Feng Shui Tips: करियर, नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिलाएंगे ये बेहद सरल उपाय

फेंगशुई क्या है? दरअसल फेंगशुई एक चीनी पद्धति मानी जाती है जिसमें लोगों का गहरा विश्वास है। फेंगशुई के नियम जीवन में अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक सुधार ला सकता है। फेंगशुई शब्द दो शब्दों से जोड़कर बनाया गया है फेंग और शुई, जहां फेंग का मतलब होता है वायु अर्थात हवा और शुई का अर्थ होता है जल। ऐसे में फेंगशुई शास्त्र जल और वायु पर निर्धारित होता है। फेंगशुई के नियमों को अपनाकर वास्तु दोष जैसे तमाम दोस्तों से छुटकारा पाया जा सकता है साथ ही अपने जीवन में सकारात्मकता भी हासिल होती है

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

इसी फेंगशुई शास्त्र पर आधारित आज बात करते हैं कुछ ऐसे नियम और उपायों के बारे में जिन्हें अपने जीवन में अपनाकर आप करियर, नौकरी और व्यवसाय से संबंधित तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के साथ-साथ अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं।

नौकरी, व्यवसाय में सफलता दिलाएंगे फेंगशुई के यह टिप्स

  • लाफिंग बुद्धा, फेंगशुई का जिक्र होता है तो सबसे पहले बात होती है लाफिंग बुद्धा की जो आज के समय में अधिकतर घरों में मौजूद होता है। इसके पीछे धारणा यही है कि जिस घर में लाफिंग बुद्धा हो उस घर में खुशहाली बनी रहती है, सकारात्मकता आती है। ऐसे में इसी खुशनुमा लाफिंग बुद्धा का इस्तेमाल करके आप अपने जीवन में तमाम तरह की सफलता भी हासिल कर सकते हैं। कैसे? इसके लिए आपको एक लाफिंग बुद्धा मुमकिन हो तो सुनहरे रंग का लाफिंग बुद्धा अपने घर के उत्तर पूर्व कोने में रखना है। इसके अलावा आप अपने ऑफिस में या अपने काम करने की जगह पर भी लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी।
  • फेंगशुई में दूसरी जिस वस्तु का विशेष महत्व बताया गया है वह होता है कछुआ। ऐसे में यदि आप अपने ऑफिस या फिर अपने घर में उत्तर दिशा में कछुआ रखते हैं तो इससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होती है और साथ ही नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बढ़ते हैं।
  • तीसरी जिस वस्तु की हम यहाँ बात करने जा रहे हैं वह है तीन पैरों वाला मेंढक। फेंगशुई में इसे भी बेहद जरूरी माना गया है। ऐसे में यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में, अपने ऑफिस में, अपने व्यवसाय वाली जगह पर या अपने घर में तीन टांगों वाला मेंढक रखते हैं तो इससे आपको आर्थिक लाभ होता है। थोड़ा गौर करें और तीन टांगों वाला मेंढक यदि आपको ऐसी स्थिति में मिले जिसके मुंह में सिक्का हो तो इसे ज्यादा शुभ माना गया है। इसे आप अपने घर में रखे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।
  • इसके अलावा फेंगशुई पर आधारित तीन चीनी सिक्कों को भी बेहद शुभ माना जाता है। आप इन सिक्कों को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और करियर में सफलता भी मिलेगी। ध्यान रखें कि यह 3 सिक्के लाल रंग के धागे में बंधे हो तो उन्हें ज्यादा शुभ माना जाता है।
  • फेंगशुई कहता है कि कभी भी घर या ऑफिस में झाड़ू ऐसी जगह रखें जो दूसरों की नजर में ना आए। इसके अलावा झाड़ू पर कभी भी पैर ना लगाएं ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.