रविवार के दिन इस विधि से करें सूर्य देव की पूजा, होंगी सभी मनोकामनाएं पूरी !

हिन्दू धर्म में सूर्य को देवता का स्वरूप माना जाता है, और इसकी आराधना की जाती है। धरती पर ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत सूर्य ही है। सौर मंडल में सूर्य केन्द्र में स्थित है, जिसका आकार सभी ग्रहों से बहुत विशाल है। वैदिक ज्योतिष में यह एक महत्वपूर्ण और प्रमुख ग्रह है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सूर्य महर्षि कश्यप के पुत्र हैं। इनकी माता का नाम अदिति होने की वजह से सूर्य का एक नाम आदित्य भी है। सूर्य देव की पूजा के लिए रविवार का दिन समर्पित है। सूर्य के चिकित्सीय और आध्यात्मिक लाभ को पाने के लिए लोग प्रातः उठकर सूर्य नमस्कार करते हैं। सूर्य देव के लिए किया गया व्रत सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि यह व्रत सुख और शांति भी प्रदान करता है। अगर आपके मन में भी कई सारी इच्छाएं हैं, तो आप रविवार का व्रत कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए विधि से सूर्य देव की पूजा करें।

कैसे दें सूर्य को अर्घ्य

पौराणिक धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन अगर आप अर्घ्य देते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, तो सूर्य देव बहुत जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देंगे। प्रतिदिन सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल ले और उसमें लाल फूल, चावल डालकर साफ और प्रसन्न मन से सूर्य मंत्र का जाप करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दे। इस प्रकार अर्घ्य देने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और आयु, आरोग्य, धन, धान्य, पुत्र, मित्र, तेज, यश, विद्या, वैभव और सौभाग्य प्रदान करते हैं।

सूर्य पूजा में ज़रूर करें इन नियमों का पालन

  • आदित्य हृदय का नियमित पाठ करे।
  • स्वास्थ्य लाभ की कामना और नेत्र रोग से बचने के लिए ‘नेत्रोपनिषद्’ का प्रतिदिन पाठ करें।
  • रविवार को तेल, नमक भूलकर भी न खाएं और केवल एक समय ही भोजन करें।
  • प्रतिदिन सूर्योदय से पहले ही शुद्ध होकर और स्नान से कर ले।
  • नहाने के पश्चात सूर्यनारायण को तीन बार अर्घ्य देकर प्रणाम करें।
  • शाम के समय फिर से सूर्य को अर्घ्य देकर प्रणाम करें।
  • श्रद्धापूर्वक सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

आशा करते हैं कि इस लेख में दी गयी जानकारियाँ आपको पसंद आयी होंगी। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद।

यह भी पढ़ें –

कर्नाटक के इन शिव मंदिरों में आपको भगवान शिव के हर रूप के दर्शन हो जायेंगे

अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है चम्पावत का हिंगलादेवी मंदिर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.