क्या हिन्दू धर्म के सबसे बड़े दानवीरों के बारे में जानते हैं आप?

हिन्दू धर्म की पौराणिक कथाओं में कुछ ऐसे बड़े दानवीर हुए हैं जिनके बारे हमें अवश्य जानना चाहिए। क्योंकि उनके द्वारा किए गए दान उन्हें अमर कर गए हैं। हिन्दू धर्म में दान को एक पवित्र कार्य माना जाता है। इसलिए हर शुभ अवसर हमारे यहाँ दान देने का प्रचलन है। दान से ही व्यक्ति महान बनता है साथ ही इससे किसी व्यक्ति, समाज और संस्था का कल्याण भी हो जाता है और

यही दान करने का वास्तविक उद्देश्य भी है। लेकिन यदि दान के पीछे किसी का स्वार्थ छिपा हो तो वह असल में दान नहीं कहलाता है। सनातनी परंपरा में ऐसे दानवीर हुए हैं जिन्होंने दान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। वे दान धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटे। उन दानवीरों का जिक्र हम यहाँ कर रहे हैं। 

कर्ण

महाभारत के युद्ध में कुंती पुत्र कर्ण कौरवों के साथ पाण्डवों के विरुद्ध युद्ध लड़ रहे थे। वे बड़े महान धनुर्धर योद्धा थे। उनके कुंडल और कवच उन्हें युद्ध में अजय बनाते थे। कुंडल और कवच के कारण कर्ण को कोई भी शस्त्र मार नहीं सकता था। लेकिन भिक्षुक के वेश में आए इंद्र ने जब उनसे कुंडल और कवच माँगे तो उन्होंने हँसते हुए उन्हें दान कर दिया। बाद में इन्हीं के अभाव से कुरुक्षेत्र के मैदान कर्ण मृत्यु को प्राप्त हुए। 

राजा बलि

दानवीरों में राजा बलि का भी प्रमुख स्थान है। एक समय में उन्होंने पृथ्वी और देव लोक पर अपना कब्जा कर लिया था। लेकिन वामन अवतार में आए भगवान विष्णु जी ने उनसे केवल तीन पग भूमि मांगने की इच्छा जताई। राजा ने उनकी इस माँग को स्वीकार कर लिया। कहते हैं कि विष्णु जी दोनों ही पग में दोनों लोकों को नाप लिया। इसके बाद उन्होंने राजा बलि के पास कुछ देने को नहीं रहा तो उन्होंने तीसरा पैर अपने सिर पर रखा लिया। भगवान विष्णु उनके दान से प्रसन्न हुए और उन्हें पाताल लोक में रहने का निर्देश दिया। 

महर्षि दधीचि

देवताओं के राजा इंद्र को अपनी अस्थियाँ दान करने वाले महर्षि दधीचि ने दान के लिए अपना शरीर तक को त्याग दिया था। उनकी इन्हीं हड्डियों से महाशक्तिशाली वज्र नामक शस्त्र बनाया गया और इसी वज्र से इंद्र ने देवताओं को युद्ध में परास्त किया था। महर्षि दधीचि के इस दान उन्हें सदा के लिए अमर कर दिया। 

सत्यवादी राजा हरीश चंद्र

सत्यवादी राजा हरीश चंद्र अयोध्या के राजा सत्यव्रत के पुत्र थे। अपने दानी स्वभाव के कारण उन्होंने महर्षि विश्वामित्र को अपने संपूर्ण राजपाठ दान कर दिया। इसके बाद उन्होंने अनेक कष्टों को सहना पड़ा। सत्य के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने अपनी पत्नी और पुत्र तथा स्वयं को बेच दिया था। वे सत्यवादी और महादानी थे। 

बर्बरीक

महाभारत के समय बर्बरीक नामक 14 वर्षीय बालक एक महान धनुर्धर था। धनुर विद्या में कर्ण, अर्जुन और स्वयं भीष्म पितामह उनके सामने कुछ भी नहीं थे। बर्बरीक ने अपनी माता को यह वचन दिया था कि मैं युद्ध में कमज़ोर पक्ष यानि कौरवों का साथ दुंगा। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण ये जानते थे कि यदि बर्बरीक युद्ध में शामिल हुआ तो परिणाम पाण्डवों के विरुद्ध हो सकता है। इसलिए उन्होंने एक ब्राह्मण का वेश धारण किया और बर्बरीक के पास जाकर उसका शीश दान में माँग लिया। दानी स्वभाव के कारण बर्बरीक ने अपना शीश दान कर दिया।

यह भी पढ़ें:
कर्मफल दाता शनि के प्रकोप से बचने के महाउपाय।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.