फरवरी में 5 ग्रहों का मकर राशि में महासंयोग, इन 4 राशियों पर होगी धन की वर्षा !

फरवरी महीने का शुभारंभ होने जा रहा है और इसी के साथ इस माह भी कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन, दशा, महादशा और युति करते हुए हर राशि को प्रभावित करेंगे। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो इस माह कई ग्रह कर्मफल दाता शनि देव की राशि मकर में सालों बाद अनोखा पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में मकर राशि में ग्रहों का ये महासंयोग जहां कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ देगा तो वहीं कुछ राशियों के लिए ये युति कष्टदायक सिद्ध हो सकती है। तो आइये अब बिना देर किए जानते हैं ये महासंयोग किन 7 राशियों को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला है:

फरवरी में इन 5 ग्रहों का होगा महासंयोग 

ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से 2022 के दूसरे माह यानी फरवरी में बहुत ही महत्वपूर्ण योग का निर्माण होने जा रहा है। क्योंकि इस पूरे माह यूं तो पांच ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा, परंतु उससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात ये हैं कि इस माह मकर राशि में शनि समेत 4 अन्य ग्रहों की महायुति भी अनोखे योग का निर्माण करेगी। ऐसे में इस विशेष संयोग को समझने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यतः कुछ विशेष ग्रहों के गोचर पर ध्यान देना अनिवार्य होगा:

  • शनि ग्रह: पिछले माह 18 जनवरी की सुबह शनि देव मकर राशि में अस्त हो चुके हैं और अब वे 22 फरवरी की रात 10 बजकर 50 मिनट पर अपनी सामान्य अवस्था में आते हुए मकर राशि में प्रवेश करेंगे जो कि मंगल की उच्च राशि है।
  • सूर्य ग्रह: महीने की शुरुआत से लेकर 13 फरवरी की प्रातःकाल तक सूर्य देव मकर राशि में होंगे और फिर उसके बाद करीब 3 बजकर 12 मिनट पर मकर से निकलकर वे कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे।
  • बुध ग्रह: 04 फरवरी, शुक्रवार की सुबह करीब 09 बजकर 16 मिनट पर बुध देव मकर राशि में मार्गी हो रहे हैं। 
  • मंगल ग्रह: 26 फरवरी, शनिवार को दोपहर 02 बजकर 46 मिनट पर मंगल देव धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करेंगे। 
  • शुक्र ग्रह: 27 फरवरी, रविवार को प्रातः 9 बजकर 53 मिनट पर शुक्र देव भी मकर राशि में अपना गोचर करेंगे।  

ग्रहों की ये स्थिति देखकर ये कहा जा सकता है कि फरवरी में पांच ग्रहों का पंचग्रही योग वर्षों बाद मकर राशि में बनने जा रहा है। ज्योतिष की दृष्टि से इस पंचग्रही योग का प्रभाव सबसे अधिक 7 राशियों पर देखने को मिलेगा। 

आपके जीवन में इस महासंयोग से क्या-क्या आएंगे बदलाव, जानें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

किन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा पंचग्रही योग का प्रभाव?

फरवरी के महीने में कई ग्रहों का एक राशि में योग बनने से यूँ तो सभी राशि किसी न किसी रूप से प्रभावित होंगी, लेकिन पंचग्रही योग का शुभ असर मुख्य तौर से तीन राशियों पर अधिक रहने वाला है। 

एस्ट्रोसेज के ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ये पंचग्रही योग मेष राशि, वृषभ राशि और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा। क्योंकि इसके प्रभाव से इन जातकों को धन से जुड़ी हर समस्या से निजात मिलेगी। वे अलग-अलग माध्यमों से अपार धन अर्जित करेंगे। साथ ही करियर में भी उनके लिए ग्रहों का ये प्रभाव उत्तम प्रगति के योग बनाएगा। कार्यक्षेत्र पर आपकी सभी योजनाएं कारगर सिद्ध होंगी और आप इच्छानुसार परिणाम हासिल करेंगे। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि ये योग आपके धन पक्ष और करियर के लिहाज़ से बहुत उत्तम रहेगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

किन 3 राशियों को रहना होगा सावधान?

जहाँ ये महासंयोग तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा तो वहीं इनके विपरीत मिथुन राशि, धनु राशि और कुंभ राशि के लोगों को इस माह विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ग्रहों की ये युति इन जातकों की सेहत में गिरावट लाने के साथ-साथ उन्हें धन हानि होने की आशंका भी दर्शा रही है। इसके परिणामस्वरूप इन राशियों के कुछ जातकों को इस माह किसी प्रकार की सर्जरी होने या दुर्घटना होने की आशंका अधिक रहेगी। ऐसे में आपको शुरुआत से ही अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने व वाहन चलाते समय या सड़क पर चलते समय सतर्क रहने की ज़रूरत होगी। 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मकर राशि के जीवन में क्या आएंगे बदलाव?

मकर राशि के जातकों के लिए ये पंचग्रही योग विशेष महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि मकर के राशिस्वामी शनि देव के साथ-साथ अन्य चार ग्रहों का सालों बाद मकर राशि में ही युति करना, मकर जातकों के जीवन में शुभ परिवर्तन लेकर आएगा। इसके फलस्वरूप आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी और आप कम प्रयासों के बाद भी अपार धन लाभ करने में सफल होंगे। हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ उतार-चढ़ाव देखें जाएंगे। परंतु अपने खानपान की आदतों में सही सुधार कर आप खुद को सेहतमंद रखने में भी पूरी तरह सक्षम हो सकते हैं। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये पंचग्रही योग सबसे अधिक आर्थिक तौर पर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होने वाला है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.