हरियाली तीज 2022 : जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं महत्त्व

हरियाली तीज 2022: सावन का पावन महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है क्योंकि इसी महीने में माता पार्वती ने 108 जन्मों तक कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति स्वरुप में पाया था। इसलिए सावन में भगवान शिव और माँ पार्वती की पूजा भक्तों लिए अत्यंत शुभ फलदायी और कष्टनिवारणी मानी जाती है।  सनातन धर्म में सावन के महीने को बहुत ख़ास और पवित्र इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि इस पूरे महीने में भक्तों द्वारा अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरीकों से भगवान शिव को पूजा जाता है।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारेविद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात

सावन के महीने में प्रकृति की सुंदरता अपने चरम पर होती है, बारिश की बूँदें धरती को गर्मी की तपिश से राहत देती हैं और पेड़-पौधों की हरियाली मन प्रसन्न करने वाली होती है। ऐसे में जब चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नज़र आए और धरती खुद को हरी चादर में लपेट लें, तब  मनाया जाता है हरियाली तीज का पावन पर्व, जिसमें मनोरम क्षण का आनंद लेने के लिए महिलाएं झूले झूलती हैं और  लोक गीत गाकर उत्सव मनाती हैं। हरियाली तीज के अवसर पर देशभर में कई जगह मेले लगते हैं और माता पार्वती की सवारी धूमधाम से निकाली जाती है। सुहागन स्त्रियों के लिए हरियाली तीज का  पर्व बहुत मायने रखता है। सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करेंकॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

हरियाली तीज 2022  मुहूर्त

जुलाई 31, 2022 को 03:01:48 से तृतीया आरम्भ
अगस्त 1, 2022 को 04:20:06 पर तृतीया समाप्त

ऊपर दिया गया मुहूर्त दिल्ली के लिए मान्य है। अपने शहर के अनुसार शुभ मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

गहन आस्था और प्रेम का पर्व: हरियाली तीज 

वैदिक पंचांग के अनुसार हरियाली तीज या श्रावणी तीज का खास पर्व, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलायें द्वारा पूरे दिन का उपवास रखा जाता है और संध्याकाळ में भगवान शिव और माँ पार्वती की विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है। सुहागिन महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का व्रत पति की लंबी उम्र, उनके सुखद जीवन एवं पुत्र प्राप्ति की कामना के लिए किया जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती अपने भक्तों की विधिवत पूजा अर्चना से प्रसन्न होकर उन्हें, उनकी सम्पूर्ण मनोकामनाओं की पूर्ति आशीर्वाद देते हैं।   

मान्यता है कि जो सुहागिन स्त्रियां सावन माह के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि यानी हरियाली तीज का व्रत रख कर शंकर जी के साथ मां पार्वती की पूजा विधि विधान से करती हैं, उनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। इस साल सावन माह के हरियाली तीज का त्यौहार 31 जुलाई को मनाया जाएगा। इस बार की तीज की सबसे खास बात यह है कि इस दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि इस शुभ योग में माँ पार्वती और शिव जी की पूजा करना विशेष फलदायी होता है।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

हरियाली तीज पर बना रवि योग 

सनातन धर्म में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य अधिष्ठित नक्षत्र के बाद चौथे, छठे, दसवें, तेरहवें अथवा बीसवें नक्षत्र में अगर चंद्रमा की उपस्थिति हो तो उस दिन बनने वाले योग को रवि योग कहा जाता है। रवि योग के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है| मान्यता के अनुसार यह योग अधिक प्रभावशाली इसलिए है क्योंकि इस योग को स्वयं सूर्य देवता का वरदान प्राप्त है। इस शुभ योग पर किए गए शुभ कार्यों में कभी कोई अड़चन उत्पन्न नहीं होती है। रवि योग के दिन शुभ मुहूर्त में सूर्य देवता को अर्घ्य देने से जातकों को बहुत लाभ होता है।

