स्वास्थ्य के लिहाज़ से आपके लिए कैसा रहेगा वर्ष 2020, जानें अपना स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में भविष्यवाणियों को पढ़ें और जानें कि इस नए साल में आप कितने फिट होंगे।

इंसान का स्वास्थ्य अच्छा हो तो वो जीवन में क्या कुछ नहीं कर सकता है, लेकिन हमारे ग्रह हमेशा हमारे स्वास्थ्य के लिहाज़ से अच्छे ही हों ये तो मुमकिन नहीं है। ऐसे में हम आपके लिए स्वास्थ्य राशिफल 2020 लेकर आये हैं जिसे पढ़कर आप भी जान सकते हैं कि इस नए साल में आपका स्वास्थ्य किस करवट बैठने वाला है। यहाँ आपको केवल आपके स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणी ही नहीं मिलेगी बल्कि आपको इस वर्ष भर अपने स्वास्थ्य को सही बनाये रखने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इसकी भी जानकारी मिलती है। क्या इस वर्ष कुछ ग्रह और नक्षत्र आपको किसी बड़ी बीमारी के चक्रव्यूह में फंसायेंगे? क्या इस वर्ष किसी एक्सीडेंट का योग है? नीचे दी गयी भविष्यवाणी को पढ़ें और जानें कि क्या इस साल आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है? अगर हाँ, तो आपको किन चीज़ों से खासकर बचना है, और इस वर्ष कौन से महीने आपके लिए सबसे अधिक अनुकूल रहने वाले हैं?

करियर से जुड़े सभी सवालों का जवाब पाने के लिए अभी खरीदें, कैरियर परामर्श रिपोर्ट

हमारा जीवन सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि हमारा स्वास्थ्य अच्छा हो क्योंकि ज़िन्दगी के कोई भी सपने बगैर अच्छे स्वास्थ्य के पूरे नहीं किये जा सकते हैं। आपका शारीरिक, सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य ये सभी आपके अच्छे स्वास्थ्य का निर्माण करते हैं। इसके अलावा हम उन कारकों को भी अच्छी तरह से जानते हैं जो हमारे अच्छे स्वास्थ्य की विफलता का कारण होती हैं। हालांकि, ज्योतिष के प्राचीन विज्ञान भी विशिष्ट ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के आधार पर भविष्यवाणी कर सकते हैं, और आपको पहले  से ही बता सकते हैं कि आपकी फिटनेस में गिरावट की संभावनाएं कब और कैसे आ सकती हैं। हालाँकि इस भविष्यवाणी का ये मतलब बिलकुल भी नहीं है कि आप बीमार अवश्य ही होंगे लेकिन सलाह लेकर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने में भी कोई हानि नहीं है। तो आइए बिना देरी किये जानते हैं आपकी राशि के अनुसार वर्ष 2020 का स्वास्थ्य राशिफल।

brihat kundli

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है अपनी चंद्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार इस साल आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अपने शरीर को लेकर आप चिंतित भी रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य को सुधारने के प्रयास आप न के बराबर करेंगे….आगे पढ़ें

वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

आपका स्वास्थ्य यदि अच्छा है तो आफ जीवन के हर पक्ष का आनंद उठा सकते हैं। इस साल वृषभ राशि वालों को भी अपने स्वास्थ्य को सुधारने के प्रयास करने होंगे….आगे पढ़ें

मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहने वाला है। साल की शुरुआत अच्छी रहेगी इस समय आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रुपों में खुद को स्वस्थ पाएंगे….आगे पढ़ें

कर्क राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस साल आपकी लापरवाही की वजह से आपको बीमारियां लग सकती हैं। इस साल आप ज्वर, टायफाइड जैसे रोगों की चपेट में आ सकते हैं….आगे पढ़ें

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल आपके स्वास्थ्य जीवन के लिये बेहतरीन रहने की उम्मीद है। इस साल आप लोगों से ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं करेंगे जिसकी वजह से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी काफी बेहतर रहेगा….आगे पढ़ें

कन्या राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा जिसके चलते आप जीवन के और क्षेत्रों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर पाएंगे। स्वास्थ्य का मिजाज अच्छा रहने से आपके आत्मबल में भी बढ़ोत्तरी होगी….आगे पढ़ें

तुला राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार इस साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने हर काम को दक्षता के साथ पूरा करेंगे। हालांकि साल के शुरुआती महीनों के बाद आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है….आगे पढ़ें

वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य का अच्छा होना आपको कई अन्य परेशानियों से भी दूर कर देता है। यदि आपका स्वास्थ्य खराब है तो कई अन्य कामों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। साल 2020 में आपके स्वास्थ्य जीवन की बात की जाए तो यह सामान्य रहेगा….आगे पढ़ें

धनु राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य जीवन के लिए सामान्य रहने वाला है। हालांकि इस साल कोई बड़ी बीमारी आपको नहीं लगेगी लेकिन छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं….आगे पढ़ें

मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम देगा। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर शिक्षा अर्जित कर रहे हैं या जॉब कर रहे हैं तो आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरुरत होगी….आगे पढ़ें

कुंभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार, आपको इस साल जीवन के बाकी पहलुओं से ज्यादा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। इस साल आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है….आगे पढ़ें

मीन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

मीन राशि वाले जातकों के लिये यह साल ठीक-ठीक रहेगा। हालांकि आपको कोई भी ऐसी बड़ी समस्या इस साल नहीं होगी जिसकी वजह से आप परेशान हों। शारीरिक रुप से कमजोरी आपको हो सकती है….आगे पढ़ें

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.