नए साल में इन राशियों के जातक रहें सतर्क, हो सकती है स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

कहते हैं न एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और इसलिए ही हर इंसान को अपने स्वास्थ को लेकर हमेशा सजग रहना चाहिए। अगर इंसान का स्वास्थ अच्छा  हो तो इससे उनके आतंरिक शक्ति, शांत मन और आत्मविश्वाश में बढ़ोतरी होती है जो कि अच्छा जीवन जीने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि किसी इंसान का स्वास्थ्य कब खराब हो जाए इसके बारे में कोई नहीं बता सकता| लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं के माध्यम से हम आपको जानकारी देंगे कि साल के कौन से महीने आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए बेहतर रहेंगे और किन महीनों में आपको रहना होगा सावधान। इसके साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किन बातों का आपको ख्याल रखना चाहिए इसके बारे में भी आपको जानकारी दी जाएगी।

तो आईये जानते हैं स्वास्थ्य राशिफल 2020 से आपके स्वास्थ्य के बारे में।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

साल 2020 स्वास्थ्य के लिहाज़ से मेष जातकों के लिए थोड़ी परेशानियां लेकर आने वाला साबित हो सकता है। इस साल जहाँ एक तरफ आप अपने शरीर को लेकर चिंतित रहेंगे वहीँ दूसरी तरफ आप अपने स्वास्थ्य को सुधारने के प्रयास लगभग न के बराबर ही करेंगे। ऐसे में आपको सलाह तो यही दी जाती है कि अगर इस साल आप व्यायाम या योग के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो कम-से-कम अपने भोजन का तो ख़ास ख्याल रखें ही। इसके अलावा आपको इस साल बासी औऱ गरिष्ठ भोजन से परहेज करने की भी जरुरत है। मार्च से मई तक का समय आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए अच्छा जाने वाला है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे हैं तो इस समय में उससे भी आपको निजात मिल सकती है। जून से अगस्त तक के समय में आपको छोटी-छोटी बीमारियां हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

साल 2020 वृषभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ के पहलु से सतर्क रहने की सलाह देता है। हालाँकि अगर आपका स्वास्थ अच्छा है तो आप जीवन के हर पक्ष का आनंद उठा सकते हैं। इस साल वृषभ राशि के जातकों के जीवन में नकारत्मक बदलाव आने के प्रबल योग हैं।

आपके थोड़े से प्रयासों से ही आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं जिससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दुरुस्त रह सकता है। ऐसे में आपको इस साल यही सलाह दी जाती है कि आप काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने के लिए भी समय निकालें। इस साल के मध्य भाग में आप पर काम का बोझ थोड़ा अधिक बढ़ सकता है। जितना हो सके इस वर्ष आप अपने परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाएँ और इस बीच अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के भी निरंतर प्रयास करें।

मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

वर्ष 2020 मिथुन जातकों के लिए स्वास्थ के लिहाज़ से ठीक-ठाक ही रहने वाला है। इस साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी क्योंकि इस वक़्त आप खुद को मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप में स्वस्थ पाएंगे। हालाँकि हो सके तो इस दौरान मदिरापान से बचें वरना आपका स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। साल के मध्य भाग में मिथुन जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा क्योंकि इस दौरान शनि का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा और यह गोचर आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए सही नहीं रहेगा। इस दौरान आपको किसी बड़ी बीमारी की भी संभावना बन रही है। सावधान रहे। साल में स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां तो होंगी लेकिन अगर आप इसके लिए पहले से ही खुद को सजग कर लें तो

आपकी सतर्कता और सही दिनचर्या आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकती है।

कर्क राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

साल 2020 स्वास्थ के लिहाज़ से कर्क राशि के जातकों के लिए कुछ ख़ास अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस साल ज़रा सी भी लापरवाही से आपको बीमारी लग सकती है। इस साल आप ज्वर, टाइफाइड जैसे रोगों के चपेट में आ सकते हैं। जुलाई से नवंबर के मध्य तक बृहस्पति आपके छठे भाव में रहेगा और स्वास्थ के लिहाज़ से ये स्थिति आपके लिए अच्छी नहीं है। आप चाहें तो इस समय नियमित व्यायाम से खुद को दुरुस्त रख सकते हैं। हालाँकि  नवंबर के बाद आपके स्वास्थ्य में अच्छे परिवर्तन आने के पूरे-पूरे योग हैं। जिन लोगों को मोटापे की समस्या है उन्हें इस साल कुछ परेशानियां हो सकती हैं इसलिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरुरत है। इस साल किसी भी छोटी से छोटी समस्या को भी नज़रअंदाज़ ना करें।

विद्यारंभ मुहूर्त 2020 की शुभ तारीख़: विद्यारंभ मुहूर्त 2020

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

साल 2020 सिंह राशि के जातकों के लिए स्वास्थ के लिहाज़ से काफी बेहतरीन जाने की उम्मीद है। इस साल आप ज़्यादा लोगों से घुले-मिलेंगे नहीं जिसकी वजह से आपका मानसिक स्वास्थ काफी अच्छा रहने वाला है। अप्रैल से जुलाई तक के समय में आपको अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है क्योंकि ग्रह नक्षत्रों की चाल इस समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। साल के अंत तक आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। यानी कि कुल मिलाकर वैसे तो यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा है लेकिन अत्यधिक तनाव आपके स्वास्थ्य में कुछ कमी ला सकता है। इसलिए कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में इस साल संभलकर रहें।

