होली के दिन गुरु शनि का अद्भुत संयोग, इन पांच राशियों के जीवन में पैसा ही पैसा

देश भर में होली की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस महीने 28 और 29 तारीख को होली का त्यौहार मनाया जाने वाला है। 28 मार्च को होलिका दहन होना है और 29 मार्च को रंगों की होली खेली जाने वाली है। लेकिन इस बार की होली ख़ास होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार होली के दिन शनि और गुरु एक साथ मकर राशि में विराजमान रहने वाले हैं।

इसी बात पर आइये जानते हैं हमारे विद्वान् ज्योतिषी आचार्य रमन जी से क्या होगा इस महा संयोग का हमारे जीवन पर प्रभाव 

होली और होलिका दहन के शुभ मुहूर्त से जुड़ी जानकारी के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

देश पर इस अद्भुत संयोग का प्रभाव

उस दिन चंद्रमा दोपहर तक सूर्य के नक्षत्र में रहेंगे और शाम को छह बजे के आसपास चंद्रमा वापस अपने नक्षत्र में हो जाएंगे। देश-दुनिया पर इस गोचर का प्रभाव देखा जाने वाला है। लोगों के बीच उल्लास का माहौल रहेगा लेकिन या माहौल ज्यादा समय तक नहीं रहने वाला है। वहीं स्त्रियों के लिए यह समय शुभ नहीं है। इस दौरान उन्हें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इस दौरान शुक्र शनि से द्रष्ट रहेंगे।

बृहस्पति की दृष्टि चन्द्रमा पर पड़ेगी लेकिन शनि के दुष्प्रभाव से बृहस्पति की गरिमा को ठेस पहुंचेगी। अप्रत्याशित घटना के आसार हैं जिससे लोगों के बीच भय व्याप्त होगा। अग्नि काण्ड या फिर किसी विमान के दुर्घटना की खबर आम जान को देखने के लिए मिल सकती है। हालांकि त्यौहार के दौरान किसी भी तरह की हानि के आसार नहीं हैं लेकिन इस गोचर की वजह से मेदिनी प्रभाव अच्छे नहीं रहने वाले हैं। इसकी वजह से दुनिया के किसी हिस्से में किसी प्रकार की जलीय दुर्घटना की भी संभावना है। लोगों को चाहिए कि इस गोचर के दौरान वे भगवान श्री राम का निरंतर स्मरण करते रहें।

लेकिन बस इतना ही नहीं है जो इस दिन को ख़ास बना रहा है। होली के दिन तीन दुर्लभ योग यानी कि सर्वार्थ सिद्धि योग, ध्रुव योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में पांच राशियों यानी कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह राशि वाले जातकों पर इस संयोग का प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस लेख में हम इन्हीं पांच राशियों की बात करने वाले हैं।

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

इन पांच राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों को इस दुर्लभ संयोग का लाभ होता हुआ दिख रहा है। व्यापारी व नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ समय। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। नयी नौकरी या मनचाही नौकरी की संभावना भी बन रही है। पारिवारिक जीवन सुखद और शांत रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे। कोशिश करें कि अपने गुस्से पर काबू रखें वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

क्या पड़ेगा इस महासंयोग का आपके जीवन पर असर, जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर करें बात

वृषभ राशि :

वृषभ राशि वाले जातकों को इस दौरान लम्बे समय से चली आ रही किसी आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं या फिर इस दौरान इंक्रीमेंट भी हो सकता है। व्यापारी बंधु-बांधवों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके नए आइडियाज काम कर सकते हैं और इससे आपको लाभ मिलने की भी संभावना बन रही है। समाज में अपने काम से यश अर्जित कर सकते हैं।लम्बे समय से चल रही किसी पारिवारिक परेशानी का भी अंत होगा।

मिथुन राशि :

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान उनकी सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है। साथ ही साथ नई नौकरी के नए योग भी बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिल सकता है। मातृ पक्ष का सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। आमदनी की राह में किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। 

होली 2021 की तारीख और शुभ मुहूर्त जानने के लिए अभी पढ़ें

कर्क राशि :

कर्क राशि वालों के लिए भी यह संयोग आर्थिक रूप से लाभ देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान बेवजह के खर्चे यानी कि फिजूलखर्ची पर आप रोक लगाने में सक्षम हो सकते हैं। हालांकि काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन यह आपके लिए अंत में फायदे का सिद्ध होगा। अचानक से किस प्रकार के धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख और शान्ति का माहौल बना रहेगा। आमदनी के नए राह पर आप विचार कर सकते हैं।

सिंह राशि :

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। नयी नौकरी की तलाश कर रहे जातक या फिर मनचाही नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए यह समय शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। हालांकि इस दौरान सिंह राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं। होलिका दहन से पहले कोई मन को प्रसन्न करने वाली खबर मिल सकती है।

कॉल परआचार्य रमन जी से बात करें 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ भी साझा कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.