मनचाहा फल पाने के लिए करें होली के उपाय और टोटके

भारत वर्ष में होली के त्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार रंगों का यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन के पश्चात् अगले दिन मनाया जाता है। धार्मिक दृष्टिकोण से होली पर्व अधिक महत्व रखता है। शास्त्रों में ऐसा वर्णन है कि होली में किए गए उपाय अधिक फलदायी होते हैं। इसलिए होली की रात्रि को लोग अपने कार्य सिद्ध करने और मनोकामना पूर्ति के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। इस लेख में हम आपको होली में किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय और अचूक टोटके बताएंगे जिनके द्वारा आप अपने कार्य को सिद्ध करने में सफल होंगे।

होली में करें ये ज्योतिषीय उपाय, दूर होंगे ग्रह दोष

होली के दिन सूर्य और चंद्र ग्रह एक-दूसरे के विपरीत होते हैं। ज्योतिषीय उपाय के लिए दोनों ग्रहों की यह स्थिति बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान सूर्य ग्रह कुंभ अथवा मीन राशि में स्थित होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार नवग्रह शांति के उपाय के लिए होली का समय शुभ होता है। ज्योतिषीय उपाय के रूप में होली की राख से शिवलिंग की पूजा करने से और उस राख को जल में मिलाकर स्नान करने से नवग्रह दोष दूर होते हैं। इस शुभ अवसर आपको नवग्रह यंत्र की पूजा तथा नवग्रह मंत्र का जाप करना चाहिए।

धन प्राप्ति के लिए होली में करें यह अचूक उपाय

धन पाने की इच्छा रखने वाले जातकों को होली की रात चंद्रमा का स्मरण करना चाहिए। टोटके के रूप में आप चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें और उन्हें सफेद मिष्ठान अथवा खीर का भोग लगाएं। चंद्रमा के बीज मंत्र “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः” का 108 बार जाप करें। खीर अथवा दूध की मिठाई को प्रसाद के रूप में बच्चों में बांट दें। यह सरल उपाय आपके जीवन में धन की कमी को दूर करेगा।

होली में करें इस रोग नाशक मंत्र का जाप

यदि कोई जातक लंबे समय से किसी रोग से पीड़ित है और वह उस रोग से मुक्ति चाहता है तो उसे होली की रात को तुलसी की माला के साथ इस विशेष मंत्र का 1008 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र के प्रभाव से उसे रोग से मुक्ति मिलेगी। मंत्र –

“ॐ नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा”

मनोकामना पूर्ति के लिए विधि-विधान से करें होली पूजा

होली पर्व में पूजा विधि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। पूजा के लिए हल्दी की गांठ, उपले, फल और सब्जी की माला बनाकर उसे धारण करें। होलिका दहन से पूर्व  पूजन सामग्री के साथ होलिका पूजन करें। इसके बाद होलिका के चारों तरफ आठ दीये जलाएं और सभी सामग्री को होलिका के ऊपर अर्पण कर दें।

मनचाहा वरदान के लिए आज़माए होली के बेहद सरल टोटके

होली के लिए कुछ ऐसे धार्मिक उपाय हैं जिनको करने से व्यक्ति को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। मान्यता है कि होली के दिन हनुमान जी को पाँच लाल पुष्प चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से साधक को पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन शिव जी से वरदान पाने के लिए सुबह बेल पत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर अपनी मनोकामना बोलते हुए शिवलिंग पर सच्चे मन से अर्पित करना चाहिए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.