अहोई अष्टमी पर 677 साल बाद गुरु पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ योग: खरीददारी और दान पुण्य के लिए बेहद शुभ है यह दिन

करवा चौथ के त्यौहार के बाद उत्तर भारत में अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। अहोई अष्टमी का यह पावन व्रत माताएं अपने बच्चों के खुशहाल जीवन के लिए करती हैं। बात करें इस वर्ष अष्टमी व्रत की तो, इस वर्ष 28 अक्टूबर गुरुवार के दिन किया जाएगा। अहोई अष्टमी का व्रत अपने आप में बेहद ही पावन और पुण्यदाई माना गया है लेकिन इस वर्ष इस दिन को जो बात और भी ज्यादा खास और महत्वपूर्ण बना रही है वह है इस दिन 677 सालों बाद बनने वाला गुरु पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ योग।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

गुरु पुष्य नक्षत्र का यह दुर्लभ योग क्यों महत्वपूर्ण माना गया है, साथ ही इस दिन दान और पुण्य का क्या महत्व होता है और साथ ही इस दिन खरीदारी क्यों शुभ मानी गई है, इस विशेष आर्टिकल में हम जानेंगे इन सभी सवालों का जवाब।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात!

अहोई अष्टमी 2021: शुभ पूजा मुहूर्त

अहोई अष्टमी बृहस्पतिवार, अक्टूबर 28, 2021 को

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त – शाम 05:38 से 06:55 तक

अवधि – 01 घण्टा 17 मिनट्स

गोवर्धन राधा कुण्ड स्नान बृहस्पतिवार, अक्टूबर 28, 2021 को

तारों को देखने के लिये साँझ का समय – 06:02 

अहोई अष्टमी के दिन चन्द्रोदय समय – 11:28 

अष्टमी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 28, 2021 को 12:49 बजे

अष्टमी तिथि समाप्त – अक्टूबर 29, 2021 को 02:09 बजे

अहोई अष्टमी का महत्व 

अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए करती हैं। जिस तरह से करवा चौथ का व्रत चंद्रमा को देखकर और चंद्रमा की पूजा के बाद खोला जाता है उसी तरह अहोई अष्टमी के व्रत के दिन माताएं रात में तारों को देख कर अपने व्रत को खोलती हैं। इसके अलावा निसंतान महिलाएं भी पुत्र प्राप्ति की कामना के लिए अहोई अष्टमी का व्रत कर सकती हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सालों बाद गुरु पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ योग: जानें इसका महत्व

अहोई अष्टमी के दिन गुरु पुष्य नक्षत्र योग बन रहा है। इस योग को ज्योतिष में बेहद ही ख़ास और शुभ माना गया है। मान्यता है कि यदि गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो पूर्ण सिद्धि योग का निर्माण होता है। शास्त्रों में इस योग का महत्व बताते हुए यहाँ तक लिखा गया है कि, यदि इस शुभ योग में भगवान सूर्य की पूजा की जाये तो व्यक्ति को निरोगी काया का वरदान प्राप्त होता है। इस वर्ष 28 अक्टूबर के पूरे दिन और रात में गुरु पुष्य नक्षत्र रहने वाला है।  

इससे पहले यह योग 1344 में बना था जिसके 677 सालों बाद यह शुभ योग एक बार फिर 28 अक्टूबर के दिन बन रहा है। इस दिन खरीदारी करने और दान पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। शुभ योगों की बात करें तो 28 अक्टूबर को गुरु बृहस्पति और शनि की युति के चलते गुरु पुष्य नक्षत्र योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस पूरे ही दिन अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग रहने वाला है। यही वजह है कि इस दिन को खरीदारी और निवेश के लिए बेहद ही उपयुक्त माना जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि गुरु पुष्य योग के दिन सोने की खरीदारी करना बेहद ही शुभ रहता है।

इसके अलावा इस दिन गजकेसरी योग का निर्माण भी हो रहा है। इस वर्ष गुरु और शनि मकर राशि में एक साथ मौजूद हैं और यह दोनों ही ग्रह मार्गी अवस्था में हैं और इन पर चंद्रमा की दृष्टि पड़ रही है, जिसकी वजह से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इस योग को भी मंगलकारी माना गया है।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

