गृह प्रवेश की खुशी में कहीं आप से भी ना हो जाए ये गलतियां, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

हिंदू धर्म में कोई भी कार्य शुभ मुहूर्त की गणना, पंचांग आदि के देखने के बाद ही किया जाता है। ऐसा ही एक शुभ काम है गृह प्रवेश करना। लोग सालों साल अपनी कड़ी मेहनत के बाद अपना घर बनाते हैं और ऐसे में उसके प्रवेश से पहले विद्वान जानकारों से इसके लिए शुभ मुहूर्त निकलवाते हैं। हालांकि कई बार क्या होता है कि, हम अपने घर की खुशी में कुछ बातों को नजरअंदाज करके गलतियां कर बैठते हैं।

यह गलतियां शायद तुरंत असर ना दिखाए लेकिन भविष्य में हमें इनकी वजह से पछताना पड़ सकता है। तो आइए आज अपने इस विशेष आर्टिकल में जानने की कोशिश करते हैं कि गृह प्रवेश के दौरान हमें किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। आप जब भी अपने घर में गृह प्रवेश करें सभी नियम के साथ करें। ऐसा करने से आपके जीवन में और आपके घर में खुशियां और समृद्धि और सकारात्मकता हमेशा हमेशा बनी रहती हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

  • जैसा कि आपने पहले भी कहा कि गृह प्रवेश के लिए मुहूर्त की गणना अवश्य करा लेनी चाहिए। ऐसे में किसी भी जानकार पंडित या विद्वान से गृह प्रवेश मुहूर्त की गणना करवा लें और उसके अनुसार ही अपने घर में कदम रखें। 
  • महीने के अनुसार बात करें तो माघ का महीना, फागुन का महीना, वैशाख का महीना और जेठ का महीना गृह प्रवेश के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसे में जहां तक मुमकिन हो साल के इसी समय गृह प्रवेश करें। 
  • गृह प्रवेश के लिए मंगलवार, रविवार और शनिवार का दिन ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है। बाकी बचे 4 दिनों में आप गृह प्रवेश कर सकते हैं। 
  • गृह प्रवेश वाले दिन घर को रंगोली, फूल इत्यादि से सजाना बेहद शुभ होता है और साथ ही इस दिन गृह प्रवेश करते समय मंगल कलश के साथ घर में प्रवेश करना चाहिए। 
  • गृह प्रवेश करते समय किसी विद्वान पंडित, जानकार की देखरेख में घर के मुख्य दोनों लोगों को पांच मांगलिक वस्तुएं जैसे नारियल, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध इत्यादि ले करके अपने साथ गृह प्रवेश करना शुभ रहता है। 
  • गृह प्रवेश करते समय मुमकिन हो तो अपने साथ भगवान गणेश की मूर्ति, श्री यंत्र और दक्षिणावर्ती शंख लेकर घर में प्रवेश करना चाहिए। 
  • गृह प्रवेश के दौरान सबसे पहले अपने घर की रसोई की भी पूजा करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन घर में घर की रसोई में कुछ मीठी वस्तु भी बनाना बेहद शुभ रहता है और घर में बनाए गए भोग को भगवान को, गाय माता को, कौवे को, कुत्तों को और चीटियों को अवश्य कराएं। 
  • इसके अलावा गृह प्रवेश वाले दिन अपनी यथाशक्ति के अनुसार किसी ब्राह्मण और जरूरतमंद को भोजन अवश्य कराएं। कहा जाता है ऐसा करने से आपके घर की सुख शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.