आने वाला है रंगों का त्यौहार: नोट कर लें क्या करें-क्या न करें की संपूर्ण जानकारी

होली यानी हिंदुओं का सबसे प्रमुख और रंगीन त्यौहार। होली के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोग अपने दुश्मनों को भी रंग लगाकर उनसे गले मिलकर अपने रिश्ते की नई शुरुआत करते हैं। यकीनन ही यह एक बेहद ही खूबसूरत और रंगीन त्यौहार होता है।

होली का त्यौहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में आज होली विशेष इस ब्लॉग में हम बात करेंगे होली के दिन क्या कुछ काम हमें अवश्य करने चाहिए और क्या कुछ काम हमें भूल से भी नहीं करना चाहिए। साथ ही जानेंगे क्या इस वर्ष होली और होलिका दहन पर शुभ संयोग बन रहा है। इसके अलावा जीवन में तमाम सफलता और आर्थिक संपन्नता के लिए होली के दिन किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी आपको इस ब्लॉग के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

होली 2022-होलिका दहन 2022 

इस बार होलिका दहन 17 मार्च के दिन पड़ेगी और होली का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा। यहां इस बात को भी जानना बेहद आवश्यक है कि होली से 8 दिन पहले यानी कि 10 मार्च से होलाष्टक लग जाएगा। होलाष्टक के दौरान किसी भी तरह का शुभ काम किए जाने की मनाही होती है।

17 मार्च को रात 12 बजकर 57 मिनट के बाद होलिका दहन का योग बन रहा है। इसके पहले पृथ्वीलोक पर भद्रा है। जानकारी के लिए बता दें कि भद्रा में होलिका दहन नहीं हो सकता है। इस वर्ष होलिका दहन और धुलंडी का पर्व एक ही तारीख को मनाया जाएगा। बता दें इससे पहले 2003, साल 2010, 2016 में भी ऐसे मौके आए थे और अब 2022 में भी इस तरह का संयोग बन रहा है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

होलिका दहन मुहूर्त 

होलिका दहन मुहूर्त: 21:20:55 से 22:31:09 तक

अवधि: 1 घंटे 10 मिनट

भद्रा पुँछा: 21:20:55 से 22:31:09 तक

भद्रा मुखा: 22:31:09 से 00:28:13 तक

होली 18, मार्च को

जानकारी: ऊपर दिया गया मुहूर्त नई दिल्ली के लिए मान्य है। अपने शहर के अनुसार शुभ मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

होली पर हनुमान पूजा का महत्व

होली के इस खूबसूरत त्योहार के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करना विशेष फलदायी रहता है। कहते हैं इस दिन यदि सही विधि और नियम के साथ भगवान बजरंगबली की पूजा की जाए तो व्यक्ति के जीवन से सभी कष्ट और परेशानियां दूर होते हैं।

इस विधि से करें होली के दिन हनुमान पूजा

  • हनुमान जी की पूजा होलिका दहन की रात किये जाने का विधान बताया गया है। ऐसे में पूजा से पहले स्नान करें और फिर घर में हनुमान भगवान की प्रतिमा के समक्ष बैठकर उनकी पूजा करें और मंत्र जाप करें। 
  • पूजा में हनुमान भगवान को सिंदूर, चमेली का तेल, फूलों का हार, प्रसाद, और चोला बजरंगबली को अर्पित करें। 
  • पूजा में भगवान हनुमान के सामने घी के दीपक जलाएं। 
  • पूजा के बाद हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें। 
  • पूजा के अंत में हनुमान भगवान की आरती करें।

