स्वप्न विशेष : वो पांच डरावने सपने जिन्हें देखकर डरने की जगह खुश होना चाहिए

मनुष्य न जाने कब से सपने देखता आ रहा है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हमारे द्वारा देखे जाने वाले सपने अपने अंदर कोई न कोई संदेश समेटे रहते हैं जिसका संबंध हमारे भविष्य या वर्तमान से जुड़ा होता है। सपनों के साथ एक खास बात ये है कि हमें ज़्यादातर सपने याद ही नहीं रहते हैं। हमें सिर्फ वही सपने याद रहते हैं जो या तो बेहद बुरे हों या फिर बहुत ही मनमोहक। मनमोहक सपने का तो मनुष्य मन पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है लेकिन बुरे सपने हमें मानसिक रूप से परेशान कर देते हैं। कुछ सपने तो इतने बुरे होते हैं कि रातों की नींद गायब हो जाती है और मन में एक अनजाना भाय बैठ जाता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

लेकिन सपनों के साथ एक रोचक बात ये है कि जरूरी नहीं है कि जो सपने बुरे या डरावने हों, वे अपने अंदर हमारे भविष्य या वर्तमान से जुड़ा कोई नकारात्मक संदेश छिपाए हों। बहुत से सपने ऐसे होते हैं जो देखने में भले ही डरावने हों लेकिन वो हमारे अच्छे भविष्य का संकेत देते हैं। आज इस लेख में हम आपको पांच ऐसे सपनों के बारे में बताने वाले हैं जो देखने में डरावने या बुरे लगते तो हैं लेकिन वे हमारे आने वाले अच्छे समय के सूचक हैं।

सपने में अर्थी दिखना

सपने में यदि किसी आम इंसान को अर्थी दिखती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह एक शुभ सपना है और इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही सुधार होने वाला है। या फिर यदि आपका कहीं लंबे समय से धन अटका हुआ है तो वह भी जल्द ही आपको प्राप्त हो सकता है। वहीं यदि यह सपना किसी बुजुर्ग व्यक्ति को दिखे तो इसका अर्थ है कि उन्हें जल्द ही किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। 

सपने में घर जलते देखना

सपने में यदि आप स्वयं का घर जलते देखें तो इसका कोई गलत मतलब न निकालें। यह सपना बहुत ही शुभ है और सूचक है कि आपको जल्द ही संतान की प्राप्ति होने वाली है। वहीं अविवाहित जातकों को अगर यह सपना दिखे तो इसका अर्थ है कि बहुत ही जल्द उनका विवाह अपने मनपसंद जीवनसाथी से हो सकता है। ऐसे में जलते हुए घर का सपना देखना हर लिहाज से शुभ माना गया है।

सपने में मृत सांप देखना

सपने में यदि आपको मृत सांप दिखे तो आपको खुश हो जाना चाहिए क्योंकि यह एक शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि यदि आपके जीवन पर राहु का प्रभाव था तो वो अब खत्म हो चुका है यानी कि आपने राहु द्वारा दिये गए सभी कष्ट भोग लिए हैं और आपका आने वाला समय सुखद रहने वाला है।

सपने में स्वयं का जीवन समाप्त करते हुए देखना

यदि आप सपने में यह देखते हैं कि आप आत्महत्या जैसा घृणित कार्य कर रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस स्वप्न को भी एक शुभ स्वप्न माना गया है। इसका अर्थ है कि आपकी आयु कुछ और साल बढ़ गयी है। ऐसे सपने दीर्घायु होने के सूचक माने गए हैं।

सपने में स्वयं को कब्रिस्तान या सुनसान स्थान पर देखना

कब्रिस्तान या श्मशान या फिर कोई सुनसान जगह आम धारणा में काफी डरावनी मानी जाती है। ऐसे में इस जगह के सपने आम लोगों को और भी डरा देते हैं लेकिन असल में ये सपने आने वाले अच्छे समय के सूचक माने गए हैं। इस सपने का अर्थ है कि निकट भविष्य में जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.