कन्या राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

साल 2020, स्वास्थ के लिहाज़ से कन्या राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। स्वास्थ अच्छा होने की वजह से आप अपने जीवन के अन्य सभी कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। इस साल अपने साथ-साथ आपको घर वालों के भी स्वास्थ का ध्यान रखना है। आपको काम का ज्यादा बोझ अपने ऊपर लेने से बचने की ज़रूरत है नहीं तो मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। इस साल आपको मौसम परिवर्तन के दौरान छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती हैं लेकिन इसके अलावा कोई बड़ी बीमारी इस साल आपको नहीं लगेगी। कन्या जातकों को उनके तंत्रिका तंत्र और पाचन से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अच्छी दिनचर्या को अपनाकर आप इन सभी परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं।

तुला राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार इस साल की शुरुआत में तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। अच्छे स्वास्थ की वजह से आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने हर काम को अच्छे से पूरा कर सकेंगे। हालांकि साल के शुरुआती कुछ महीनों के बाद आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियों हो सकती हैं जैसे अपच, जोड़ों के दर्द, सिर दर्द। साल के मध्य भाग में आपको अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि कोई भी बीमारी बड़ा रुप ले रही है तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से आपको सलाह लेने की आवश्यकता है। साल के अंतिम कुछ महीने आपके स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे रह सकते हैं और अपने अच्छे स्वास्थ्य के बल पर आप अपने परिवार के लोगों का भी खूब ख्याल रखेंगे।

वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ के लिहाज़ से साल 2020 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक ही रहने वाला है। साल के शुरुआती पहले महीने में स्वास्थ सम्बन्धी कुछ समस्याएं बेशक आ सकती हैं लेकिन इसके बाद आपका साल बेहतर ही होता जायेगा। अच्छे स्वास्थ की वजह से आपके अंदर ऊर्जा भरी रहेगी और आपकी शारीरिक शक्ति में भी इजाफ़ा होगा। हालाँकि साल के मध्य भाग में थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आपको आँतों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। अपनी आंतरिक शक्ति के दम पर आप जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर कर सकते हैं।

अन्नप्राशन संस्कार की शुभ तिथि एवं समय: अन्नप्राशन मुहूर्त 2020

धनु राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ के लिहाज़ से वर्ष 2020 धनु राशि के जातकों के लिए बेहद ही सामान्य जाने की उम्मीद है। यूँ तो इस वर्ष आपको कोई बड़ी बीमारी इस साल नही होगी लेकिन छोटी बीमारियों से सावधान रहे वो आपको परेशान कर सकती हैं। इस साल की शुरुआत से लेकर मार्च के अंत तक और उसके बाद जून अंत से नवंबर मध्य तक का समय आपके स्वास्थ्य जीवन में जबरदस्त सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस साल काम की अधिकता आपको व्यस्त रखेगी लेकिन बावजूद इसके आपको अपने लिये समय निकालना होगा और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास करना होगा। कुल मिलाकर देखें तो इस राशि के ज्यादातर लोग इस साल स्वस्थ जीवन व्यतीत करेंगे।

मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ के लिहाज़ से मकर राशि के जातकों का वर्ष 2020 काफी मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा। अगर आप किसी भी कारणवश अपने घर से दूर रहते हैं तो इस वक़्त आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मकर राशि के जातक जो लम्बे समय से बीमार चल रहे थे वो इस वर्ष अच्छा महसूस करेंगे। उन्हें उनकी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। हालाँकि इस वक़्त बहुत ज़रूरी है कि आप बीमारियों से उचित दूरी बना कर रखें। इस साल मार्च के बाद का समय इस राशि के लोगों के लिए विशेष रुप से हितकारी है क्योंकि इस दौरान देव गुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। हालाँकि साल का अधिकतर समय आपके स्वास्थ के लिहाज़ से अनुकूल ही रहेगा लेकिन आपको कमजोरी का अहसास हो सकता है। साल के अंतिम महीनों में आप अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ उठा पाएंगे।

कुम्भ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ के लिहाज़ से वर्ष 2020 कुम्भ राशि के जातकों के लिए बाकी पहलुओं से ज्यादा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत को दर्शाता है। इस साल आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और आप शारीरिक स्वास्थ्य के बिगड़ने की वजह से मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं। इसके बाद  फरवरी से मई के महीने तक आपको बाहर खाने से जितना हो सके बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य के बिगड़ने की संभावना है। इसके साथ ही अगर अपना स्वास्थ्य सही रखना है तो आपको समय पर सोने और जागने की आदत डाल लेनी चाहिए। इन आदतों को जीवन में लाकर आप खुद में ऊर्जा की अधिकता महसूस करेंगे।

कर्णवेध मुहूर्त 2020 तिथि एवं समय: कर्णवेध मुहूर्त 2020

मीन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

मीन राशि वाले जातकों के लिये साल 2020 स्वास्थ के लिहाज़ से ठीक-ठीक ही जाने वाला है। हालांकि इस साल आपको कोई भी ऐसी बड़ी समस्या नहीं होगी जिसकी वजह से आप परेशान हों। हाँ लेकिन आपको इस साल शारीरिक रुप से कमजोरी ज़रूर हो सकती है क्योंकि काम की अधिकता और अनियमित दिनचर्या आपके लिये समस्या का विषय है। अगर मीन जातक अपनी दिनचर्या में सुधार कर लें तो उनकी कई समस्या चुटकियों में ही दूर हो सकती है। स्वास्थ्य राशिफल के भविष्यफल के अनुसार इस साल मीन जातक खांसी-जुकाम जैसी परेशानियों से बार-बार परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको अपने खानपान का भी ध्यान रखना होगा।  लेकिन घबराने की ज़रूरत बिलकुल नहीं है क्योंकि साल के अंतिम महीनों में आपका आत्मबल बढ़ेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अगर आप घर से बाहर रहते हैं तो इस साल अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.