FengShui Tips: घर में बहते पानी का चित्र लगाने से होते हैं कई फ़ायदे

वास्तु-शास्त्र बेहद ही काम की विद्या होती है।  कहा जाता है कि वास्तु शास्त्र का सही ढंग से इस्तेमाल किया जाये तो इससे अच्छे फल मिलते हैं और इंसान के जीवन के हर कष्ट और परेशानियां अवश्य ही दूर हो जाती हैं लेकिन अगर इसमें इंसान से ज़रा भी गलती हो जाए तो ये विद्या इंसान की नईया भी डुबा सकती है।  ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा फेंग-शुई आइटम बताने जा रहे हैं जो आपको कहीं भी आसानी से मिल जायेगा और इसके लाभ से आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बानी रहेगी।

फेंग-शुई एक तरह की चाइनीज़ वास्तु-शास्त्र को कहते हैं। ऐसे में जिस भी इंसान को अपने घर में सुख-समृद्धि की चाह हो तो इसे पूरा करने के लिए उनको घर में बहते पानी या झरने की तस्वीर लगानी चाहिए। पारंपरिक रूप से प्राकृतिक दृश्यों की तस्वीरें या फोटो फ्रेम लगाने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा अच्छी मानी जाती है। ठीक वैसे ही फेंगशुई के हिसाब से नदियों-झरनों आदि की तस्वीरें हमेशा उत्तरी और पूर्वी दिशा में लगाना शुभ बताया गया है।

फेंग-शुई का अर्थ

फेंग-शुई विद्या चीन से आई है। इस शब्द का मतलब होता हवा और पानी। फेंग-शुई में ची का विशेष महत्व बताया गया है। ची ब्राह्मण में रहने वाली ऊर्जा को कहते हैं। यह ऊर्जा हर प्राणी में विद्यमान होती है। यह ऊर्जा दो तरह की होती है सकारात्मक और नकारात्मक। ची की रचना यिन एवं यांग से होती है। ये परस्पर दो विरोधी शक्तियां हैं। ब्रह्माण्ड इन दोनों के मिश्रण से ही बना है।

घर का उत्तर पूर्व कोना स्वच्छ रखें, वहां बहते पानी का चित्र लगाएँ

आज सफलता और लोकप्रियता की चाहत भला किसे नहीं होती है।  हालांकि बहुत हद तक तो यह इंसान के खुद के प्रयासों पर भी निर्भर करता है, लेकिन यहाँ देखना ये होता है कि इंसान प्रयास सही दिशा में कर रहा है भी की नहीं और उसे घर में अच्छा माहौल मिल रहा है कि नहीं। फेंग-शुई के अनुसार घर का इशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने में बहते पानी का चित्र लगाने से घर में शांति और खुशहाली हमेशा के लिए बनी रहती है।

इसके अलावा आप अपने घर में गैजेट घोड़े का भी फेंगशुई आर्टिकल रख सकते हैं। इसे हमेशा घर के सबसे लोकप्रिय हिस्से में रखा जाता है और इसे दक्षिण दिशा में रखना भी शुभ बताया गया है. अगर इसे स्टूडेंट्स के लिए रखा जा रहा है तो इसे उत्तर में दिशा भी रखा जाता है. फेंगशुई में घोड़ा आग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए घोड़े की फेंग-शुई गैज़ेट या तस्वीर घर में रखने से पहले इस बात का ध्यान ज़रूर रखिये कि इसे कभी भी लगाम के साथ नहीं रखा जाता है.  सिर्फ लगाम ही नहीं इसे किसी भी ऐसे रूप में भी नहीं रखा जाता है, जिसमें उसकी रफ्तार रुकी हुई नजर आती हो.

घर में किन तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए

घर में सुख समृद्धि बढ़ाने के लिए तो कई चित्र और तस्वीर बताए जाते हैं लेकिन यहाँ हम आपको ये भी बता दें कि फेंग-शुई के हिसाब से घर में कैसी तस्वीरों का होना सही नहीं बताया गया है। युद्ध प्रसंग, रामायण या महाभारत के युद्ध के चित्र, क्रोध, वैराग्य, या कुछ डरावना, वीभत्स, दुख की भावना वाला, करुण रस से ओत-प्रोत स्त्री, रोता बच्चा, अकाल, सूखे पेड़ इत्यादि चीज़ों का कोई भी चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए।  इससे अच्छा नतीजा नहीं मिलता है।

यह भी पढ़ें

कुल कितने तरह के होते हैं रुद्राक्ष, जानें हर रुद्राक्ष के देवता और मंत्र

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.