फरवरी 2021 मासिक राशिफल में आपके लिए क्या है ख़ास?

साल का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने को है। इस महीने को प्यार का महीना भी कहते हैं क्योंकि, फरवरी के महीने में वैलेंटाइन डे/वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं प्यार के रंग में रंगे इस महीने में प्रत्येक राशि के जातकों के लिए क्या कुछ खास और नया होने की उम्मीद है। वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस भविष्यफल में हम आपको इस बात की भी जानकारी प्रदान कर रहे हैं कि, फरवरी महीने में ग्रहों की स्थिति सभी 12 राशि के जातकों की जीवन पर क्या और कैसा असर डालेंगी। इसके अलावा इस महीने कौन से व्रत, त्यौहार, किस तारीख को मनाए जाएंगे इसकी भी संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्रदान की जा रही है। 

इस फरवरी मासिक राशिफल में आप यह भी जान सकते हैं कि, फरवरी के महीने को प्रभावित करने वाले सभी ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है। साथ ही जानिए कि, फरवरी का महीना आपके लिए क्या कुछ खास नया लेकर आने वाला है। इस महीने किस राशि के जातकों की जीवन में प्यार की बाहर आएगी और किन्हें अभी प्यार पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा? किस राशि के जातकों को इस महीने करियर में सफलता देखने को मिलेगी तो किन्हें अभी थोड़ा और संघर्ष करना पड़ सकता है? इसके अलावा पैसा, प्यार, परिवार जैसे अहम मुद्दों से जुड़े कोई भी सवाल का जवाब आपको इस मासिक राशिफल में बेहद आसानी से मिल जाएगा। 

इसके अलावा क्या है फरवरी मासिक राशिफल में खास? 

  • फरवरी मासिक राशिफल में पाएं अपनी राशि अनुसार अपना भविष्यफल। 
  • इस महीने पड़ने वाले व्रत, त्योहारों की संपूर्ण जानकारी के साथ उचित तिथि की जानकारी। 
  • इस महीने की कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां। 
  • इस महीने का स्टॉक मार्केट भविष्यफल। 
  • इस महीने में पड़ने वाले नामचीन लोगों की जन्मदिन की जानकारी, इत्यादि। 

फरवरी महीने का हिंदू पंचांग 

सबसे पहले बात करते हैं फरवरी महीने के हिंदू पंचांग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में तो, हिंदू पंचांग के अनुसार फरवरी का यह महीना उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में पौष/माघ के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू हो रहा है और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में माघ/फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को खत्म हो रहा है। हर महीने की ही तरह इस महीने भी ग्रहों की चाल का प्रभाव निश्चित रूप से सभी 12 राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। 

फरवरी 2021 में व्रत त्योहार 

किसी भी महीने को जो बात सबसे ज्यादा खूबसूरत और यादगार बनाती है वह है इस महीने में होने वाले व्रत और त्योहार। तो आइए जानते हैं फरवरी के महीने को कौन से त्यौहार इस महीने को और भी ज्यादा रंगीन और खूबसूरत बनाने वाले हैं। नीचे हम आपको एक तालिका दे रहे हैं जिसमें तिथि अनुसार व्रत त्योहार की पूरी जानकारी आपको दी जा रही है।