हरियाली तीज पूजा विधि

हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए ख़ास महत्व रखता है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं दुल्हन की तरह सजती संवरती हैं। विवाहित महिलाएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा -अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना करती है। हरियाली तीज के दिन पूजा और व्रत का विशेष महत्व है, तो आइए जानते है, कैसे करें भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती को प्रसन्न, कैसे करें उनकी आराधना।

  • प्रातः सुबह उठकर स्नान कर हरे रंग के वस्त्रों को धारण करें।
  • घर की साफ सफाई कर मंडप को तोरण से सजाएं।
  • मंदिर के सामने चौकी पर मिट्टी में गंगा जल मिलाकर शिवलिंग रखें।
  • भगवान शिव, भगवान गणेश और माता पार्वती की प्रतिमा बनाएं।
  • सभी देवताओं को याद कर पूजन करें।
  • हरियाली तीज का व्रत करने वाली महिलाएं रात भर जागरण करें।
  • भगवान शिव और माता पार्वती का भजन करें।

स्वास्थ्य रिपोर्ट से पाएँ अपनी स्वास्थ्य समस्या का ज्योतिषीय समाधान

हरियाली तीज: इन मन्त्रों का करें जाप 

माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का जाप करें

  • ॐ उमायै नम:
  • ॐ पार्वत्यै नम:
  • ॐ जगद्धात्र्यै नम:
  • ॐ जगत्प्रतिष्ठयै नम:
  • ॐशांतिरूपिण्यै नम:
  • ॐ शिवायै नम:

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का जाप करें

  • ॐ हराय नम:
  • ॐ महेश्वराय नम:
  • ॐ शम्भवे नम:
  • ॐ शूलपाणये नम:
  • ॐ पिनाकवृषे नम:
  • ॐ शिवाय नम:
  • ॐ पशुपतये नम:
  • ॐ महादेवाय नम:

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राज योग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

हरियाली तीज: राशि अनुसार उपाय दिलाएँगे भोलेनाथ का आशीर्वाद  

मेष राशि: भगवान शिव को रेशमी वस्त्र और पंचामृत अर्पित करें।

वृषभ राशि: माँ पार्वती को श्रृंगार भेंट करते हुए पति की दीर्घायु की कामना करें।

मिथुन राशि: माँ पार्वती को हल्दी और भोलेनाथ को सफ़ेद चन्दन अर्पित करें।

कर्क राशि: शिवजी का ध्यान करते हुए ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

सिंह राशि: शिव पार्वती को पीले फूल की माला अर्पित करें और रुद्राष्टकम का पाठ करें। 

कन्या राशि: शिव जी को बेल पत्र अर्पित करें. मेहंदी जरूर लगाएं।

तुला राशि: श्रृंगार की वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक राशि: माँ पार्वती की पूजा करें और उन्हें नारियल चढ़ाएं।

धनु राशि: शिव पार्वती को एक साथ सुगन्धित पुष्प अर्पित करें।

मकर राशि: शिव जी के मंदिर में घी का दीपक जलाएं। 

कुंभ राशि: किसी मजदूर को कुछ हरी दाल या सब्जियों सहित एक पूरा भोजन उपलब्ध कराएं।

मीन राशि: भगवान नारायण की पूजा करें और उन्हें पीले फूल चढ़ाएं।

हरियाली तीज पर इन बातों को छोड़ने का लें संकल्प 

हरियाली तीज का व्रत महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए रखती हैं। साथ ही इस दिन से जुड़ी एक अनोखी प्रथा के चलते हरियाली तीज के दिन महिलाएं तीन बातों को छोड़ने का संकल्प लेती हैं। जानिए क्या हैं वो तीन बातें :

  • पहली बात, पति से किसी भी बात पर छल-कपट नहीं करना है।
  • दूसरी बात, अपने पति से झूठ नहीं बोलना है और ना ही उनके साथ कोई दुर्व्यवहार करना है। 
  • तीसरी बात, किसी भी बात पर दूसरों की बुराई करने से बचना है। 

प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करने का आसान ज़रिया, ‘वार्ता’ के बारे में अधिक जानकारी इस वीडियो में: यहाँ क्लिक करें 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.