शनिवार की सुबह इन पांच चीजों का दिखना माना गया है बेहद शुभ

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का बहुत महत्व है। शनि देवता सूर्य के पुत्र हैं। कहा जाता है कि शनि देवता के श्याम वर्ण की वजह से भगवान सूर्य ने उन्हें अपना पुत्र मानने से इंकार कर दिया था और तभी से शनि अपने पिता सूर्य से शत्रु भाव रखते हैं। भगवान शनि किसी भी जातक की कुंडली में आयु, दुःख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनिकी इत्यादि के कारक हैं। शनि को न्याय का देवता माना जाता है। वो पृथ्वी पर सामंजस्य बैठाने के लिए बेहद जरुरी माने जाते हैं। मान्यता है कि भगवान शनि बुरे काम करने वाले लोगों को दंडित करते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

भगवान शनि का दिन शनिवार माना जाता है। ऐसे में हम आज आपको उन पांच चीजों के बारे में बताएँगे जिन्हें अगर आप शनिवार के दिन सुबह-सुबह देख लें तो समझ कि आप पर शनि देव की कृपा होने वाली है। कोशिश करें कि जब आपको शनिवार के दिन ये पांच चीजें दिखें तो आप इस लेख में बताए गए उपाय को अपनाएं ताकि शनि देव आप पर और भी अधिक प्रसन्न हो सकें।

पहली चीज 

शनिवार की सुबह-सुबह अगर आपको कोई गरीब व्यक्ति या फिर कोई भिखारी दिख जाए तो यह बेहद शुभ संकेत है। ऐसे में आप उस गरीब व्यक्ति को कुछ न कुछ दान कर के ही अपने दरवाज़े से विदा करें। आपको बता दें कि गरीब व्यक्ति के अनादर से शनि देवता बेहद नाराज होते हैं।

दूसरी चीज 

अगर आपको शनिवार के दिन सुबह के वक़्त कोई साफ़-सफाई वाला कर्मचारी दिख जाए तो यह भी बेहद शुभ संकेत है। ऐसे में आप उसे अपने सामर्थ्य अनुसार कुछ पैसे दान में दे सकते हैं। आप उसे किसी प्रकार का काला कपडा भी दान कर सकते हैं। दोनों ही स्थितियों में शनि देव की आपके ऊपर कृपा होगी।

तीसरी चीज 

काले कुत्ते को भगवान शनि की सवारी मानी जाती है। ऐसे में अगर आपकी नज़र सुबह-सुबह किसी काले कुत्ते पर पड़ती है तो उसे आप एक रोटी पर तेल लगा कर खिला दें। अगर आप उसे सुबह-सुबह रोटी खिलाने में असमर्थ हैं तो किसी दुकान से बिस्किट भी खरीद कर खिला सकते हैं।

चौथी चीज 

अगर शनिवार के दिन आपको सुबह में कोई ऐसा व्यक्ति नज़र आये जो लंगड़ा हो और दान मांग रहा हो तो आप उसे जरूर दान करें। माना जाता है कि भगवान शनि भी पैरों से कमजोर हैं। सौरमंडल में भी सारे नवग्रहों में शनि ही सबसे देर से सूर्य की परिक्रमा पूरी करते हैं। ऐसी स्थिति में आप किसी कांसे की कटोरी में तिल का तेल भर कर और उसमें अपना मुख देख कर वह पात्र उस व्यक्ति को दान करें। आप उसे किसी काले काले कपड़े में काला उड़द के साथ सवा किलो कोई अनाज, दो लड्डू के साथ-साथ कोयला या फिर लोहे से निर्मित कोई वस्तु भी दान में दे सकते हैं।

पांचवी चीज 

काली गाय का शनिवार के दिन सुबह-सुबह नजर आना भी बेहद शुभ माना गया है। अगर आपको काली गाय शनिवार के दिन सुबह दिखे तो आप दो रोटी ले लें। उसमें से एक रोटी पर तेल लगा लें और दूसरे रोटी पर घी लगा लें। घी लगी रोटी गाय को ऐसे ही खिला दें। वहीं तेल लगी रोटी किसी मिठाई के साथ आप गाय को खिला दें। शनि देव बेहद प्रसन्न होंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर  

हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित हुआ होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ साझा कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.