तिथि/वार त्यौहार 
04 फरवरी 2021- गुरुवारस्वामी विवेकानंद जयंती, कालाष्टमी, विश्व कैंसर दिवस
07 फरवरी 2021- रविवारषटतिला एकादशी
08 फरवरी 2021- सोमवारवैष्णव षटतिला एकादशी
09 फरवरी 2021- मंगलवारप्रदोष व्रत, मेरु त्रयोदशी
10 फरवरी 2021- बुधवारमासिक शिवरात्रि
11 फरवरी 2021- गुरुवारमाघ अमावस्या, दर्श अमावस्या, थाई अमावस, मौनी अमावस
12 फरवरी 2021- शुक्रवारइष्टि, माघ नवरात्रि, कुम्भ संक्रांति
13 फरवरी 2021- शनिवारचन्द्र दर्शन, 
14 फरवरी 2021- रविवारवैलेंटाइन डे
15 फरवरी 2021- सोमवारविनायक चतुर्थी, गणेश जयंती
16 फरवरी 2021- मंगलवारबसंत पंचमी
17 फरवरी 2021- बुधवारस्कन्द षष्ठी
19 फरवरी 2021- शुक्रवाररथ सप्तमी, नर्मदा जयंती, भीम अष्टमी, मासिक कार्तिगायी
20 फरवरी 2021-शनिवारमासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत
23 फरवरी 2021- मंगलवारजया एकादशी
24 फरवरी 2021- बुधवारभीम द्वादशी, प्रदोष व्रत
25 फरवरी 2021- गुरुवारहज़रत अली जन्मदिन
26 फरवरी 2021- शुक्रवारअन्वाधान
27 फरवरी 2021- शनिवारमाघ पूर्णिमा / माघ पूर्णिमा व्रत, इष्टि, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती, मासी मागम, अट्टुकल पोंगल 
28 फरवरी 2021- रविवार फाल्गुन प्रारंभ

फरवरी महीने में किन ग्रहों का होगा गोचर?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार फरवरी के महीने में कई महत्वपूर्ण गोचर होंगे। क्योंकि 2021 में सूर्य के गोचर के अलावा शुक्र और मंगल जैसे महत्वपूर्ण ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं तो जायज़ है कि इस गोचर का प्रभाव सभी बारह राशियों पर अवश्य ही पड़ेगा। इन ग्रहों के गोचर से जहाँ एक तरफ कई लोगों के जीवन में शुभ परिवर्तन देखने को मिलेंगे वहीं कुछ जातकों को ग्रहों के इन गोचरों से कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आईये अब जानते हैं इस माह ग्रहों का गोचर कब होगा। 

  • 12 फरवरी, 2021: सूर्य का कुम्भ राशि में गोचर: सूर्य देव 12 फरवरी 2021, शुक्रवार को रात 9 बजकर 03 मिनट पर, मकर राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि की दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • 21 फरवरी, 2021: शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर: शुक्र ग्रह 21 फरवरी 2021, रविवार की सुबह 02:12 बजे मकर राशि से निकलकर, अपने मित्र शनि के स्वामित्व वाली कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • 22 फरवरी, 2021: मंगल का वृषभ राशि में गोचर: मंगल ग्रह 22 फरवरी 2021, सोमवार की सुबह 5 बजकर 02 मिनट पर, मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस गोचर के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

फरवरी महीने की कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

फरवरी के महीने में कुल तीन गोचर होने वाले हैं। तो आइये जानते हैं इन गोचर का सभी बारह राशियों के जातकों के जीवन पर क्या और कैसा प्रभाव पड़ने की आशंका और उम्मीद है।

