होलिका दहन 2021: होलिका पूजन की संपूर्ण सामग्री

देशभर में होली की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी होली आने में कुछ दिन बचे हुए हैं लेकिन लोगों में इसकी उत्सुकता देखी जा सकती है और हो भी क्यों न। होली का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व भी है। रंगों के इस त्यौहार को अब देश में ही नहीं विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे बड़े त्योहारों में तैयारियों की लिस्ट लम्बी होती जाती है जिसकी वजह से कभी-कभार जरुरी काम भी रह जाते हैं। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट 

इन्हीं जरुरी कामों में से एक काम है होली के दिन होने वाली पूजा की सामग्री की लिस्ट तैयार करना। पंडित जी से बात करने के बाद भी अक्सर कई पूजा सामग्री बाजार से लाने के दौरान छूट ही जाती है। वजह?कभी आप लिखना भूल जाते हैं तो कभी सामने वाला आपको बताना भूल जाता है । ऐसे में हम आज आपका यह काम हम आसान कर दे रहे हैं। इस लेख में हम आपको होलिका दहन में इस्तेमाल में आने वाली संपूर्ण सामग्री बताने वाले हैं।

कब है होली और होलिका दहन?

इस साल यानी कि साल 2021 में फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन यानी कि 28 मार्च को होलिका दहन की जाएगी और इसके ठीक अगले दिन यानी 29 मार्च को सोमवार के दिन रंग-अबीर की होली खेली जाने वाली है।  होलिका दहन से पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। हिन्दू धर्म में होलाष्टक की अवधि के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य पर पूरी तरह से मनाही है। इस साल होलाष्टक 21 मार्च से शुरू हो रहे हैं और 28 मार्च को होलिका दहन के साथ ही इसका अंत हो जाएगा।

होलिका दहन का शुभ समय :

तिथि : 28 मार्च

दिन : रविवार

कब से :18:36:38 से 

कब तक: 20:56:23 तक

अवधि : 02 घंटे 19 मिनट

होली पूजन सामग्री :

होली के दिन पूजन का हिन्दू धर्म में ख़ास महत्व है। इस दिन पूजा करने से भक्तों के घर सुख-समृद्धि आती है। इस पूजा में में गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की मूर्तियां बनायी जाती हैं। ये मूर्तियां आपको बाजार में भी आसानी से मिल जाएंगी। बाद में फूल माला, गंगा जल, पुष्प, रोली चंदन, कच्चा सूत, हल्दी, मूंग, मीठे बताशे, रंग, अबीर, मिठाइयां, होली पर बनने वाले पकवान के अलावा सात प्रकार के अनाज व गेहूं की बालियां आदि के साथ होलिका की पूजा की जाती है। इस पूजा के दौरान इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है कि पूजा करते वक़्त आपका मुख हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा की तरफ रहे। 

              आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.