गणपति विसर्जन: करने जा रहे हैं बप्पा का विसर्जन तो जरूर बरतें ये सावधानियां !

आज अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व के दिन ही गणपति विसर्जन की धूम भी देश भर में है। जहाँ एक तरफ लोग अनंत चतुर्दशी का त्यौहार मना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गणपति विसर्जन में भी लोग पूरी तरह से जुटे हुए हैं। “गणपति बप्पा मौर्या “ के जयकारों के साथ ही गणपति विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव की आज समाप्ति हो रही है।  आज हम आपको विशेष रूप से गणेश विसर्जन के दौरान बरती जाने वाली कुछ ख़ास सावधानियों के बारे में बताने जा रहें हैं। आइये जानते हैं गणेश विसर्जन के दौरान आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

गणपति विसर्जन के दौरान इन बातों का रखें ख़ास ध्यान 

  • गणपति विसर्जन के दौरान इस बात का ध्यान जरूर रखें की गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते वक़्त उनके सम्मान का भरपूर ख्याल रखें। गणपति जी को धीरे-धीरे विसर्जित करें। इसके साथ ही गणपति की मूर्ति से जुड़ी किसी भी चीज़ को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उसे भरपूर सम्मान के साथ नदी में प्रवाहित करना चाहिए। 
  • चूँकि दस दिनों तक गणपति की मूर्ति स्थापित कर उनकी श्रद्धाभाव के साथ सेवा की जाती है इसलिए विसर्जन से पहले बप्पा की आरती जरूर करें और उनसे किसी भी भूल चूक के लिए माफ़ी जरूर मांग लें। इसके साथ ही साथ अगले साल फिर से बप्पा आपको उनकी सेवा करने का अवसर दें, ये प्रार्थना करें।

जानें मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर की विशेष महिमा, सिद्धि पीठ से कम नहीं है इसका महत्व !

  • विसर्जन से पहले इस बात का भी ध्यान जरूर रखना चाहिए कि आप जिस लकड़ी के पट पर गणपति को विसर्जित करने लेकर जा रहे हैं , उसे पहले गंगाजल से धो लें और उसके बाद उसपर स्वास्तिक का निशान बनाकर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उसके बाद ही गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। 
  • गणेश विसर्जन के उल्लास में कुछ लोग दूसरों के साथ अव्यवहारिक हरकतें करने लगते हैं, जबकि विसर्जन का सार्थक अर्थ है आत्मा की शुद्धि। इसलिए इस दौरान अपने मन की शांति बनाएं रखें और किसी प्रकार के अनैतिक कार्यों में संलिप्त ना हों। 
  • गणपति विसर्जन के दौरान विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखें की विसर्जन से पहले नदी या समुद्र के तट पर जा रहे हैं तो पहले आरती करें और उसके बाद ही बप्पा का विसर्जन करें। ध्यान रखें कि धार्मिक कार्यों के बीच किसी भी प्रकार के अनैतिक चीजों को ना आने दें। 
  • इसके साथ ही साथ गणेश विसर्जन के दौरान खासतौर से इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि काले रंग के कपड़ें पहन कर विसर्जन में ना शामिल हों। चूँकि गणेश जी को शुभ लाभ का देवता माना जाता है इसलिए उनके विसर्जन के दौरान काले रंग का प्रयोग वर्जित माना जाता है।

जानें गणेश जी को क्यों प्रिय है मोदक और क्या है इसे चढ़ाने का महत्व !

गौरतलब है कि गणपति विसर्जन मुख्य रूप से बप्पा को विदा करने के लिए किया जाता है, इसलिए इस दौरान विधि पूर्वक उनकी पूजा अर्चना के बाद ही उन्हें विसर्जन के लिए लेकर जाना चाहिए। उपरोक्त बातों का ध्यान रखकर आप भी बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.