  • सूर्य के गोचर के प्रभाव से मेष जातकों के पेशेवर जीवन में शुभ फल प्राप्त होंगे, इसके अलावा शुक्र के  गोचर के दौरान भी आपको करियर संबंधी उत्तम फल प्राप्त होने की उम्मीद है, वहीं महीने के अंत में होने वाला मंगल का गोचर आपके लिए कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से सावधानी से चलने का समय साबित हो सकता है।
  • अब बात करते हैं वृषभ जातकों के बारे में, तो सूर्य का गोचर आपको महत्वाकांक्षी बनाएगा, तो वहीं शुक्र के गोचर के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र से जुड़े पहलुओं पर अटका हुआ या रुका हुआ महसूस हो सकता है, इसके अलावा मंगल गोचर के प्रभाव से आपको लाभ मिलेगा और वेतन वृद्धि की भी संभावना है।
  • मिथुन राशि, सूर्य गोचर के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल होंगे, शुक्र गोचर के प्रभाव से पदोन्नति या ट्रांसफर मिलने के प्रबल योग हैं, मंगल गोचर के प्रभाव से आपका विदेशी कंपनी में काम करने का सपना साकार हो सकता है।
  • कर्क राशि, सूर्य गोचर के प्रभाव स्वरूप शोध कार्यों से संबंधित जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, शुक्र गोचर के प्रभाव से भी इस राशि के शोध और अध्ययन से जुड़े जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इसके साथ ही कर्क राशि के जातकों को मंगल गोचर के प्रभाव से शुभ फल प्राप्त होने के प्रबल आसार बनते  नजर आ रहे हैं।
  • सिंह राशि, सूर्य गोचर के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आप उन्नति करेंगे। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में ज़्यादा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अंत में मंगल गोचर के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
  • कन्या राशि, सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में सुधार करने का अवसर प्राप्त होगा, वहीं शुक्र गोचर के फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम हासिल होने की संभावना है। इसके अलावा मंगल गोचर के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपको प्रगति हासिल होगी।
  • तुला राशि, सूर्य गोचर के प्रभाव से कार्यक्षेत्र या नौकरी के लिहाज़ से यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। वहीं शुक्र गोचर की बात करें तो इस दौरान आपको नयी जिम्मेदारी और नयी उपलब्धि हासिल होगी। इसके अलावा आपको कार्यक्षेत्र में ज़्यादा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
  • वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर नौकरी के लिहाज़ से समय उत्तम रहने वाला है। वहीं शुक्र के गोचर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में नई समझ और बेहतर संचार कौशल के लिए समय उत्तम रहने वाला है। इसके अलावा मंगल का गोचर कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से अनुकूल रहने वाला है। 
  • धनु राशि के जातको के लिए सूर्य का गोचर पदोन्नति और ढेरों अवसर लेकर आने वाला साबित होगा। वहीं शुक्र का गोचर भी कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से अनुकूल रहने वाला है। इसके अलावा मंगल का गोचर कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से प्रतिकूल रहने वाला है।
  • मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव लेकर आने वाला है। वहीं शुक्र का गोचर आपके लिए नई नौकरी के अवसर और पदोन्नति के अवसर लेकर आने वाला साबित होगा। इसके अलावा मंगल का गोचर आपके लिए प्रगति के अवसर लेकर आने वाला साबित होगा।
  • कुंभ राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर कार्यक्षेत्र पर नए अवसर लेकर आने वाला साबित होगा। वहीं बात करें शुक्र गोचर की तो कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम समय रहने वाला है। इसके अलावा बात करें अगर मंगल गोचर की तो, इस दौरान आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। 
  • मीन राशि के जातकों के लिए जहाँ सूर्य का गोचर नयी संभावनाएं लेकर आएगा, वहीं शुक्र का गोचर कार्यक्षेत्र पर सावधान रहने का समय रहने वाला है। इसके अलावा बात करें अगर मंगल गोचर की तो, कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम और सफलता हासिल होगी। 

फरवरी महीने की स्टॉक मार्केट की भविष्यवाणी 

2 तारीख को बुल्स यानी तेजड़ियों का बोलबाला होगा क्योंकि 2021 शेयर बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार व्यापारी बैंकों (एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई), लॉजिस्टिक्स (ऑलकार्गो, एजिस) और बीमा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में दिलचस्पी दिखाएंगे। सराफा बाजार और एमसीएक्स में 6 तारीख को सोना और चांदी खरीदारों को आकर्षित करेगा।9 और 10 तारीख को कच्चे तेल, इस्पात और खनन क्षेत्र की कंपनियों की मांग बनी रहेगी। शेयर बाजार 22 तारीख को अस्थिर व्यवहार कर सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र 26 तारीख को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा और एमसीएक्स में सोने और चांदी में मांग में तेजी लाएगा।

