स्वप्न विशेष : वो पाँच सपने जो आपको आपका भविष्य बताते हैं

जब से मनुष्य के अंदर चेतना जागी है तब से मनुष्य ने इस बात को जाना है कि उसके  अवचेतन मन में सोते वक़्त कुछ तस्वीरें उभरती हैं जिनसे कभी-कभी उनके जीवन का कोई नाता नहीं होता है। ये सपने कैसे आते हैं और क्यों आते हैं इसको लेकर तमाम तरह के शोध हो रहे हैं और होते आए हैं लेकिन स्वप्न शास्त्र का मानना है कि मनुष्य यूं ही सपने नहीं देखता है बल्कि हर सपने का एक अर्थ है। सपने हमारे वर्तमान और कभी-कभी हमारे भविष्य की संभावनाओं के बारे में हमें आगाह करते हैं। जरूरत होती है बस इन्हें समझने की।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

भविष्य कौन नहीं जानना चाहता है? भविष्य कौन नहीं देखना चाहता है? मनुष्य जाति तो हर रोज सुबह उठ कर हर कार्य करती ही इसीलिए है क्योंकि उसे भविष्य की चिंता है। हम सब भविष्य के लिए ही कार्य करते हैं और हमारे सपने हमें भविष्य में घटने वाली घटनाओं को समझने में हमारी सहायता करते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में जीवन के अलाग हिस्सों से जुड़े उन पाँच सपनों के बारे में बताने वाले हैं जो भविष्य में घटने वाली घटनाओं की सूचक मानी जाती हैं।

भविष्य के सूचक ये पाँच सपने

धनलाभ : यदि कोई जातक सपने में यह देखे कि वह आम खा रहा है तो यह धन लाभ होने का सूचक है। वहीं यदि आपको सपने में जलता हुआ दीपक दिखे तो यह भी एक बहुत ही शुभ सपना माना गया है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपको किसी प्रकार का आर्थिक लाभ होने वाला है। वहीं यदि किसी जातक को सपने में गोबर दिखे तो इसका अर्थ है कि भविष्य में उसे जानवरों से किसी प्रकार धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा सपने में पानी में तैरने के दृश्य दिख रहे हैं तो इस सपने को भी भविष्य में होने वाले आर्थिक लाभ का सूचक माना गया है। सपने में किसी बच्चे को खिलखिलाकर हँसते देखना धन आगमन का सूचक माना जाता है।

कठिनाई : यदि आप सपने में यह देखते हैं कि आप सपने में हंस रहे हैं तो यह भविष्य में आने वाली किसी परेशानी का सूचक है। यदि आप सपने में यह देख रहे हैं कि कोई महिला हंस रही है तो यह सपना घर में होने वाले कलह का सूचक है। वहीं रोते हुए बच्चे को सपने में देखना आर्थिक नुकसान का सूचक माना गया है। सपने में यदि कैंची नजर आए तो यह भी परिवार में कलह होने का सूचक है। यदि सपने में आप स्वयं को परेशान होकर घूमते देखें तो यह भी भविष्य में होने वाली किसी परेशानी का सूचक है।

विवाह : सपने में यदि आपको यह नजर आता है कि आप शहद खा रहे हैं तो यह निकट भविष्य में विवाह होने का सूचक है। सपने में यदि आपको आसमान में रंग-बिरंगे वस्त्र लहराते हुए नजर आते हैं तो इसका अर्थ है कि आपका जल्द ही अपने मनपसंद व्यक्ति से विवाह हो सकता है। सपने में यदि आपको यह नजर आए कि आप स्वयं ही अंगूठी पहन रहे हैं तो यह सपना भविष्य में आपको एक अच्छे जीवनसाथी के मिलने का सूचक है। सपने में यदि कोई पुरुष स्वयं को दाढ़ी बनाते या बनवाते हुए देखे तो इसका अर्थ है कि उसके जीवन में चल रही वैवाहिक समस्याएँ जल्द ही दूर होने वाली हैं। स्वप्न में स्वयं को नाचते हुए देखना भी जल्द विवाह होने का सूचक माना गया है।

रोग : सपने में यदि आपको यह नजर आए कि आप शौच के लिए जा रहे हैं तो यह निकट भविष्य में पेट से संबन्धित किसी रोग के होने का सूचक माना गया है। सपने में यदि कोई व्यक्ति स्वयं को लाल चन्दन लगाते हुए देखे तो यह सपना भी किसी रोग से पीड़ित होने का सूचक माना गया है। बाल झड़ना या नाखून टूटने के सपने भी भविष्य में होने वाले किसी रोग के सूचक माने जाते हैं। यदि किसी जातक को स्वप्न में यह नजर आता है कि उसके शरीर पर घास उग रही है तो उसे स्वास्थ्य के प्रति सावधान होने की जरूरत है। 

अच्छे समय का संकेत : सपने में यदि किसी जातक को यह नजर आए कि वह नदी में स्नान कर रहा है तो यह सपना इस बात का सूचक है कि आपका आपके कार्यस्थल पर अधिकारियों से अच्छे संबंध होने वाले हैं। सपने में स्वयं को हवा में उड़ते हुए देखना भी शुभ समय के आगमन का सूचक माना गया है। सपने में यदि रुई नजर आए तो इसका अर्थ है कि आपको किसी पुराने रोग से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। सपने में जामुन का नजर आना भी बेहद शुभ और अच्छे समय के आगमन का सूचक माना गया है। सपने में यदि किसी जातक को सपने में यह नजर आए कि कोई व्यक्ति किसी कोने में बैठा हुआ धीरे-धीरे रो रहा है तो यह इस बात का सूचक है कि आपका आने वाला भविष्य शांति से भरा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें : स्वप्न शास्त्र : वो सपने जिन्हें देखते ही आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान होने की जरूरत है

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.