Griha Pravesh 2023: खरमास के खत्म होते ही शुरू होंगे गृह प्रवेश के मुहूर्त!

प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि वह अपने लिए एक आशियाना बनाएं। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि इंसान के जीवन के लिए तीन चीजें बहुत जरूरी होती हैं और वह तीन चीज़ें हैं खाना, वस्त्र और रहने के लिए घर। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एक व्यक्ति घर खरीदने में तब सफल होता है, जब उसकी कुंडली में गृह योग होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ग्रहों और तारों की दशा और दिशा के प्रभाव से जातक की कुंडली में घर खरीदने का योग बनता है। नया घर खरीदने के बाद किसी विशेष दिन और शुभ समय पर गृह प्रवेश का अनुष्ठान संपन्न किया जाता है।

Varta Astrologers

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

14 जनवरी 2023 को खरमास के खत्म होते ही शुभ मुहूर्तों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में, जनवरी और फरवरी के महीने में मुंडन, गृह प्रवेश, शादी जैसे मांगलिक कार्यों को करने के लिए अनेक मुहूर्त है। एस्ट्रोसेज के इस ख़ास ब्लॉग में हम आपको जनवरी और फरवरी में पड़ने वाले गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2023

खरमास 2023 कब खत्म होगा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर 2022 से हुई थी जो 14 जनवरी 2023 को खत्म हो चुका है। खरमास के कारण लगभग 1 महीने तक सारे मांगलिक कार्य जैसे शादी, मुंडन, सगाई आदि को करना वर्जित था, लेकिन अब खरमास की समाप्ति के साथ इन शुभ कार्यों का पुनः आरंभ हो रहा है। हम यह जान चुके हैं कि सारे मांगलिक कार्यक्रम किस कारण से रुके हुए थे। तो अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त कब से शुरू हो रहे हैं।

गृह प्रवेश मुहूर्त: जनवरी और फरवरी 2023

साल 2023 में कुल मिलाकर 35 शुभ मुहूर्त है और इस मुहूर्त में गृह प्रवेश के शुभ कार्य को किया जा सकता है। आइए अब एक बार जनवरी और फरवरी में पड़ने वाले मुहूर्त पर नजर डालते हैं।

जनवरी 2023

कब सेदिन और तिथिकब तकदिन और तिथि
रात 8:06 25 जनवरी, बुधवारसुबह 6:12 26 जनवरी, बृहस्पतिवार
सुबह 9:13 27 जनवरी, शुक्रवारशाम 6:37 27 जनवरी, शुक्रवार

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

फरवरी 2023

कब सेदिन और तिथिकब तकदिन और तिथि
सुबह 7:09 01 फरवरी, बुधवारदोपहर 2:04 01 फरवरी, बुधवार
रात 8:1508 फरवरी, बुधवारसुबह 5:0609 फरवरी, बृहस्पतिवार
सुबह 6:57 18 फरवरी, शनिवार शाम 5:42 18 फरवरी, शनिवार
सुबह 6:53 22 फरवरी, बुधवारसुबह 3:27 23 फरवरी, बृहस्पतिवार

साल 2023 में घर खरीदने के मुहूर्त

अगर आप साल 2023 के अंत में घर खरीदने के विचार में हैं तो आपको 2023 में घर खरीदने के शुभ योगों के बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा, आपको यह भी पता होना चाहिए कि किन राशियों के लिए कौन सा समय घर खरीदने के लिए बेहतर है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.