लालबाग के राजा की पहली झलक आयी सामने, सौरमंडल की सैर करते नजर आ रहे बप्पा !

हर साल महाराष्ट्र में धूम धाम के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। कल 2 सितंबर से गणेश उत्सव का आरंभ हो जाएगा और 12 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति का विसर्जन होगा। गणेश चतुर्थी के दौरान मुंबई स्थित लालबाग के राजा का दर्शन करना बेहद अहम माना जाता है। गणेश उत्सव के दौरान दुनिया भर से लोग मुंबई सिर्फ लालबाग के राजा की एक झलक पाने आते हैं। हर साल इस त्यौहार पर लालबाग में गणेश जी की विशाल प्रतिमा लगायी जाती है और दस दिनों तक यहाँ भक्तों की भाड़ी संख्या में भीड़ नजर आती है। इस दौरान लालबाग में खासा इंतजामात और भव्य आयोजन किया जाता है। पूरे देश में लालबाग के राजा की मूर्ति सबसे सुंदर और मनमोहक बनाई जाती है। आइये जानते हैं इस बार लालबाग के राजा किस अंदाज में देंगें भक्तों को दर्शन और कैसी चल रही है यहाँ तैयारी।

लालबाग राजा के पंडाल में स्थापित होती है गणेश जी की विशाल मूर्ति

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में दस दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत लोकमान्य तिलक ने की थी। उन्होनें एक ख़ास समूह बनाकर इस त्यौहार की शुरुआत की थी। लालबाग राजा के पंडाल का निर्माण भी हर साल उस समूह के वर्तमान सदस्यों द्वारा ही किया जाता है। बता दें कि यहाँ स्थापित किये जाने वाले गणेश की मूर्ति सबसे ज्यादा विशाल और भव्य बनाई जाती है। हर साल गणेश चतुर्थी पर यहाँ एक थीम रखकर सजावट की जाती है। मुंबई के लालबाग स्थित पंडाल में स्थापित किये जाने वाले गणेश जी को लालबाग का राजा कहा जाता है। हर साल की तरह इस साल भी लालबाग में लोगों को गणपति की भव्य मूर्ति के साथ उन्हें एक ख़ास थीम भी देखने को मिलेगा।

चंद्रयान 2 पर आधारित है इस बार का थीम

आपको बता दें कि इस बार लालबाग के पंडाल में असल में चद्रयान-2 से प्रेरित थीम रखा गया है। तो हैरान ना हों क्योंकि कल आपको गणेश जी के आसपास कुछ अंतरिक्ष यात्री भी घूमते नजर आ सकते हैं। जी हाँ लालबाग के राजा इस बार आपको सौरमंडल में विराजित नजर आएँगे। बता दें कि इस बार लालबाग में कुछ ऐसा थीम बनाया गया है जहाँ आपको प्रवेश करते ही ऐसा महसूस होगा की आप अंतरिक्ष में आगये हैं।

लालबाग के राजा की है विशेष मान्यता

बता दें कि लालबाग के राजा के दर्शन गणेश चतुर्थी के दौरान करना ख़ास शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि उनके चरणों में चढ़ाये गए सिंदूर को लेकर माथे पर लगाने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। इसलिए गणेश चतुर्थी के मौके पर हर साल लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रहती है। यहाँ आने वाले भक्तों की संख्या लाखों में होती है। लोग गणपति के भव्य प्रतिमा की एक झलक पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.