होली 29 मार्च 2021: राशि अनुसार यह उपाय आपको दिलाएंगे सफलता

होली का त्योहार पूरे भारत वर्ष समेत दुनिया के कई कोनों में 29 मार्च 2021 को बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। यह त्योहार हमे भाईचारे का पाठ भी पढ़ाता है और कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। उम्मीद हैं कि आप लोग भी इस त्योहार के दिन सारी बुराईयों से हटकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे। होली में रंगों के साथ-साथ पूजा पाठ का भी बड़ा महत्व माना गया है, इसलिए आज हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे कि राशि अनुसार आपको किस तरह पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

मेष 

मेष राशि के लोगों को इस दिन पूजा करते वक्त पुजा स्थल पर बताशे, साबुत चावल रखने चाहिए। इससे आपकी सेहत में अच्छे बदलाव आएंगे और आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति भी होगी। 

वृषभ

इस राशि वालों को पूजा करते समय भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करनी चाहिए और चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे आपको अच्छे फल मिलेंगे। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातक होली के पर्व के दौरान पूजा के बाद यदि हरी वस्तुओं का दान करें तो उनकी जीवन की कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। 

कर्क 

इस राशि वालों को होली के दिन पूजा के समय भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए और शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए।

सिंह 

सिंह राशि के लोगों को इस दिन पूजा के समय भगवान सूर्य के मंत्रों का जाप करना चाहिए, इससे आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों को होली के दौरान पूजा करते समय पूजा स्थल पर भगवान विष्णु को दुर्वा अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सफलता प्राप्त होगी। 

तुला 

इस राशि के जातकों को पूजा करने के बाद मिश्री की प्रसाद बनाकर लोगों में बांटना चाहिए। जीवन की दुविधाओं से आपको इससे मुक्ति मिलेगी। 

विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  करें और जानें राशि अनुसार क्या होंगी आपमें खूबियां

वृश्चिक

इस राशि के जातकों को होली के दौरान भगवान हनुमान की पूजा अवश्य करनी इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही बौद्धिक क्षमता भी बढ़ेगी। 

धनु 

इस राशि के जातकों को होली के दौरान पूजा में नारियल रखना चाहिए। आपको इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए इससे जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे। 

मकर 

शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों भगवान शिव की पूजा होली के दौरान अवश्य करनी चाहिए, इससे जीवन में शांति आएगी। 

कुंभ 

इस राशि वालों को होली के दौरान शिवलिंग में बेलपत्र अर्पित करने चाहिए, ऐसा करना आपको शुभ फल प्रदान करेगा। 

मीन 

राशिचक्र की अंतिम राशि मीन के जातकों को इस दिन पूजा के बाद अपने बड़े-बुजुर्गों और गुरुओं का आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता आएगी। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.