा की जाती है। हिन्दुओं में इस यात्रा का विशेष महत्व है, इस दौरान शिव भक्त साफ़ मन से शिव भक्ति में पूरी तरह से लीन होकर मनवांछित फल प्राप्ति के लिए यात्रा आरंभ करते हैं। सभी देवी देवताओं में शिव जी को विशेष रूप से पूजा जाता है इसलिए भी कांवड़ यात्रा को ख़ासा महत्व दिया जाता है।

जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया की आने वाली 17 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। लिहाजा इस यात्रा के लिए अभी से तीर्थ स्थलों के अलावा कई जगहों पर तैयारियां चल रही है जहाँ से होकर काँवड़ियों की यात्रा गुजरेगी।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.