15 दिन के अंतराल पर लगेंगे वर्ष 2022 के दो बड़े ग्रहण, ये 3 राशियां होंगी सबसे अधिक प्रभावित !

हिंदू धर्म में ग्रहणों का बेहद ही महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं ज्योतिषीय महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि ग्रहण लगने से सभी राशियों के जातक आंशिक अथवा पूर्ण रूप से प्रभावित होते हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2022 में कुल 04 ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमें 02 सूर्य ग्रहण और 02 चंद्र ग्रहण शामिल होंगे।

15 दिन के अंतराल में लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण 

हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को देर रात 00:15 से सुबह 04:07 तक लगेगा और फिर उसके ठीक 15 दिनों के बाद वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। 

विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और अपने जीवन की हर समस्या का पाएं समाधान! 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन दोनों ही सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का सभी राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए आज हम चर्चा करने जा रहे हैं कि 15 दिन के अंतराल में लगने जा रहे इन सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण से किन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है:-

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इन 3 राशियों के लिए अनुकूल रहेंगे ये दो बड़े ग्रहण  

मेष राशि :

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में ही लगने जा रहा है। 15 दिनों के अंतराल पर लगने वाले दोनों ग्रहणों का मेष राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। इन ग्रहणों के प्रभाव से जहाँ मेष जातकों को इस वर्ष व्यापार में अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है। तो वहीं नौकरी पेशा जातकों को भी कार्यस्थल पर प्रमोशन मिलने की संभावनाएं नजर आ रही है। ये समय किसी नए व्यापार अथवा जमीन वगैरह में निवेश करने के लिए उपयुक्त रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परंतु बावजूद इसके कोई भी नया या बड़ा निर्णय लेने से पूर्व परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से सलाह-मशवरा लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि :

सिंह जातकों पर सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों का ख़ासा प्रभाव दिखाई देगा। जिसके परिणामस्वरूप इनकी आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर आपके सहयोगी व सहकर्मी आपके काम से प्रसन्न होंगे और आपके वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपको कोई अच्छा प्रमोशन भी मिलने की उम्मीद है। इससे आपकी कमाई बढ़ने के योग बनेंगे। परंतु बावजूद इसके किसी भी निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझ कर ही लें। कुछ जातकों के लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें!

धनु राशि : 

धनु राशि के जातकों पर इन दोनों ही ग्रहणों का शुभ फलदायक प्रभाव दिखाई देगा। आपके जीवन में अच्छी नौकरियों के नए द्वार खुल सकते हैं। आर्थिक जीवन में भी विभिन्न स्रोतों से धनागमन होगा। यदि कोई कार्य लंबे समय से फंसे हुए थे, वे भी पूरे होंगे। कुछ जातकों को अपने दोस्तों या करीबियों के साथ किसी हिल स्टेशन या समुद्री इलाकों में घूमने जाने का अवसर मिलेगा। साथ ही इस समय आप अपने दोस्तों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी अवधि अनुकूल रहेगी। आपको भी कोई भी निर्णय लेने से पूर्व घर के सदस्यों से सलाह-मशवरा जरूर लेने की हिदायत दी जाती है। 

नोट: आपको बता दें कि वर्ष 2022 का प्रथम चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 दिन सोमवार की सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर लगेगा, जो एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और ये सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा। चूंकि भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इस वजह से यहां इसके सूतक काल की मान्यता नहीं होगी। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आपको हमारा ये लेख कैसा लगा..? हमे कमेंट कर ज़रूर बताएं। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपको बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.