होली के दिन क्या करें-क्या न करें 

  • होली के दिन अपने घर की विशेष तौर पर साफ सफाई करें और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें। 
  • घर पर जो भी पकवान बने उसे भगवान को भोग अवश्य लगाएं। 
  • इस दिन अपनी जेब में काले कपड़े में बांधकर पीली सरसों, लॉन्ग, जायफल, और काले तिल रखें। उसके बाद होलिका दहन के समय इसे होली में डाल दें। 
  • होली के दिन प्रसन्न मन से इस दिन की तैयारी करें। सभी लोगों का सम्मान करें। 
  • होलिका की राख अपने घर में अवश्य लायें और इसे घर के चारों कोनों में डाल दें। कहते हैं इस उपाय को करने से घर से वास्तु दोष दूर होता है। 
  • होली खेलने वाले दिन अपने घर के बड़े बुजुर्गों के पैरों में गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें। ऐसा करने से बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद तो मिलेगा ही साथ ही भगवान भी आपसे प्रसन्न होंगे। 
  • होलिका दहन की राख घर लाकर अपनी तिजोरी में अवश्य रखें। कहते हैं ऐसा करने से जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

क्या काम इस दिन भूल से भी न करें:

  • होलिका के दिन सफेद चीजों से दूर रहें। मुमकिन हो तो इस दिन अपने सिर को ढक कर रखें। 
  • सूर्यास्त के बाद होली ना खेले। कहा जाता है ऐसा करना शुभ नहीं होता है। 
  • इस दिन मास, मदिरा के सेवन से बचें। 
  • कोई भी नवविवाहित महिला होलिका जलते हुए ना देखें। इसके अलावा सास और बहू साथ में होलिका दहन भूल से भी न देखें। कहा जाता है सास बहू यदि साथ में होलिका दहन देखे तो इससे जीवन में परेशानी आने लगती है। 
  • होली के दिन ना ही किसी को पैसे दें ना ही किसी से पैसे लें। अन्यथा माँ लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

होली पर यह उपाय दिलाएंगे आर्थिक संपन्नता और हर काम में सफलता

  • होली से पहले किसी शनिवार के दिन हत्था जोड़ी खरीद लें। तंत्र विद्या में हत्था जोड़ी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और यह दिखने में धतूरे के पेड़ की तरह होती है। इसे खरीद कर एक लाल रंग के साफ कपड़े में बांधकर अपने पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। कहा जाता है ऐसा करने से धन वृद्धि होती है।
  • होली  के आसपास या होली के दिन यदि आप श्री यंत्र खरीद कर इसे अपने कार्यस्थल, व्यापार वाली जगह, या घर में रख लें तो इससे भी धन और वैभव की प्राप्ति होती है। बता दें श्री यंत्र के बारे में कहा जाता है कि इसमें देवी लक्ष्मी के साथ 33 कोटि देवीय शक्तियां वास करती हैं।
  • इसके अलावा यदि आपके जीवन में लंबे समय से आर्थिक परेशानी दिक्कत चली आ रही है तो आप मोती शंख भी खरीद सकते हैं। मोती शंख खरीद के आप इसे घर में किसी साफ़ और पवित्र जगह पर रख दें। ऐसा करने से न केवल आर्थिक समस्याएं दूर होंगी बल्कि स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
  • एकाक्षी नारियल, इस नारियल को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा की जाती है वहां स्वयं मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घर से नकारात्मकता दूर होती है और साथ ही संपत्ति हमेशा बनी रहती है।
  • पीली कौड़ियों खरीद कर इसे एक लाल रंग के साफ़ कपड़े में बांध ले। इसके बाद इसे अपने पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। कहते हैं इस उपाय को यदि होली के आसपास या होली के दिन कर लिया जाए तो इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
  • सफेद आक की जड़ को ज्योतिषविदों के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप इसे अपने घर में पैसे रखने वाली जगह पर स्थापित कर दें तो इससे घर में बरकत होती है और घर के सभी लोग स्वस्थ और खुश जीवन यापन करते हैं।
  • यदि आप पैसे तो खूब कमाते हैं लेकिन उसे बचाने में नकामयाब रहते हैं तो गोमती चक्र पीले कपड़े में बांधकर इसे अपने पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से आपके जीवन में धन आएगा भी और टिकेगा भी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.