गणपति को करना है प्रसन्न, तो बुधवार के दिन करें ये आसान उपाय !

भगवान श्री गणेश सभी दुखों के पालनहार माने जाते हैं। इन्हें रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता मानते है। शास्त्रों के अनुसार बुधवार को भगवान गणेश की विशेष पूजा का विधान है। भगवान गणेश भक्तों पर प्रसन्न होकर दुखों को हरते हैं, और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। कोई भी शुभ और नया कार्य करने से पूर्व गणपति की पूजा की जाती है। प्रथम पूज्य माने जाने वाले भगवान गणपति की पूजा करने का एक विशेष तरीका होता है। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति बुधवार को विधिवत गणेश जी की पूजा और उपाय करे तो वे जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं और सभी परेशानियों और तनाव से मुक्ति दे देते हैं। तो देर किस बात कि चलिए आपको बताते हैं, गणपति को प्रसन्न करने और शीघ्र फल प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन किये जाने वाले कुछ आसान उपाय 

बुधवार के दिन ऐसे करें गणपति की पूजा 

  • बुधवार के दिन स्नान आदि करने के बाद गणपति की प्रतिमा को साफ़ कर लें। 
  • पूजा करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा में ही रखें। 
  • पूजा सामग्री जैसे कि बूंदी के लड्डू, शमी के पत्ते, सिन्दूर, पुष्प, धूप, दूर्वा, कपूर, दीप, आदि पूजा स्थल पर रखें। एक बात का ध्यान रहे कि गणपति की पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग बिलकुल भी न करें। 
  • श्री गणेश को गुड़ और घी का भोग लगाएं।
  • पूजा सामग्री भगवान को अर्पित करने के बाद आरती गायें।
  • आरती के बाद 108 बार सच्चे मन से “ॐ गण गणपतये नमः” का जाप करें। 
  • पूजा समाप्ति के बाद गुड़ और घी के भोग को किसी सफ़ेद गाय को खिला दें।

बुधवार के आसान उपाय 

  • गणपति को हरी चीज़ों से अधिक प्रेम है, इसीलिए बुधवार के दिन पूजा में हरे रंग की कोई वस्तु ज़रूर अर्पित करें।
  • मनोकामना पूर्ति के लिए बुधवार के दिन गणेश जी को प्रातःकाल दुर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएं। 
  • गृहकलेश दूर करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।
  • मानसिक परेशानियों को दूर करने के लिए बुधवार के दिन किसी गणेश मंदिर में यथासंभव दान करें।
  • हर बुधवार पूजा में गणेश को मोदक का भोग लगाएं। लेकिन स्वयं उस मोदक को न खाकर दूसरों को खिला दें।
  • किसी भी प्रकार कि परेशानी हो तो बुधवार के दिन गणेश जी को केसरिया सिंदूर चढ़ाएं। 
  • अगर विवाह में देरी हो रही हो तो बुधवार के दिन श्रीगणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
  • संबंधो में आयी खटास को दूर करने लिए हर बुधवार जरूरतमंदों लोगों को हरी मूंग का दान जरूर करें। 
  • बुधवार के दिन यदि आप अपने घर में गणपति की स्थापना कर रहे हैं तो सफेद गणपति ही लाएं इससे घर-परिवार पर आई विपत्ति या तंत्र शक्तियों का प्रभाव खत्म हो जाता है। 

यह भी पढ़ें –

बुद्धि के दाता कर रहें हैं गोचर, जानें कैसे करे इन्हें प्रसन्न!

नवरात्रि विशेष : जानें नवरात्रि उपवास के पीछे का वैज्ञानिक कारण !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.