फरवरी महीने में जन्मे कुछ दिग्गज सितारे 

अब बात करें अगर फरवरी के महीने में जन्मे कुछ नाम चीन और दिग्गज सितारों की तो, इस महीने जैकी श्रॉफ (1 फरवरी), उर्मिला मातोंडकर (4 फरवरी), अभिषेक बच्चन (5 फरवरी), मोनीष बहल (14 फरवरी), शाहिद कपूर (25 फरवरी), हेज़ल कीच (28 फरवरी) जैसे बड़े और मशहूर सितारों का जन्मदिन आता है।

एस्ट्रोसेज इन सभी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है।

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातक मंगल ग्रह से प्रभावित रहते हैं और मंगल ग्रह ऊर्जा का संचालक ग्रह है जिसकी वजह से आपके अंदर जोश और उत्साह की कोई कमी नहीं होती। इसी वजह से कई बार अग्नि तत्व की राशि होने के कारण…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोग स्वभाव से काफी मेहनती होते हैं क्योंकि वे जीवन को हर स्तर पर जीना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि उनके जीवन में सभी सुख उपलब्ध हों जिससे कि वे अपने परिवार और अपने प्रियजनों के लिए…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों की अपनी एक अलग औरा होती है। वह अपनी बातों के लिए जाने जाते हैं लेकिन एक और खास बात है उनकी कि वे इतने तेज दिमाग के होते हैं कि पल भर में कठिन से कठिन समस्या…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

चंद्र देव के आधिपत्य वाली कर्क राशि के लोग अधिकांश कामों को दिमाग की जगह दिल से करना पसंद करते हैं क्योंकि वह अत्यंत भावुक होते हैं। अपने आसपास के लोगों की…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोग अधिकतर अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करते हैं। वे ईमानदार होते हैं और ईमानदारी ही पसंद करते हैं। फरवरी का महीना आपको बहुत कुछ सिखा कर जाएगा। आपके सामने…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक भावुकता के स्तर पर नहीं जीते बल्कि व्यावहारिकता को अपनाते हैं और इसी कारण जीवन में अधिक सफलता प्राप्त करने में कामयाब होते हैं। आप प्रत्येक पक्ष को तार्किक और अतार्किक दोनों….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि कालचक्र की सातवीं राशि है और यह काल पुरुष के सप्तम भाव को प्रदर्शित करती है। शुक्र के आधिपत्य वाली यह राशि वायु तत्व की राशि है जिसकी वजह से तुला राशि के जातक काल्पनिक भी होते हैं और…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि मंगल के आधिपत्य में आने वाली काल पुरुष के अष्टम भाव की राशि है जो सभी अज्ञात और गुप्त वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करती है। वृश्चिक को बिच्छू के रूप में भी परिभाषित किया जाता है जो बताती है कि यह…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातक अपने स्वभाव के होते हैं। अपने मनसे ने सब कुछ करना पसंद होता है क्योंकि स्वतंत्रता पसंद होते हैं। किसी की अधीनता आसानी से स्वीकार नहीं करते और यही वजह है कि नौकरी के…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

मकर राशि के जातक जीवन में बहुत कुछ पाने की अभिलाषा रखते हैं। इसी चक्कर में कई बार वे स्वार्थी भी कहलाते हैं लेकिन वास्तव में उनके अंदर वस्तु स्थिति को समझने की अच्छी क्षमता होती है और वह जीवन…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोग शनि से संबंधित होते हैं। शनि धीरे चलने वाले लेकिन मजबूत व्यक्तित्व देने वाले ग्रह हैं इसलिए कुंभ राशि के जातक अपने जीवन में अपने उसूलों के पक्के होते हैं और अनुशासनात्मक तरीके से जीवन…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

मीन राशि के लोग देव गुरु बृहस्पति के आधिपत्य में रहते हैं। यह एक ज्ञानवान राशि मानी गई है इसलिए बड़े-बड़े स्कॉलर, विद्वान और प्रोफेसर भी मीन राशि में जन्म लेते पाए गए हैं। यह एक आध्यात्मिक राशि भी है…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.