अफ्रीका से तबाही बनकर आ रही हैं गर्म हवाएँ, दहशत में यूरोप

यूरोपीयाई मौसम वैज्ञानिकों ने अब फ्रांस व जर्मनी के लोगों के लिए मौसम को लेकर जानलेवा चेतावनी जारी की है। अफ्रीका से आ रही गर्म हवाओं से बचने के लिए फ्रांस और जर्मनी के अलावा यूरोप के अन्य हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के द्वारा तापमान वृद्धि के साथ-साथ तक भीषण उमस की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते हो रहा है।

तापमान के 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की आशंका 

चेतावनी के तहत ये कहा गया है कि अफ्रीका के रेगिस्तानी इलाकों से उठ रही गर्म हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक पूरे यूरोप में तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान यूरोप में 47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इसे देखते हुए वैज्ञानिकों ने पूरे एरिया में अलर्ट जारी किया है। लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचने की सलाह जारी की जा रही है। बावजूद इसके अंदेशा जताया गया है कि इन गर्म हवाओं के थपेड़ों और पारे में अचानक होने वाली बढ़ोतरी से हजारों लोगों की जान भी जा सकती है।

यूरोप में 2003 में गर्म हवाओं के चलते हुई थी 35 हज़ार लोंगो की मौत

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2003 में भी यूरोपियन देशों को ठीक ऐसी ही गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा था। आंकड़ें बताते हैं कि इससे फ्रांस में तकरीबन 15,000 जबकि पूरे यूरोप में 35,000 लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त पारा 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.