पैरों की बनावट बताएगी कितने भाग्यशाली हैं आप

आज लोग अपने शरीर के अंगों को लेकर ज्यादा संवेदनशील नहीं होते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में हम शरीर के अंगों पर मौजूद रेखाओं और बनावट से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का पता कर सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में हम हथेली और मस्तिष्क की रेखाओं के अलावा पैरों की बनावट से भाग्य का पता करते हैं। पैरों की बनावट जैसी होगी,उसके अनुसार उस व्‍यक्‍ति  के स्वभाव और भविष्य का पता चलेगा। किसी भी व्यक्ति के पैरों की बनावट और उसके अंगुलियों के साइज के आधार पर हम उसके बारे में काफी कुछ पता कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आपके पैर की बनावट आपके भविष्य के बारे में क्या कहती है।

पैर कोमल और भरे हुए हों तो

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिस भी व्यक्ति के पैरों के तलवे कोमल-मुलायम और भरे हुए होते हैं उनका जीवन सुख से गुजरता है। उनका भविष्य भी उज्जवल होता है। ऐसे व्यक्ति को समस्याओं का सामना कम करना पड़ता है और अगर मुश्किलें आ भी जाएं तो खुद कम हो जाती हैं। इन्हें कई तरह की सुख सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं। वहीं जिन लोगों के पैर भरे हुए होते हैं और नसें नहीं दिखती है ऐसे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं।

पैरों की अंगुलियां दूर हों तो

आपने देखा होगा कि, कई लोगों के पैरों की अंगुलियां के बीच स्पेस होता है, ऐसे व्यक्ति को जीवन में आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। यहीं नहीं उन्हें जीवन में कुछ हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि मेहनत के बाद उन्हें सफलता ज़रूर मिलती है। ऐसे लोग काम करने से पीछे न हटें, बल्कि पूरी मेहनत से काम को करें।

देश का एकमात्र शनि मंदिर जहाँ अपनी पत्नी के साथ विराजमान हैं शनिदेव

पैर की अंगुलियां में स्पेस नहीं हो तो

कई लोगों के पैरों की अंगुलियां सटी होती हैं, ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ये लोग भाग्य के बहुत धनी होते हैं। इन्हें जीवन में सारी खुशियां मिलती है। हालांकि ऐसे पैर वाले लोगों को इस बात का ध्यान ज़रूर रखना होगा कि उनके जीवन में खुशियां उनके मेहनत के बल पर ही मिलेंगी। अगर वो मेहनत करना बंद कर दें तो खुशियां भी उनसे दूर हो जाएंगी।

एक अनोखा मंदिर जहाँ चोरी करने से पूरी होती है सारी मनोकामना

पुरुषों के अंगूठे से सटी गली अगर लंबी हो तो

कई पुरुषों के अंगूठे से सटी अंगुली लंबी होती है, जिससे वैवाहिक जीवन का पता चलता है। बता दें ऐसे पुरुषों की पत्नी बेहद आज्ञाकारी होती हैं। अपने पति का सारा कहना मानती हैं। वो अपने पति को भगवान समझती हैं। वहीं अगर ये विपरीत हो जाएं, मतलब अगर किसी महिला के पैर के अंगूठे से सटी उंगली लंबी हो तो उनका पति जीवन भर उसका कहना मानेगा।

पैरों की नसें दिखने से बढ़ती है मुश्किल

कहा जाता है कि जिन लोगों के पैरों की नसें दिखाई देती हैं , वैसे लोग जल्दी बूढ़े हो जाते हैं। ऐसे लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं जिन लोगों के पैर फटे हो वो दुर्भाग्य की निशानी होती है। ऐसे लोगों के घर में दुख-तकलीफ़, पैसों की तंगी, खराब सेहत जैसी समस्याएं बने रहने की आशंका बनीं रहती हैं।

अंगुलियां का शेप समांतर हो तो

जिन लोगों के पैरों की अंगुलियां शेप में होती हैं, ऐसे लोगों का स्वभाव शांत होता है। वो अपनी जिंदगी को सिंपल तरीके से जीना पसंद करते हैं। इन्हें अपने जीवन में ज्यादा उठा-पटक पसंद नहीं होती है। वो इस तरह की परिस्थितियों में कट कर रहना पसंद करते हैं। अगर मान लो जिंदगी में किसी तरह की मुश्किल आ भी जाए तो वो उससे निकलने का रास्ता ढूंढ ही लेते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.