Feng Shui: भाग्य की वृद्धि करवाता है तीन टांगों वाला मेढ़क, जानिए इसके उपाय

वास्तु बेहद ही काम की चीज़ होती है।  इसका सही तरीके से पालन करने से इंसान को हर कष्ट और परेशानियों से छुटकारा अवश्य ही मिल जाता है लेकिन वास्तु में ज़रा भी गलती से ये इंसान की नईया भी डुबा सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं फेंग-शुई के हिसाब से तीन टांगों वाले मेढ़क का ऐसा महत्व जिसे जानकर आप भी इसे लेने के इच्छुक हो जायेंगे। यहाँ सबसे पहले ये जान लीजिए कि फेंग-शुई एक तरह की चाइनीज़ वास्तु शास्त्र को कहते हैं।  फेंग-शुई के अनेकों सामान आज आपको मार्किट में बड़ी ही आसानी से मिल जायेंगे।

 फेंगशुई वास्तु शास्त्र भारतीय वास्तु शास्त्र से काफी मिलता-जुलता है

फेंगशुई के इन सामानों से घर में सुख, समृद्धि, शांति, प्यार, पैसा, मान, सब में वृद्धि होती है। फेंगशुई में तीन टांगों वाले मेंढक को बहुत ही ज़्यादा भाग्यशाली माना जाता है। ये तीन टांगों वाला मेढ़क अपने मुंह में एक सिक्का लिए हुए होता है। इस घर में रखने से उस घर से हर तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं और साथ ही साथ घर में रहने वाले सभी लोग तरक्की की तरफ भी अग्रसर होते हैं।

 अगर आप भी इस मेढ़क को अपने घर में रखने की योजना बना रहे हैं तो यहाँ इस बात का ध्यान ज़रूर रखियेगा कि इसे आप घर के मुख्य दरवाज़े के आस-पास ही रखें।  गलती से भी इस मेढ़क को शौचालाय या किचन में रखने की भूल मत करियेगा। अगर इस मेढ़क को गलत जगह पर रख दिया जाए तो इससे घर का वास्तु दोष दूर होने के बजाय दुर्भाग्य को बढ़ावा मिलता है।

यहाँ से खरीदें फेंग-शुई मेढ़क

इसके अलावा इन फेंग-शुई आइटम से भी मिलते हैं लाभ:

अगर आपको आर्थिक सफलता चाहिए और वो किन्ही कारणों से आपको नहीं मिल पा रही  है तो यहाँ लाफिंग बुद्धा आपकी ज़रूर ही मदद कर सकता है। आप इस लाफिंग बुद्धा को अपने लिविंग रूम के मुख्य द्वार से तिरछी तरफ बैठा दें। बुद्धा को समृद्धि का देवता माना  जाता है। कहते हैं कि इनकी मुस्कान में ही समृद्धि छुपी हुई होती है।

यहां से खरीद सकते हैं आप लाफिंग बुद्धा

इसके अलावा फेंगशुई में ड्रैगन के जोड़े को समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इनके पैर के पंजे में मोती अपने अंदर सबसे ज्यादा ऊर्जा संजोए हुए होते हैं। फेंग-शुई में ड्रैगन पुरुषत्व, हिम्मत और बहादुरी का प्रतीक माना गया है।

इसके बाद सिक्कों की बात करें तो फेंग-शुई के अनुसार अपने घर के दरवाज़े के हैंडल में सिक्के लटकाने से घर में सम्पत्ति, धन और सौभाग्य आता है। इसके लिए आप तीन पुराने चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे में बांध कर अपने घर के हैंडल में लटका सकते हैं। बस यहाँ इतना याद रखियेगा कि ये सिक्के घर के अंदर की तरफ लटकने चाहिए, इससे घर में रहने वाले सभी लोगों को लाभ मिलता है।

आप घर में फ़िश-पॉट भी रख सकते हैं। इसमें आपको 9 मछलियाँ रखनी हैं।  इनमें से 8 मछलियाँ सुनहरी होनी चाहिए और एक काली मछली। अगर इनमें से कोई भी मछली  मर जाती है तो आप उसे बदल दें।

अगर आपके घर में पुस्तकें खुली अलमारी में रखी हैं तो इसे जल्दी बदल दें। खुली अलमारी अशुभ संकेत ले कर आती हैं। जिस भी घर में अलमारी खुली रहती है वहां लोग अधिक बीमार होते हैं।

फेंग-शुई में दरवाज़े की तरफ पैर करके सोना मृत्यु का सूचक माना जाता है। ऐसा इसलिए भी मना जाता है क्योंकि हिन्दू धर्म के अनुसार भी मृत शरीर को इसी अवस्था में रखा जाता है, जो उसके लिए अच्छा माना जाता है।

फेंगशुई के अनुसार घर में कोई भी अंधेरा कोना नहीं होता चाहिए। घर का अंधेरा कोना बहुत बुरा प्रभाव डालता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अंधेरा कोना एनर्जी का फ्री फ्लो नहीं होने देता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी कोई अंधेरा कोना है तो उस कोने में फेंगशुई आर्टपीस रखने से एनर्जी का प्रवाह सुचारु रूप से होने लग जाता है।

इसके अलावा अगर आपके बेडरूम में आईना है तो ये भी फेंग-शुई की दृष्टि से गलत परिणाम देता है। बेडरूम में लगे आईने से पति-पत्नी के रिश्ते के बीच दरार आने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही बेडरूम में लगा आईना पति-पत्नी के रिश्ते में किसी तीसरे इंसान के आने की भी दस्तक देता है।

अगर बेडरूम में आईना है तो उसे ढका होना बहुत ज़रूरी है इसलिए जहाँ तक हो सके आईना अलमारी के अंदर ही लगवा लें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.