गुरु-चंद्र की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, 17 मई से इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व है। ग्रहों की युति का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। बता दें जब दो ग्रह एक ही राशि में हों तो इसे ग्रहों की युति कहा जाता है। ग्रहों की युति से कई योगों का निर्माण होता है। इन्हें में से एक योग है गजकेसरी राजयोग जो गुरु और चंद्रमा की युति से बन रहा है। 17 मई को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि में गुरु पहले से ही विराजमान है। ऐसे में गुरु-चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशि वालों को इस राजयोग से बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें जीवन से संबंधित सारी जानकारी 

इन 3 राशियों को मिलेगा गजकेसरी योग का पूरा लाभ

मेष 

गजकेसरी राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत फायदेमंद रहने वाला है। इस अवधि में आपको धन की प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। अगर आपका कोई भी काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह भी इस समय में पूर्ण होगा। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों को भी आय में वृद्धि देखने को। इसके साथ ही मेष राशि के जातकों को कार्यस्थल पर अपने काम के लिए भरपूर प्रशंसा भी मिलेगी।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग कई सारे लाभ लेकर आने वाला है। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी क्योंकि आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।  

तुला

तुला राशि के जातकों को भी गजकेसरी राजयोग से कई सारे अलग-अलग लाभ प्राप्त होंगे। इस अवधि में आपको बिज़नेस और नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही आपका पारिवारिक जीवन भी खुशियों से भरा होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न.1 गजकेसरी योग होने से क्या होता है?

उत्तर. कुंडली में गजकेसरी योग होने पर गज के समान शक्ति व धन दौलत प्राप्त होती है।

प्रश्न.2 गज केसरी योग कब बनता है?

उत्तर. कुंडली में बृहस्पति चंद्रमा से केंद्र भाव से (पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव) में स्थित होते हैं। 

प्रश्न.3 कुंडली में राजयोग होने से क्या होता है?

उत्तर.  जिन लोगों की कुंडली में राजयोग का सुख मिलता है उनको हर एक कार्य में सफलता मिलती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.