जानिये क्यों मनाया जाता है गुड़ी पड़वा और भगवान राम से यह कैसे जुड़ा है

साल 2021 में गुड़ी पड़वा का पर्व 13 मार्च को पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नए साल की शुरुआत होती है और इसी दिन यह पर्व मनाया जाता है। यह पर्व देश के कई हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ख़ास कर के महाराष्ट्र में इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है। गुड़ी पड़वा दो शब्दों से मिल कर बना है, गुड़ी और पड़वा। इसमें ‘गुड़ी’ का अर्थ है ‘पताका’ और ‘पड़वा’ का अर्थ होता है ‘प्रतिपदा’।  

इस दिन महाराष्ट्र में लोग सुबह उठ कर तेल का उबटन लगाकर स्नान करते हैं। घरों में इस दिन ‘पूरन पोली’ बनाई जाती है। पूरन पोली एक प्रकार की मीठी रोटी होती है जिसे गुड़, नमक, इमली, नीम, कच्चा आम आदि डाल कर बनाया जाता है। कई घरों में इस दिन श्रीखंड भी बनाया जाता है। इस दिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए गुड़ के साथ नीम के कोपलों को खाने की भी परंपरा है। लोग इस दिन घर के सामने या छत पर पताका लहराते हैं और आम के पत्तों को रस्सी में गूँथ कर घर के सामने लगाते हैं। इस दिन लोग अपने घर के आंगन में रंगोली भी बनाते हैं। इस दिन विशेषकर भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। इसके साथ साथ इस दिन भगवान श्री राम, माँ दुर्गा और हनुमान जी की भी पूजा होती है। 

लेकिन गुड़ी पड़वा सिर्फ महाराष्ट्र तक ही सिमित नहीं है बल्कि इसे देश के और हिस्सों में भी अलग-अलग नामों के साथ मनाया जाता है। जैसे कि कर्नाटक में स्थानीय लोग इसे युगाड़ी पर्व कहते हैं जबकि कश्मीर में नवरेह के नाम से इस पर्व को जाना जाता है। महाराष्ट्र के अलावा यह पर्व गोवा और केरल जैसे राज्यों में भी मनाया जाता है।

गुड़ी पड़वा तिथि, दिन और शुभ मुहूर्त

तिथि: 13 अप्रैल 2021

दिन: मंगलवार 

प्रतिपदा तिथि आरंभ: 12 अप्रैल, सोमवार की सुबह 08 बजे से.

प्रतिपदा तिथि समाप्त: 13 अप्रैल, मंगलवार की सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक.

क्या है गुड़ी पड़वा की कथा?

गुड़ी पड़वा को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। इसमें से एक कथा के अनुसार यह पर्व भगवान राम से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि त्रेता युग में भारत के दक्षिणी राज्यों पर सुग्रीव के भाई बालि का राज हुआ करता था। बालि ने सुग्रीव से छल कर के उसका राज्य हड़प लिया था और उसकी पत्नी का भी अपहरण कर लिए था। ऐसे में जब भगवान राम माता सीता की तलाश में दक्षिण में पहुंचे तो सुग्रीव ने उनसे मदद मांगी जिसके फलस्वरूप भगवान राम ने बालि का वध कर के सुग्रीव की सहायता की थी। माना जाता है कि जिस दिन बालि का वध हुआ था उस दिन गुड़ी पड़वा का दिन था। 

एक और कथा के अनुसार राजा शालिवाहन ने इसी दिन अपना राज्य वापस लिया था। राजा शालिवाहन के पिता का राज्य छल से हड़प लिया गया था और उनकी परवरिश बचपन से ही एक कुम्हार के घर हुई। उन्हें एक विशेष वरदान प्राप्त था जिसके अनुसार वह किसी भी मिट्टी की वस्तु में प्राण फूंक सकते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी ख़ुद की मिट्टी की सेना बनाकर उसमें प्राण फूंक दिए थे।

एक मान्यता यह भी है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि का निर्माण किया था। यही वजह है कि कई लोग गुड़ी को ब्रह्मध्वज भी मानते हैं और वहीं कुछ लोग इसे इन्द्रध्वज भी कहते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपको काफी रोचक लगा होगा। ऐसे में आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ साझा कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *