गरुड़ पुराण : मृत्यु के समय इनमें से एक चीज भी हो पास तो बैकुंठ जाती है आत्मा

सनातन धर्म में यह मान्यता है कि मृत्यु के बाद भी एक दुनिया है जहां पाप और पुण्य का हिसाब होता है। धरती पर किए गए पुण्यों के बदले पुण्यात्माओं को स्वर्ग मिलता है और पाप करने वाले पापियों को नर्क की यातना सहनी पड़ती है। आम तौर पर हर सज्जन मनुष्य इसी कोशिश में रहता है कि उसके हाथों कोई पाप न हो जाये लेकिन फिर भी कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हम जाने-अनजाने में या फिर ज्ञान के अभाव में ही कोई पाप कर बैठते हैं जिसका हमें कोई अंदाजा ही नहीं रहता है। मान्यता है कि ऐसे पापों के बदले भी यमराज दंड देते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में गरुड़ पुराण में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अगर कोई इंसान किसी के मृत्यु के वक़्त अपनाए तो यमराज उस मरते हुए व्यक्ति की आत्मा को दंड नहीं देते हैं और साथ ही उसकी मृत्यु भी काफी शांति से होती है। आज इस लेख में हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने वाले हैं।

  • सनातन धर्म में गंगा को मोक्षदायिनी और पापनाशिनी कहा गया है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार अगर किसी मरते हुए व्यक्ति के मुख में पवित्र गंगाजल डाला जाये तो उस व्यक्ति की आत्मा को यमराज दंड नहीं देते हैं। इसके साथ-साथ उस व्यक्ति की मृत्यु भी बिना कष्ट के होती है।
  • श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कई ऐसी बातें अर्जुन को बताई हैं जो मृत्यु और जीवन से जुड़ी हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार अगर मरते हुए किसी व्यक्ति को गीता के श्लोक सुनाये जाएं तो उसकी मृत्यु काफी शांति भरी होती है। साथ ही ऐसे जातक को मृत्यु के उपरांत यमराज के कोप का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। यही वजह है कि इसे हरिप्रिया भी कहा जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार यदि किसी मरते हुए व्यक्ति के मुख में तुलसी का एक पत्ता रख दिया जाये तो उसे प्राण त्यागने में कोई कष्ट नहीं होता है।
  • यदि कोई मरता हुआ व्यक्ति ईश्वर के नाम का जाप करता रहे तो उसे भी यमराज के दंड का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही भगवान श्री हरि विष्णु उसे अपने श्रीचरणों में स्थान देते हैं।

ये भी पढ़ें : गरुड़ पुराण के अनुसार इन दस लोगों के घर भोजन करना माना गया है वर्जित

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.