गुरु गोचर 2024 मेष सहित इन राशियों के जातकों को बना देगा मालामाल; कमाएंगे खूब धन!

हम जानते हैं कि आज के दौर में पैसा हर किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। व्यक्तिगत जीवन के खर्चे हों या बिज़नेस की नई प्लानिंग, स्वास्थ्य हो या शादी-विवाह की प्लानिंग हर चीज़ में धन अहम भूमिका निभाता है। कई बार हमारे सामने आर्थिक समस्याएं कुछ इस क़दर आ जाती हैं कि हमें लोन लेना पड़ जाता है, जिसके बाद आमतौर पर समस्याएं हल हो जाती हैं, लेकिन कई बार हमारी समस्याएं ज़्यादा बढ़ जाती हैं क्योंकि लोन चुकाना भी हर किसी के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में हम सोचते हैं कि काश इस नुकसान का पहले से अंदाज़ा होता तो शायद यह विपरीत समय न देखना पड़ता। नया साल 2024 बेहद क़रीब है। सभी लोग अपने नए साल को लेकर अलग-अलग तरीकों से प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें कि साल 2024 में गुरु गोचर करने जा रहे हैं और ऐसे में इस गोचर का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिन्हें इस दौरान खूब धन कमाने का अवसर प्राप्त होगा। तो आइए एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें इस दौरान आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

गुरु गोचर 2024: इन राशि के जातकों के जीवन में होगी धन की वर्षा

मेष राशि

गुरु गोचर 2024 मेष राशि के आर्थिक जीवन के लिए बहुत अधिक अनुकूल प्रतीत हो रहा है। इस दौरान गुरु गोचर आपके लिए धन योग निर्मित करेंगे और इससे आपको उत्तम आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और साथ ही साथ आप बचत करने में भी सक्षम होंगे। इस अवधि आप अपने भौतिक सुखों का आनंद उठाएंगे। छठे भाव पर देव गुरु की दृष्टि होने के कारण आपके पास अच्छा धन लाभ होने की वजह से आप अपने पुराने कर्ज या बैंक लोन को चुकाने में सफल हो सकते हैं। कर्ज का दबाव कम होगा।

उपाय : आपको गुरुवार के दिन लाल गाय को आटे में हल्दी मिलाकर लोई बनाकर खिलानी चाहिए और उस गाय के दूध से घर में कोई मिठाई बनाकर भगवान विष्णु को अर्पित करके स्वयं भोग स्वरूप ग्रहण करनी चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 शानदार रहने वाला है। इस दौरान बृहस्पति महाराज के प्रभाव से गुप्त धन प्राप्ति, पैतृक संपत्ति की प्राप्ति, किसी प्रकार की विरासत मिलना, अचानक से धन लाभ होने के योग बनेंगे। साथ ही, आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस दौरान आप कोई अच्छी संपत्ति भी खरीद सकते हैं। वह संपत्ति पुरानी हो सकती है लेकिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में रखने के लिए बहुत प्रयास करना होगा और नया कर्ज लेने से बचना होगा।

उपायः आपको गुरुवार के दिन से शुरू करके देव गुरु बृहस्पति के मंत्र ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

गुरु गोचर 2024 के अनुसार, बृहस्पति आपके व्यापार में आर्थिक उन्नति को तेजी प्रदान करेंगे। आपकी व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी और उनसे आपको प्रबल धन लाभ के योग बनेंगे। आपकी दैनिक आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी और वैसे भी आपकी आय में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। इस दौरान आपके पास इतना धन होगा कि आप अपनी सभी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति करने में सक्षम होंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो इस दौरान एक अच्छी और अधिक तनख्वाह वाली नौकरी आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे धन का आगमन लगातार होगा।

सभी बारह राशियों का सबसे विस्तृत 2024 फलादेश: राशिफल 2024

उपायः आपको ज्योतिषी की परामर्श से अच्छी गुणवत्ता वाला पुखराज रत्न धारण करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के आर्थिक जीवन की बात करें तो, गुरु गोचर 2024 के अनुसार बृहस्पति के आठवें भाव पर प्रभाव से आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन सकते हैं। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है जिससे सुख की अनुभूति होगी। कोई पुरानी संपत्ति जो पूर्वजों की हो, आपको मिल सकती है। इससे आपको बहुत प्रसन्नता होगी। धर्म-कर्म के कामों में भी आपको मान सम्मान और यश की प्राप्ति होगी और आपका आर्थिक विकास होगा। इस दौरान आप अपने परिवार की इच्छाओं की पूर्ति के लिए भी खूब धन खर्च करेंगे। हो सकता है कि आप कहीं दूर घूमने जाए या विदेश यात्रा करने जाए। इस अवधि आप सभी प्रकार के कर्ज और लोन से छुटकारा पाने में सक्षम होंगे। 

उपायः आपको अपनी जेब में एक पीले रंग का रुमाल रखना चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.