रक्षाबंधन विशेष: भाईयों को अपनी बहनों को राशि अनुसार देना चाहिए ये ख़ास उपहार।

राखी का त्यौहार हर भाई-बहन के लिए विशेष रूप से मायने रखता है। 15 अगस्त के दिन देशभर में आजादी के जश्न के साथ ही रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया जाएगा। जैसा की आप जानते हैं कि राखी के मौके पर बहन जब भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो बदले में भाई उसे कोई ना कोई उपहार जरूर देता है। आज इस लेख के जरिये हम आपको राशि अनुसार बताने जा रहे हैं कि भाइयों को अपनी बहन की राशि के अनुसार उसे कौन सा गिफ्ट या उपहार देना चाहिए। तो देर किस बात की आइये जानते हैं राशि के अनुसार आपको अपनी बहन को कौन सा उपहार देना चाहिए।

मेष 

यदि आपकी बहन मेष राशि की है तो आपको उन्हें लाल रंग का कोई तोहफा देना चाहिए। आप चाहे तो उनकी पसंद अनुसार उन्हें लाल रंग के कपड़े, या अन्य कोई उपहार दे सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के भाई से लाल रंग का उपहार पाना इस राशि की बहनों के लिए शुभ फलदायी हो सकता है। 

वृषभ 

वृषभ राशि की बहनों को उनके भाई चांदी से बना कोई उपहार दे सकते हैं। भाई अपने इस राशि की बहन को उपहार के तौर पर चांदी की बाली, चांदी के पायल, चांदी की चूड़ियां या फिर चांदी के सिक्के दे सकते हैं। 

मिथुन 

यदि आपकी बहन मिथुन राशि की है तो आप रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें हरे रंग के कपड़ें उपहार स्वरूप दे सकते हैं। आप चाहे तो उन्हें हरे रंग का कोई अन्य उपहार भी दे सकते हैं। 

कर्क 

कर्क राशि की बहनों को उनके भाइयों द्वारा दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर दी जानी चाहिए। भाई से उपहार के तौर पर मिलने वाला ये तोहफा इस राशि की स्त्री जातक के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। 

सिंह 

यदि आपकी बहन सिंह राशि की है तो आपको उन्हें उपहार स्वरुप गर्म कपड़े देना चाहिए। आप उन्हें मध्यम ऊनी वस्त्र भी भेंट स्वरूप दे सकते हैं। 

कन्या 

इस राशि के जातकों को उपहार के तौर पर भाइयों द्वारा घर की सजावट का सामान दिया जाना चाहिए। उन्हें आप सजावट के सामान से जुड़ा कोई भी तोहफा जैसे की पेंटिंग, गुलदस्ता, कैंडल आदि दे सकते हैं। 

तुला 

भाई अपनी तुला राशि की बहन को रक्षाबंधन के अवसर पर उपहार के तौर पर सिल्क के कपड़े दे सकते हैं। सिल्क या रेशम से बना कोई उपहार इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 

वृश्चिक 

यदि आपकी बहन वृश्चिक राशि की है तो आप उन्हें मेहरूनी वस्त्र उपहार के तौर पर दे सकते हैं। ये तोहफा उनके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। 

धनु 

धनु राशि की बहनों को भाई रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें उपहार स्वरुप धातु की कोई वस्तु दे सकते हैं। धातु से बनी कोई वस्तु भेंट करना आपकी बहन के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। 

मकर 

यदि आपकी बहन मकर राशि की है तो आप उन्हें उपहार के तौर पर ऊनी वस्त्र दे सकते हैं। इसके साथ ही आप उन्हें ऊन से बना कोई नया तोहफा भी दे सकते हैं। 

कुंभ 

यदि आपकी बहन कुंभ राशि की है तो आपके लिए ये रक्षाबंधन आपकी जेब पर भाड़ी पड़ सकता है। आपको उन्हें उपहार स्वरुप हीरे का आभूषण देना चाहिए। आप हीरे का कोई आभूषण या हीरा जड़ित कोई अन्य वस्तु भी उपहार के तौर पर दे सकते हैं। 

मीन 

मीन राशि के जातकों को भाई द्वारा विशेष रूप से राखी के त्यौहार पर नीले रंग का वस्त्र या फिर नीले रंग का ही अन्य उपहार दिया जाना चाहिए। भाई द्वारा प्राप्त इस रंग का उपहार आपके लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.