आज है कार्तिक पूर्णिमा जानें आज के दिन गंगा स्नान का महत्व!

हिंदू धर्म में यूं तो पवित्र नदियों में किसी भी समय किये गये स्नान को शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे मौके भी आते हैं जब इन पवित्र नदियों में स्नान का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। आज कार्तिक पूर्णिमा है और इस दिन पर गंगा स्नान करना अति शुभ फलदायक माना जाता है। आज 12 नवंबर को भरणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ बने शुभ संयोंगो में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान किया जा रहा है। आज के दिन पवित्र नदी में स्नान ही नहीं बल्कि, दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। 

गंगा स्नान एवं पूजन के लिये मुहूर्त 

इस वर्ष 12 नवंबर मंगलवार को पूर्णिमा तिथि 19:07 बजे तक रहेगी। वहीं शुभ मुहूर्त कहे जाने वाला अभिजीत मुहूर्त 11:43:31 से 12:26:44 तक रहेगा। वहीं गुलिक काल का समय 12:05:08 से 13:26:10 तक रहेगा। इस दिन श्रद्धालु पूरे दिन गंगा स्नान और भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं। इस दिन गंगा स्नान करके आपके पाप धुल जाते हैं ऐसा माना जाता है। 

क्या है गंगा स्नान का महत्व

वैसे तो हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग हर दिन ही गंगा में स्नान करने को शुभ मानते हैं, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का अलग महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो भी जातक इस दिन गंगा स्नान करता है उसे भगवान विष्णु की अपार कृपा प्राप्त होती है। यदि कोई जातक गंगा स्नान के बाद इस दिन गंगा नदी में दीप दान करे तो उसे दस यज्ञों का फल मिलता है। इसके साथ ही मान्यता यह भी है कि इस दिन गंगा स्नान से शरीर के रोग भी दूर हो जाते हैं। यदि गंगा स्नान भरणी नक्षत्र में किया जाए तो व्यक्ति को ऐश्वर्य और सुख प्राप्त होते हैं। भारतीय शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने अपना पहला अवतार यानि मत्स्य अवतार लिया था। इसके साथ ही शिवजी ने इसी दिन देवताओं पर अत्याचार करने वाले त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। 

कार्तिक पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान के साथ-साथ व्रत रखने का भी बड़ा महत्व है। जो भी जातक इस दिन सच्चे दिल से व्रत रखता है उसके सारे पापों का नाश हो जाता है और मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन रखे जाने वाले व्रत से इंसान को आध्यात्मिक ज्ञान भी प्राप्त होता है और विवेक में वृद्धि होती है। इसीलिये आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाले लोग भी इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं और इस दिन अपनी साधना को मजबूत करने के लिये योग ध्यान इत्यादि करते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिये उन महत्वपूर्ण दिनों में से एक है जब सांसारिक और आध्यात्मिक दोनों मार्गों पर चलने वाले लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। 

भगवान शिव के इस धाम में मौजूद हैं करोड़ों शिवलिंग!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.