दुर्लभ संयोग बना रहा है खरीददारी का महामुहूर्त 

दिवाली और धनतेरस का त्यौहार आने को है, ऐसे में स्वाभाविक है हम सभी खरीददारी की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 28 अक्टूबर के दिन बन रहे दुर्लभ संयोग को खरीददारी का महा मुहूर्त भी कहा जा सकता है। ऐसे में यदि आप किसी भी वस्तु चीज की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए अहोई अष्टमी यानी कि 28 अक्टूबर 2021 गुरुवार का दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है। इसके अलावा पुष्य नक्षत्र के दिन दान पुण्य करना भी शुभ रहता है। 

  • इस दिन का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए आप किसी गौशाला में गायों को हरी घास का दान कर सकते हैं। 
  • या फिर आप गायों की देखभाल के लिए धन का दान करते हैं तो इसे भी बेहद ही शुभ माना जाता है। 
  • इसके अलावा यदि आप चाहे तो किसी मंदिर में जा कर पूजा की सामग्री, भगवान शिव को बेसन के लड्डू, या फिर शिवलिंग पर चने की दाल और पीले रंग के फूल भी अर्पित कर सकते हैं।

गुरु पुष्य नक्षत्र में निवेश और राशि अनुसार खरीदारी

निवेश यदि शुभ समय में और सोच समझकर किया जाए तो शुभ फलदाई और भविष्य में शुभ परिणाम लेकर आता है। ऐसे में यदि आप भी कोई निवेश करना चाहते हैं और उसके लिए शुभ मुहूर्त की आस में हैं तो हम आपको बता दें कि, गुरु पुष्य नक्षत्र में निवेश किया जाए तो यह बेहद ही शुभ और फलदायक रहता है। इस योग में जो कोई भी निवेश किया जाए वह लंबे समय तक लाभ देने वाला साबित होता है। इसके अलावा शनि नक्षत्र में भी जो भी काम करते हैं वह सफल होता है और लंबे समय तक चलता है।

इसके अलावा अब जान लेते हैं कि इस शुभ संयोग में क्या कुछ करना और क्या कुछ खरीदना शुभ साबित हो सकता है।

  • इस नक्षत्र में पढ़ाई प्रारंभ करना उत्तम माना गया है। 
  • इसके अलावा यदि आप मंदिर निर्माण या फिर अपना घर बनवाने की सोच रहे हैं तो इस नक्षत्र में यह करना भी शुभ होता है।
  • गुरु पुष्य योग या शनि पुष्य योग में छोटे बच्चों का उपनयन संस्कार और विद्याभ्यास के लिए गुरुकुल भेजा जाना भी शुभ होता है।
  • इस नक्षत्र में निवेश, दान-पुण्य और खरीदारी से भी अच्छा और शुभ फल प्राप्त होता है।

इस दिन राशिनुसार खरीददारी 

राशि शासक ग्रह करें इस चीज़ की खरीदादरी 
मेष राशिमंगल ग्रहजमीन, मकान, खेती, और उससे जुड़े सामान खरीदना या इन चीजों में निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृषभ राशिशुक्र ग्रहअनाज, कपड़ा, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, चांदी, ऑटो पार्ट्स, में निवेश करना या इनकी खरीदारी करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन राशिबुध ग्रहसोना, कागज़, लकड़ी, गेहूं, पीतल, दाल, तिल, तेल, कपड़ा, खरीदना या इनमें निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क राशिचंद्रमाचांदी, शक्कर, चावल, कपड़ा, प्लास्टिक, केबल, तार, खाद्य सामग्री, खिलौना खरीदना या फाइनेंस कंपनियों में निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशिसूर्य ग्रहसोना, गेहूं, कपड़ा, दवाइयां, रत्न, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, इत्र खरीदना या प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशिबुध ग्रहसोना, दवाई, केमिकल, फर्टिलाइजर, या चमड़े से बने सामान, खेती और खेती से जुड़े सामान, में निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशिशुक्र ग्रहलोहा, सीमेंट, स्टील, दवा, केमिकल, कपड़ा, कंप्यूटर, कैमरा, आदि खरीदना या इनमें निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशिमंगल ग्रहज़मीन, मकान, दुकान, खेती, सीमेंट, रत्न, खनीज और मेडिकल उत्पादों की खरीद आपके लिए शुभ रहेगी।
धनु राशिगुरु ग्रहसोना, अनाज, गहने, रत्न, चांदी, और शक्कर चावल इनमें निवेश करना या इनकी खरीदारी करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मकर राशिशनि ग्रहलोहा, केबल, तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, इनमें निवेश करना या इनकी खरीदारी करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशिशनि ग्रहइस्पात, केबल, तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, खरीदना या इनमें निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशिगुरु ग्रहआभूषण, रत्न, सोना, अनाज, चांदी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, में निवेश करना और खरीदारी करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.